Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20, टूर्नामेंट में छाए रहे सचिन और युवराज
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20, टूर्नामेंट में छाए रहे सचिन और युवराज

Featuredछत्तीसगढ़

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20, टूर्नामेंट में छाए रहे सचिन और युवराज

Hum Vatan News
Last updated: March 17, 2025 12:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 के फाइनल मुकाबले में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। वेस्टइंडीज मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 148 रन बनाए, जिसके जवाब में इंडिया मास्टर्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के नायक रहे अंबाती रायडू, जिन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वेस्टइंडीज मास्टर्स की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने 35 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि, शाहबाज नदीम ने उन्हें आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। कप्तान ब्रायन लारा (6) और विलियम पर्किन्स (6) सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेंडल सिमंस ने 41 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था, लेकिन विनय कुमार ने उन्हें बोल्ड कर वेस्टइंडीज की उम्मीदों को झटका दिया। रवि रामपाल (2), चैडविक वाल्टन (6) और आंद्रे नर्स (1) भी कुछ खास नहीं कर सके। दिनेश रामदीन 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

CG Assembly LIVE: 13वें दिन की कार्यवाही शुरू, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर सदन में उठाएंगे विदेशी फंडिंग के जरिए एनजीओ द्वारा मतांतरण करने का मुद्दा

- Advertisement -
HTML5 Icon

वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 148/7 का स्कोर ही बना सकी। भारत की ओर से विनय कुमार और शाहबाज नदीम ने क्रमशः तीन और दो विकेट लिए। 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया मास्टर्स की टीम को अंबाती रायडू और सचिन तेंदुलकर ने शानदार शुरुआत दी। रायडू ने 50 गेंदों में 74 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी 148 की स्ट्राइक रेट ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सचिन तेंदुलकर ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए और टीम को स्थिरता दी। गुरकीरत सिंह मान ने 12 गेंदों में 14 रन का योगदान दिया, जबकि यूसुफ पठान खाता खोले बिना आउट हो गए।

- Advertisement -
HTML5 Icon
युवराज सिंह 11 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे और स्टुअर्ट बिन्नी ने 9 गेंदों में 16 रन की तेज पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत ने 17.1 ओवर में 149/4 का स्कोर बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे नर्स ने 2 विकेट लिए। अंबाती रायडू ने अपनी 50 गेंदों पर 74 रनों की शानदार बल्लेबाजी से न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी अपने नाम किया। उनकी आक्रामक पारी ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया और इंडिया मास्टर्स के लिए खिताबी जीत की राह आसान कर दी।
Kharmas 2025: खरमास में कर लें ये 1 काम, सूर्य देव की बरसेगी कृपा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
यह छह टीमों का टूर्नामेंट रहा जिसमें साउथ अफ्रीकन मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स की टीमें लीग स्टेज में ही बाहर हो गई थीं। दो फाइनलिस्टों के अलावा श्रीलंका मास्टर्स और ऑस्ट्रेलियन मास्टर्स की टीमें भी सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने में कामयाब रही थीं। यह इस लीग का पहला संस्करण था जिसमें उम्र के इस पड़ाव पर भी सचिन तेंदुलकर ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने न केवल शानदार कप्तानी करते हुए टीम को खिताबी जीत दिलाई बल्कि मास्टर ब्लास्टर ने बैटिंग में भी 150 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए। बाएं हाथ के युवराज सिंह ने भी 185 के स्ट्राइक रेट के साथ जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने बेहतरीन फिनिशिंग करते हुए 179 की औसत के साथ इतने ही रन बनाए। वहीं टॉप रन स्कोरर में शेन वॉटसन नंबर एक पर रहे जिन्होंने छह पारियों में 195 के स्ट्राइक रेट के साथ 120.33 की औसत से 361 रन बनाए।

वहीं गेंदबाजी में एश्ले नर्स ने सर्वाधिक 10 विकेट लिए। भारतीय गेंदबाजों में पवन नेगी ने 9 विकेट लिए। स्टुअर्ट बिन्नी ने भी 7 विकेट लिए। विनय कुमार, शाहबाज नदीम और इरफान पठान ने क्रमशः 8, 6 और 6 विकेट लिए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : वर्दी पर लगा दाग’ युवती से शादी का वादा कर शारीरिक शोषण के आरोप में आरक्षक गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : खेत में काम के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र ने गंवाई जान
Featured छत्तीसगढ़
CG Employment Scheme : प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, स्थानीय भर्ती करने वाले उद्योगों को सरकार देगी प्रोत्साहन
Featured छत्तीसगढ़
Tragic accident in Etah, UP
Etah Bus Accident : खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 12 घायल
Featured national
Accused Avinash Shukla in 24-hour police custody.
Ayodhya Ram Mandir Chadhawa Chori Case : अविनाश शुक्ला पुलिस रिमांड पर, प्रतापगढ़ में पूछताछ तेज; ट्रस्ट अधिकारियों से फिर होगी पूछताछ
Featured national
Alpha Movie Review
Alpha Movie Review : आलिया-शरवरी की स्पाई फिल्म पर बंटी राय, बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग की तारीफ
Featured मनोरंजन
IND vs ENG 2nd T20I Playing XI : दूसरे टी20 में टीम इंडिया की रणनीति बदलने के संकेत, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा ब्लू जर्सी में पहला मौका
Featured खेल देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : नकटी की जमीन, VIP भूखंड और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredtechदेश - विदेश

IRCTC की फर्जी वेबसाइट से हो रही ऑनलाइन ठगी, सरकार ने यात्रियों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

NEET-JEE Exams : NEET-JEE में नई व्यवस्था की तैयारी, बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन को मिलेगा बड़ा महत्व

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?