Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ में RTE पर बवाल, High Court ने सरकार के हलफनामे पर जताई नाराजगी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ में RTE पर बवाल, High Court ने सरकार के हलफनामे पर जताई नाराजगी

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में RTE पर बवाल, High Court ने सरकार के हलफनामे पर जताई नाराजगी

Hum Vatan News
Last updated: March 27, 2026 10:13 AM
By
Hum Vatan News
Share
Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court
SHARE
× Popup Image

बिलासपुर, 27 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत आरक्षित सीटों में कथित कमी और निजी स्कूलों की अनियमितताओं को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए हलफनामे में कई विरोधाभास पाए और स्कूल शिक्षा विभाग को सभी बिंदुओं पर विस्तृत एवं स्पष्ट जवाब देने के निर्देश दिए।

दरअसल, पिछली सुनवाई में कोर्ट ने यह जानना चाहा था कि जब पहले आरटीई के तहत लगभग 85 हजार सीटें थीं, तो उनमें करीब 30 हजार की कमी कैसे आ गई। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया गया था। हालांकि, इस बार सचिव की अनुपस्थिति में संयुक्त सचिव द्वारा 21 मार्च को हलफनामा पेश किया गया, जिसे कोर्ट ने रिकॉर्ड पर तो लिया, लेकिन उसमें दी गई जानकारी पर असंतोष जताया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट: जनजातीय कल्याण और खेल विकास को लेकर हुई सार्थक चर्चा.

- Advertisement -
HTML5 Icon

सीटों के आंकड़ों पर उठे सवाल
सरकार की ओर से बताया गया कि सत्र 2026-27 में प्री-प्राइमरी स्तर पर आरटीई के तहत प्रवेश नहीं दिया जाएगा, क्योंकि यह कानून केवल 6 से 14 वर्ष के बच्चों पर लागू होता है। सरकार के अनुसार, पिछले सत्र के 35,335 छात्र कक्षा 1 में जाएंगे और नए 19,540 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रकार कुल 54,875 छात्रों को आरटीई के तहत लाभ मिलेगा। सरकार ने इसी आधार पर सीटों में कमी के आरोप को गलत बताया है।

हालांकि, कोर्ट ने दुर्ग जिले से जुड़ी शिकायतों के निपटारे को लेकर भी विरोधाभास पाया। जहां हलफनामे में 118 में से 77 शिकायतों के समाधान का दावा किया गया, वहीं प्रस्तुत दस्तावेजों में केवल 7 मामलों के निराकरण की पुष्टि हुई। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए राज्य के दावों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

निजी स्कूलों की अनियमितताओं पर भी चिंता
सुनवाई के दौरान निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठे। कुछ स्कूलों पर फर्जी सीबीएसई संबद्धता का दावा करने, अभिभावकों को गुमराह करने, सालभर होम एग्जाम लेने के बाद अचानक बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर करने और मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने के आरोप लगे।
इसके अलावा, शिकायत करने वाले अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन द्वारा डराने-धमकाने और झूठे मामलों में फंसाने की बात भी सामने आई, जिसे कोर्ट ने गंभीर चिंता का विषय माना।

8 अप्रैल को अगली सुनवाई
हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव को निर्देश दिया है कि वे सभी मुद्दों पर विस्तृत हलफनामा अगली सुनवाई से पहले प्रस्तुत करें। साथ ही, जिन मामलों में अब तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है, उन्हें भी जल्द पेश करने को कहा गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CJP पर शिकंजा’ गोवा में प्रदर्शन के बाद 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, नारेबाजी को लेकर बढ़ा विवाद
Featured देश - विदेश
Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में 19 मौतें, 25 घायल; अमित शाह ने पीड़ितों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार
Featured national
Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गापूजा पंडाल में कैसे मची भगदड़? माइक पर ऐलान के बाद 19 लोगों की दर्दनाक मौत
Featured national
CG Liquor Scam : शराब घोटाले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव पर गिरी निलंबन की गाज
Featured छत्तीसगढ़
France Protest: फ्रांस में हिंसक हुआ आंदोलन, आगजनी और तोड़फोड़ के बीच 1,200 लोगों की गिरफ्तारी का दावा
Featured देश - विदेश
FSSAI Notice: FSSAI के रडार पर नेस्ले और HUL, मेडिकल न्यूट्रिशन व हॉर्लिक्स के दावों पर नोटिस जारी
Featured देश - विदेश
Temple Accident : मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक, 15 की मौत और 26 घायल’ घटनास्थल पर मची चीख-पुकार
Featured देश - विदेश
IND vs WI 5th T20I: भारत ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, महज 17 गेंदों में पूरी की टीम फिफ्टी
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Kolkata Pandal Accident : दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में मचा हड़कंप, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, घायलों के लिए सरकार ने जारी किए नंबर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
entertainmentFeatured

Imran Khan: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! FRRO के भारत छोड़ने वाले आदेश को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredreligion

Maa Mahagauri Puja 2026: महाअष्टमी पर कैसे करें मां महागौरी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग और पौराणिक कथा

By
Hum Vatan News
8 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?