Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Ram Navami 2025: राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही कई शुभ योग, जरूर आजमाएं ये उपाय हर मनोकामना होगी पूरी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Ram Navami 2025: राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही कई शुभ योग, जरूर आजमाएं ये उपाय हर मनोकामना होगी पूरी

Featured

Ram Navami 2025: राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही कई शुभ योग, जरूर आजमाएं ये उपाय हर मनोकामना होगी पूरी

Hum Vatan News
Last updated: April 3, 2025 11:38 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Ram Navami 2025: राम नवमी हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाता है। श्रीराम को विष्णु भगवान का सातवां अवतार माना जाता है, जिन्होंने अधर्म का नाश करने के लिए धरती पर जन्म लिया था। साल 2025 में राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन राम जी की पूजा करने के साथ ही आप कुछ उपाय करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Contents
  • राम नवमी पर शुभ योग
  • राम नाम का जाप
  • राम जी को अर्पित करें वस्त्र 
  • हनुमान जी की पूजा
  • दान-पुण्य करें
  • जल में तुलसी डालकर स्नान करें
  • संतान प्राप्ति के लिए उपाय 
  • शिव मंत्र का जप 

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास, अब राज्यसभा में होगी अग्नि परीक्षा, जानिए क्या है नंबर गेम

- Advertisement -
HTML5 Icon

राम नवमी पर शुभ योग

राम नवमी के दिन इस बार कई शुभ योग भी बनने जा रहे है। इस दिन रविवार है और पुष्य नक्षत्र भी है ऐसे में रवि पुष्य नामक शुभ योग इस दिन बनेगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी इस दिन बन रहा है जिसमें पूजा आराधना और उपाय करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही सुलक्ष्मी योग, बुधादित्य राजयोग और मालव्य राजयोग भी राम नवमी के दिन विद्यमान रहेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

राम नवमी के दिन आपको भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। इस दिन रामचरितमानस, सुंदरकांड आदि का पाठ करना शुभ माना जाता है। राम जी की पूजा करने के बाद कुछ उपाय आपको करने चाहिए, जिन्हें करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आ सकती है।

राम नाम का जाप

रामनवमी के दिन आपको राम जी के नाम का जप करना चाहिए। साथ ही ‘ॐ श्रीरामाय नमः’ या ‘जय श्री राम’ मंत्र का भी आप कम से कम 108 बार जप कर सकते हैं। इस मंत्र का जप करने से आपको मानसिक शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है।

बलौदाबाजार हिंसा केस: देवेंद्र यादव समेत 7 पर आरोप तय, कोर्ट में ट्रायल शुरू; गवाहों के बयान होंगे दर्ज

राम जी को अर्पित करें वस्त्र 

इस दिन आपको राम जी की पूजा के साथ ही उन्हें नए वस्त्र भी अर्पित करने चाहिए। साथ ही माता सीता को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके दांपत्य और प्रेम जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

हनुमान जी की पूजा

प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की उपासना से इस दिन विशेष फल मिलता है। आप इस दिन हनुमान चालीसा या फिर बजरंग बाण का पाठ भी कर सकते हैं। यह उपाय करने से आपको श्रीराम और हनुमान दोनों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की विघ्न-बाधाओं का अंत होता है।

दान-पुण्य करें

हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है और पवित्र दिनों पर दान करने से इसका फल और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए राम नवमी के दिन आपको जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, कपूर, जल कलश, घंटी, ध्वज, दीप और धन आदि दान करना चाहिए। दान करने से ईश्वर के आशीर्वाद के साथ ही आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।

जल में तुलसी डालकर स्नान करें

राम नवमी के दिन आपको जल में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से पाप कर्मों से तो आपको मुक्ति मिलती ही है साथ ही आरोग्य भी आप प्राप्त करते हैं।

संतान प्राप्ति के लिए उपाय 

जो दंपत्ति योग्य संतान की प्राप्ति करना चाहते हैं उन्हें राम नवमी के दिन एक लाल कपड़े में नारियल बांधकर उसे माता सीता और श्रीराम को अर्पित करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार यह उपाय आपकी मनोकामना को पूरा करता है।

शिव मंत्र का जप 

भगवान राम शिव के और शिव राम के उपासक माने जाते हैं। ऐसे में राम नवमी के दिन राम जी की पूजा के साथ ही आपको भगवान शिव की भी उपासना करनी चाहिए। इस दिन अगर आप 108 बार शिव जी के मंत्र- ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करते हैं तो आपको धन-धान्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

T20 World Cup 2026 Final
T20 World Cup 2026 Final : विजयी विश्व तिरंगा प्यारा जयस्तंभ चौक पर गूंजा “भारत माता की जय”, क्रिकेट प्रेमियों ने फोड़े पटाखे
Featured छत्तीसगढ़
Fire in Tehsil Office
Fire in Tehsil Office : तहसीलदार और DSP कार्यालय तक पहुंची आग की लपटें, राहत कार्य जारी
Featured छत्तीसगढ़
rasifal
06 March 2026 Horoscope : मेष, वृषभ और मिथुन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Blog
Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में होगा नववर्ष का आगाज़, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का असर
Featured religion
जंग के बीच अकेला पड़ा ईरान? रूस और चीन की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल
Featured international
Chhattisgarh Train Cancelled News
Chhattisgarh Train Cancelled News : ट्रेन कैंसिलेशन न्यूज़ छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को झटका, तीन दिनों तक रद्द रहेंगी लोकल ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
Diesel Theft Case
Diesel Theft Case : डीजल गैंग का धावा भालूमुड़ा साइडिंग पर हाईवा से चोरी, विरोध पर ड्राइवर को पीटा
Featured छत्तीसगढ़
Free Job Camp 2026
Free Job Camp 2026 : रोजगार का सुनहरा अवसर जिला पंचायत , के पास 9 मार्च को लगेगा निःशुल्क कैंप
Featured

You Might Also Like Related

Featuredinternational

Ali Khamenei के निधन पर भारत ने जताया दुख, विदेश सचिव पहुंचे ईरानी दूतावास

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh Elephant News
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Elephant News : खौफनाक मंजर दंतैल हाथी ने मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने भागकर बचाई अपनी जान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेल

Sara Tendulkar : भाई की बारात में सारा तेंदुलकर का डांस वायरल, पिंक साड़ी में दिखा ग्लैमरस अंदाज़

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?