Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: राज्यसभा का 41 घंटे से ज्यादा समय हंगामे से बर्बाद, शुरुआत के 12 दिनों में सिर्फ दो ही बिल हुए पारित
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » राज्यसभा का 41 घंटे से ज्यादा समय हंगामे से बर्बाद, शुरुआत के 12 दिनों में सिर्फ दो ही बिल हुए पारित

Featuredदेश - विदेश

राज्यसभा का 41 घंटे से ज्यादा समय हंगामे से बर्बाद, शुरुआत के 12 दिनों में सिर्फ दो ही बिल हुए पारित

Hum Vatan News
Last updated: August 6, 2025 11:32 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची में सुधार के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 को लेकर संसद में जारी गतिरोध की वजह से मॉनसून सत्र (Prliament Monsoon Session) के पहले 12 दिनों में सिर्फ दो ही बिल पारित हो सके हैं. मॉनसून सत्र के दौरान सरकार के एजेंडे में कुल 15 बिल शामिल हैं, जिनमें 7 नए बिल हैं. मंगलवार को लगातार ग्यारहवें दिन संसद में इंडिया ब्लॉक से जुड़े विपक्षी दलों ने सदन के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

Contents
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोधहंगामे के चलते बाधित हो रही राज्यसभा की कार्यवाही

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध

राज्यसभा में CISF के कथित डिप्लॉयमेंट को लेकर उठे विवाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध और गहरा गया है. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने मंगलवार को विपक्ष से सदन की कार्यवाही को बाधित नहीं करने की अपील करते हुए कहा, “वर्तमान सत्र में 150 Starred Questions, 150 ज़ीरो ऑवर के सबमिशन और 150 स्पेशल मेंशंस लिस्टेड थे. लेकिन गतिरोध की वजह से अब तक सिर्फ 13 Starred Questions, 5 Zero Hour सबमिशन और 17 स्पेशल मेंशन सदर में रखे जा सके हैं. अब तक हंगामे और गतिरोध की वजह से 41 घंटे 11 मिनट हम सदन का समय गंवा चुके हैं”.

- Advertisement -
HTML5 Icon

लेकिन उपसभापति की इस अपील का विपक्ष के ऊपर कोई असर नहीं पड़ा और सदन की कार्यवाही को समय से पहले स्थगित करनी पड़ी. मंगलवार को  नियम 267 के तहत चर्चा की मांग के लिए 34 नोटिस विपक्ष की तरफ से दिए गए थे, लेकिन उपसभापति ने ये कहते हुए कि ये सभी नोटिस नियम के अधीन नहीं है, सिरे से खारिज कर दिया.

- Advertisement -
HTML5 Icon

हंगामे के चलते बाधित हो रही राज्यसभा की कार्यवाही

उपसभापति हरिवंश ने अपनी रूलिंग देते हुए कहा, “नियम 267 के तहत चर्चा rare of the rarest केस में ही कराई जा सकती है. राज्यसभा के पूर्व सभापति इस पर रूलिंग दे चुके हैं. 2004 से 2009 के बीच सिर्फ चार नोटिस नियम 267 के तहत स्वीकार किए गए थे. 2009 से 2014 के बीच 491 नोटिस दिए गए नियम 267 के तहत लेकिन सिर्फ एक पर चर्चा हो सकी. 2014 से पिछले राज्यसभा सत्र तक कुल 3152 नोटिस नियम में 267 के तहत दिए गए हैं जिनमें से सिर्फ 6 को स्वीकार किया गया”.

अब बुधवार को सरकार ने लोक सभा में चर्चा और पारित कराने के लिए तीन अहम बिल: द मर्चेंट शिपिंग बिल 2024, द नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025, द नेशनल एंटी डोपिंग (अमेंडमेंट) बिल 2025 लिस्ट कराया है. राज्यसभा में भी बुधवार के एजेंडे में दो अहम बिल लिस्टेड हैं – The Carriage of Goods by Sea Bill, 2025 और The Coastal Shipping Bill, 2025. लेकिन विपक्षी दलों के रुख से साफ है कि संसद के मॉनसून सत्र के दौरान जारी राजनीतिक गतिरोध जल्दी ख़त्म नहीं होने वाला है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Sai’ के निर्देश पर सख्त नियम लागू, अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं
Featured छत्तीसगढ़
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की शानदार पहल साड़ी की राशि सीधे कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के खाते में होगी जमा।
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : पति की मौत और हादसे का डर दिखाकर महिला से ऐंठे 85 लाख, ठगी का बड़ा खुलासा
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS : कोलकाता में बड़ा हादसा’ निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, 5 मजदूरों की मौत
Featured देश - विदेश
School Session Change 2027 : छत्तीसगढ़ में बदलेगा स्कूल कैलेंडर, 2027 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
Featured छत्तीसगढ़
Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया
Featured international
Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी
Featured international

You Might Also Like Related

Featuredjobदेश - विदेश

CBI Apprentice 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा अवसर, CBI अप्रेंटिस भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी अधूरी तो रुक सकती है सहायता राशि, महिलाओं के लिए जारी हुआ अलर्ट

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredखेलछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, BCCI इमर्जिंग टूर्नामेंट में मिली जगह

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?