Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: रूसी महिला ने गोवा की गुफा में दिया बच्चे को जन्म, इजरायली बिजनेसमैन है पिता, रिपोर्ट में दावा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » रूसी महिला ने गोवा की गुफा में दिया बच्चे को जन्म, इजरायली बिजनेसमैन है पिता, रिपोर्ट में दावा

Featuredदेश - विदेश

रूसी महिला ने गोवा की गुफा में दिया बच्चे को जन्म, इजरायली बिजनेसमैन है पिता, रिपोर्ट में दावा

Hum Vatan News
Last updated: July 16, 2025 1:02 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

कर्नाटक के गोकर्ण में हाल ही में एक रूसी महिला को दो बच्चियों के साथ एक गुफा में पाया गया था। गुफा से विदेशी महिला और बच्चों के मिलने से हर कोई हैरान था। अब जानकारी सामने आई है कि इन बच्चों का पिता कथित तौर पर एक इजरायली नागरिक है। रूसी महिला नीना कुटीना ने कथित तौर पर ये दावा किया है कि उसने गोवा की एक गुफा में रहते हुए एक बच्चे को जन्म दिया था, और उसके पिता एक इजरायली बिजनेसमैन हैं।

Contents
इजरायली नागरिक को खोजा गयानीना को कब वापस रूस भेजा जाएगा?यहां समझें पूरा मामला

इजरायली नागरिक को खोजा गया

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि रूसी महिला ने जिस इजरायली बिजनेसमैन के बारे में बताया है वह बिजनेस वीजा पर भारत में है और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने उसे खोज निकाला है। आपको बता दें कि पहले जानकारी सामने आई थी कि रूसी महिला नीना का वीजा साल 2017 में खत्म हो गया था। हालांकि, नीना ने इसे नकार दिया। ANI को नीना ने बताया है कि “हमारे पास वैध वीजा नहीं है, यह खत्म हो गया है। लेकिन यह कुछ समय पहले की बात है, और 2017 के बाद, हम पहले ही चार देशों में जा चुके थे और फिर वापस आ गए।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

नीना को कब वापस रूस भेजा जाएगा?

रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी महिला नीना कुटीना शुरू में बच्चों के पिता के बारे में बात करने को तैयार नहीं थी। हालांकि, बाद में उसने बताया कि बच्चों के पिता एक इजरायली नागरिक हैं और वह भी नीना की तरह 40 साल के हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नीना और इजरायली नागरिक की मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी और दोनों में प्यार हो गया। अधिकारियों ने उस व्यक्ति से संपर्क किया है। नीना और उनके बच्चों को रूस वापस भेजने के प्रयास चल रहे हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया में लगभग एक महीने का समय लगेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

यहां समझें पूरा मामला

रूसी महिला नीना कुटीना कर्नाटक के गोकर्ण में दो छोटी बेटियों के साथ एक गुफा में मिली थी। भूस्खलन के बाद पुलिस द्वारा नियमित निरीक्षण के दौरान उसे खोजा गया था। इस घटना ने हर किसी को चौंका दिया था। हालांकि, नीना का कहना था कि उसे प्रकृति में रहने का अच्छा अनुभव है। गुफा के अंदर रहते हुए उन्हें या उनके बच्चों को कोई खतरा नहीं था। नीना का कहना था कि उसके बच्चे मर नहीं रहे थे और वे बहुत खुश थे। नीना ने ये भी कहा था कि वह पिछले कुछ वर्षों में लगभग 20 देशों के जंगलों में रह चुकी है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि नीना का एक और बच्चा है जो कि रूस में है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट
Featured छत्तीसगढ़
Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत
Featured national
Supaul Accident: झूलन पूजा में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत
Featured national
Islamabad Hospital Fire
Islamabad Hospital Fire: नर्सरी में लगी भयानक आग, 16 में से 15 नवजातों की गई जान’ एक को बचाया
Featured international
Ai+ Nova 2 Power
Ai+ Nova 2 Power: बाज़ार में उतरने से पहले एथिकल हैकर्स और टेक एक्सपर्ट्स कर रहे नए हैंडसेट की टेस्टिंग
tech
Vehicle Headlight New Rules: अब हेडलाइट की मनमानी पर लगेगी लगाम, Low Beam से लेकर हाई-बीम तक बदलेगा नियम
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredमनोरंजन

Sunita Ahuja: गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, खुलकर किया मामी का सपोर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेल

Sunil Gavaskar on ICC: 2 दिन में खत्म हुआ टेस्ट, भड़के सुनील गावस्कर’ ऑस्ट्रेलियाई पिचों को लेकर ICC से पूछा बड़ा सवाल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की हालत बिगड़ी, मेडिकल जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?