Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ दौरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, अभनपुर में होगा भव्य हिन्दू संगम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ दौरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, अभनपुर में होगा भव्य हिन्दू संगम

Featuredछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ दौरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, अभनपुर में होगा भव्य हिन्दू संगम

Hum Vatan News
Last updated: December 30, 2025 10:42 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान 31 दिसंबर को अभनपुर के सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम में भव्य हिन्दू संगम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डॉ. मोहन भागवत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर संघ और स्थानीय आयोजकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Contents
हिन्दू संगम को लेकर तैयारियां तेजभाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी रायपुर आएंगेसदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का होगा सम्मानअटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में देशभर में आयोजन

हिन्दू संगम को लेकर तैयारियां तेज

अभनपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाले हिन्दू संगम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, समाज प्रमुख, स्वयंसेवक और आमजन के शामिल होने की संभावना है। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में डॉ. भागवत सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

हाउसिंग बोर्ड के इतिहास में पहली बार 01 वर्ष में लगभग रु. 1022 करोड़ की संपत्तियों का किया गया विक्रय.

- Advertisement -
HTML5 Icon

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी रायपुर आएंगे

इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी मंगलवार को रायपुर पहुंचेंगे। वे यहां ठाकरे परिसर में अटल स्मृति आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे। इसके अलावा एकात्म परिसर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

अटल स्मृति सम्मेलन के दौरान भाजपा के सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। जिन कार्यकर्ताओं ने 100 से 500 या उससे अधिक नए सदस्य बनाए हैं, उन्हें मंच से सम्मान दिया जाएगा।

अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में देशभर में आयोजन

भाजपा का राष्ट्रीय संगठन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस से जुड़े स्मृति आयोजनों को देशभर में आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा भी प्रदेश और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम कर रही है। अटल स्मृति आयोजन के लिए प्रदेश के साथ-साथ जिलों में भी समितियां गठित की गई हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ED Raid in Chhattisgarh : रायपुर और दुर्ग में ED की छापेमारी, कारोबारी नितिन डागा और गुलशन बघेल के घर जांच
Featured छत्तीसगढ़
Hanuman Chalisa : हनुमान चालीसा की इस चौपाई में छिपा है सफलता का मंत्र, जानें ‘राम काज करिबे को आतुर’ का अर्थ
Featured religion
CG Patwari Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Featured job छत्तीसगढ़
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
27 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर और बाइक भिड़ंत से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 102 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Ethanol Fuel : सरकार का बड़ा फैसला’ 100% एथेनॉल वाले ईंधन से चलेंगी गाड़ियां, जानें क्या होगा बदलाव

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश घोषित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?