Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Russia ने Ukraine पर किया इस साल का सबसे बड़ा हवाई हमला, कीव ने शुरू किया ड्रोन स्टार्टअप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Russia ने Ukraine पर किया इस साल का सबसे बड़ा हवाई हमला, कीव ने शुरू किया ड्रोन स्टार्टअप

देश - विदेश

Russia ने Ukraine पर किया इस साल का सबसे बड़ा हवाई हमला, कीव ने शुरू किया ड्रोन स्टार्टअप

Hum Vatan News
Last updated: August 21, 2025 4:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

कीव: रूस की सेना ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर इस साल का सबसे बड़ा हवाई हमला किा है। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने इस साल यूक्रेन पर अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 574 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी। यूक्रेन ने बताया कि हमले ज्यादातर देश के पश्चिमी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

Contents
अमेरिकी कंपनी भी आई चपेट मेंरूस ने खार्कीव को बनाया निशाना यूक्रेन में चल रहे ड्रोन निर्माण के कई गुप्त कारखानेएक ड्रोन की कीमत है 55 हजार अमेरिकी डॉलर 

अमेरिकी कंपनी भी आई चपेट में

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने कहा कि रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में हमले के दौरान एक ‘‘प्रमुख अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता’’ कंपनी को भी तबाह कर दिया है। हालांकि इस अमेरिकी कंपनी पर रूसी हमले से जुड़ी कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

- Advertisement -
HTML5 Icon

रूस में अंदर तक प्रहार करने के लिए ड्रोन

इधरी रूसी हमलों का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन ने ड्रोन निर्माण क्षेत्र में नया स्टार्टअप शुरू कर दिया है। पिछले साल सितंबर में जब यूक्रेन ने रूस में आयुध डिपो पर हमला किया था तो इससे दुश्मन के क्षेत्र में अंदर तक प्रहार करने के यूक्रेन के दृढ़ संकल्प और रक्षा उद्योग की ताकत का पता चला। यह क्षण विशेष रूप से उस महिला के लिए संतुष्टिदायक था जो इस मिशन को पूरा करने के लिए 1,000 किलोमीटर से अधिक की उड़ान भरने वाले ड्रोन के निर्माण के लिए जिम्मेदार थी। इसके बाद कई महीनों तक रूस के पास विनाशकारी ‘ग्लाइड बम’ हमले जारी रखने के साधन नहीं थे।

रूस ने खार्कीव को बनाया निशाना 

 हालांकि हाल ही में रूस ने महिला के गृह नगर खार्किव को निशाना बनाकर हमला किया। फायर प्वाइंट में निर्माण इकाई की प्रमुख इरीना तेरेख ने कहा, “इस समय युद्ध के मैदान में हवाई हमले ही हमारा एकमात्र वास्तविक लाभ हैं। हमारे पास उनके जितने सैन्यकर्मी या धन नहीं है।” तेरेख ने दर्जनों “डीप-स्ट्राइक ड्रोनों” का निरीक्षण करते हुए यह बात कही। इन ड्रोन का हाल ही में उत्पादन पूरा हुआ है। यूक्रेन की सेना जल्द ही इन ड्रोन का इस्तेमाल हथियार डिपो, तेल रिफाइनरियों और क्रेमलिन की युद्ध मशीनरी व अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण अन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए करेगी। रूस के खिलाफ अपने अस्तित्व की लड़ाई और पश्चिमी सहयोगियों से मिले सीमित सैन्य सहायता के बल पर, यूक्रेन तेजी से रक्षा नवाचार का एक वैश्विक केंद्र बन गया है। इसका लक्ष्य रूस की क्षमताओं की बराबरी करना है। फायर प्वाइंट इस दिशा में काम कर रहीं अग्रणी कंपनियों में से एक है।

यूक्रेन में चल रहे ड्रोन निर्माण के कई गुप्त कारखाने

एसोसिएटेड प्रेस को फायर प्वाइंट के दर्जनों गुप्त कारखानों में से एक के अंदर की खास झलक देखने का मौका मिला। एक विशाल गोदाम में जोर-जोर से बज रहे रॉक संगीत के बीच अधिकारियों ने अपने खास एफपी-1 विस्फोटक ड्रोन दिखाए जो 1,600 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से एक क्रूज मिसाइल का भी प्रचार किया, जिसे वे विकसित कर रहे हैं। यह क्रूज मिसाइल 3,000 किलोमीटर (1,864 मील) की दूरी तय करने में सक्षम है।

एक ड्रोन की कीमत है 55 हजार अमेरिकी डॉलर 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को उम्मीद है कि वर्ष के अंत तक इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा। रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन की अधिकतर रक्षा कंपनियों की तरह, फायर प्वाइंट की भी जरूरत पड़ी। तेरेख को जब 2023 फायर प्वाइंट में नियुक्त किया गया तब उन्हें हर महीने 30 ड्रोन बनाने का लक्ष्य दिया गया था। अब कंपनी लगभग 100 ड्रोन प्रतिदिन बनाती है। हर ड्रोन की लागत 55,000 अमेरिकी डॉलर है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया
Featured international
Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी
Featured international
CBI Apprentice 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा अवसर, CBI अप्रेंटिस भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन
Featured job देश - विदेश
Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी अधूरी तो रुक सकती है सहायता राशि, महिलाओं के लिए जारी हुआ अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, BCCI इमर्जिंग टूर्नामेंट में मिली जगह
Featured खेल छत्तीसगढ़
CG NEWS : छात्रों को किताबें नहीं मिलने पर स्कूल संचालक नाराज, 25 जून को शिक्षण कार्य रहेगा ठप
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : पद्मश्री से सम्मानित हुईं डॉ. बुधरी ताती, आदिवासी समाज का बढ़ाया गौरव
Featured छत्तीसगढ़
Tata Tigor Facelift
Tata Tigor Facelift: लीक हुआ 2026 मॉडल का डिजाइन पेटेंट, नए अवतार में दस्तक देने को तैयार टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान
automobile Featured

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Suvendu Adhikari का बड़ा फैसला: कोलकाता में अब नहीं होंगे मुगल-पठान नाम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
businessFeaturedदेश - विदेश

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी ₹10,318 और सोना ₹2,315 सस्ता

By
Hum Vatan News
2 Min Read

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर राज्य सरकार का सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?