Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न…. आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न…. आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न…. आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश.

Hum Vatan News
Last updated: October 15, 2026 6:11 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 और 1.0 के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जो हितग्राही अपने आवास का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर रहे हैं, उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित किया जाए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0: बैठक में लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) घटक के तहत चल रही आवास निर्माण परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही, भागीदारी में किफायती आवास (AHP) घटक के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण स्थल में परिवर्तन के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0

इस योजना के तहत लाभार्थी आधारित आवास निर्माण घटक के अंतर्गत पूर्व स्वीकृत परियोजनाओं की कटौती के बाद संशोधित परियोजनाओं की स्वीकृति के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। नगरीय प्रशासन विभाग के विभिन्न अन्य प्रस्तावों को भी बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।

नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत कुल 2,43,087 मकान स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 2 लाख 25, हजार 411 आवास पूरी तरह से पूर्ण हो चुके हैं। 17 हजार 368 आवासों का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं, बीएलसी घटक के अंतर्गत स्वीकृत 2 लाख 6 हजार 118 मकानों में से 1 लाख 96 हजार 144 मकान पूर्ण हो चुके हैं और 9 हजार 666 आवासों का निर्माण विभिन्न चरणों में जारी है।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (राज्य शहरी विकास अभिकरण) श्री सुमित अग्रवाल सहित ऊर्जा, वित्त, आवास एवं पर्यावरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर तथा ग्राम निवेश, हाउसिंग बोर्ड, हुडको और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : छत्तीसगढ़ में गरबा नाइट के दौरान बवाल, दुर्ग में विवाद ने लिया मारपीट का रूप’ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सेवाओं में सुधार से नागरिकों को मिल रही सहूलियत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगा भुगतान…नई दर 2025-26 सत्र से ही लागू.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
शिक्षा की ताकत से ही मेरे जीवन में आया बदलाव, छोटे से गांव से निकलकर आईएएस और वित्त मंत्री बनने तक का सफर शिक्षा से ही हुआ संभव : श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना….. पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएं नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ा रही हैं प्रदेश का गौरव – शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य
Featured छत्तीसगढ़
CG School Holiday : स्कूली विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में त्योहारों और सर्दियों की छुट्टियां मिलाकर 16 दिन अवकाश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Teacher Recruitment : 12,489 शिक्षकों की भर्ती के आरक्षण रोस्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2023 का विज्ञापन रद्द

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Road Accident : मुंगेली में तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की गई जान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Supreme Court सख्त: चुनाव आयोग नहीं ढूंढ पाया वोटों की गिनती का वीडियो, कोर्ट ने दी कार्रवाई की चेतावनी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?