Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: रूस ने यूक्रेन के 30 से अधिक शहरों पर किया बड़ा हमला, 12 से ज्यादा मौतें; जेलेंस्की का कड़ा ट्वीट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » रूस ने यूक्रेन के 30 से अधिक शहरों पर किया बड़ा हमला, 12 से ज्यादा मौतें; जेलेंस्की का कड़ा ट्वीट

Featuredदेश - विदेश

रूस ने यूक्रेन के 30 से अधिक शहरों पर किया बड़ा हमला, 12 से ज्यादा मौतें; जेलेंस्की का कड़ा ट्वीट

Hum Vatan News
Last updated: May 25, 2025 4:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रूस ने शुक्रवार और शनिवार की रात यूक्रेन के 30 से अधिक शहरों और गांवों पर भीषण हमला किया है। इस हमले में 12 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने इस हमले की निंदा करते हुए एक तीखा बयान जारी किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल कार्रवाई की मांग की। जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा, “हमारी आपातकालीन टीमें लगातार ज़मीन पर काम कर रही हैं, जहां ज़रूरत है वहां लोगों को राहत दी जा रही है। मैं उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त करता हूं।”

Contents
रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन के इन शहरों को बनाया निशानाजेलेंस्की ने अमेरिका को भी कोसारूस को युद्ध खत्म करने के लिए करें मजबूर

जेलेंस्की ने आगे लिखा रूसी हमले की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रूस ने एक ही रात में लगभग 300 हमलावर ड्रोन से अटैक किया। इसमें अधिकांश ईरान निर्मित शहीद ड्रोन थे, जो यूक्रेनी क्षेत्र में भेजे गए। इसके साथ ही रूस ने करीब 70 बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से भी विभिन्न शहरों पर हमला किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन के इन शहरों को बनाया निशाना

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार रूसी हमलों का मुख्य लक्ष्य यूक्रेन की राजधानी कीव समेत ज़ाइटॉमिर, खमेलनित्सकी, टेरनोपिल, चेर्निहिव, सुमी, ओडेसा, पोल्टावा, नीपर, मायकोलाइव, खार्किव और चर्कासी क्षेत्र थे। अधिकांश हमले सीधे नागरिक इलाकों पर किए गए। कीव में विश्वविद्यालय के छात्रावासों को भी निशाना बनाया गया, जिससे छात्रों में दहशत फैल गई। साथ ही कई औद्योगिक इकाइयों और आवासीय इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जेलेंस्की ने अमेरिका को भी कोसा

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “यह हमला जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बनाने की सोची-समझी रणनीति है। बच्चों सहित कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। यह आतंकवाद है। मेरी गहरी संवेदनाएँ।” जेलेंस्की ने इस हमले को रूस के खिलाफ नए और कठोर प्रतिबंधों के लिए पर्याप्त आधार बताया। उन्होंने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, “दुनिया चाहे सप्ताहांत मना रही हो, लेकिन यूक्रेन में युद्ध जारी है। अमेरिका और अन्य देशों की चुप्पी पुतिन को और अधिक आक्रामक बना रही है।” उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि जब तक रूस के नेतृत्व पर वास्तविक और कठोर दबाव नहीं डाला जाएगा, तब तक यह क्रूरता नहीं रुकेगी।

रूस को युद्ध खत्म करने के लिए करें मजबूर

जेलेंस्की ने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप समेत शांति की चाह रखने वाले सभी देशों को अब अपने संकल्प को मज़बूत करना होगा। रूस की आर्थिक कमजोरियां सबको पता हैं — इन्हें निशाना बनाकर ही युद्ध को रोका जा सकता है।” अंत में जेलेंस्की ने दुनिया को चेतावनी दी कि अब समय आ गया है कि रूस पर ऐसा दबाव बनाया जाए कि पुतिन मिसाइल दागने की बजाय युद्ध खत्म करने के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाएं। यूक्रेन में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और यह हमला उस बात का संकेत है कि युद्ध जल्द खत्म होने की संभावना फिलहाल दूर दिख रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त की नीलामी पर होगा रोड शो.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश, दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बगिया विश्राम गृह सहित विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा – आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री…. चयनित विद्यार्थियों को बेंगलुरु भ्रमण और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलने का मिलेगा अवसर. प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन की तैयारियों को बनाया आसान, ‘विष्णु के सुशासन’ से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : रेलवे सुरंग में ट्रैक पर घूमता दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने कैमरे में कैद किया नजारा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : पटवारी पर ऑफिस में जानलेवा हमला’ लोहे की रॉड से सिर पर वार, घटना का वीडियो सामने आया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : महापौर के कार से उतरते ही मचा हड़कंप, देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा वाहन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Electricity Privatization : छत्तीसगढ़ में बिजली वितरण के निजीकरण का विरोध तेज, टाटा पावर को जिम्मेदारी देने की तैयारी पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?