Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पाकिस्तान की भारी बेइज्जती, टेस्ट में ही फेल हो गई शाहीन-3 न्यूक्लियर मिसाइल; आबादी के करीब गिरने से भड़का बलूचिस्तान
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पाकिस्तान की भारी बेइज्जती, टेस्ट में ही फेल हो गई शाहीन-3 न्यूक्लियर मिसाइल; आबादी के करीब गिरने से भड़का बलूचिस्तान

देश - विदेश

पाकिस्तान की भारी बेइज्जती, टेस्ट में ही फेल हो गई शाहीन-3 न्यूक्लियर मिसाइल; आबादी के करीब गिरने से भड़का बलूचिस्तान

Hum Vatan News
Last updated: July 23, 2025 5:08 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE

क्वेटाः ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से बुरी तरह पिटने के बाद पाकिस्तान अब अपनी सैन्य ताकत को और बढ़ाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन इस दौरान उसे एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा होना पड़ा है। पाकिस्तान 22 जुलाई को शाहीन-3 न्यूक्लियर मिसाइल का परीक्षण कर रहा था, जो टेस्टिंग के दौरान ही फेल हो गई। यह बलूचिस्तान प्रांत में आबादी के नजदीक खेतों में जाकर गिरी। इससे बलूचिस्तान के लोग भड़क गए हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान की इस हरकत से अगर मिसाइल आबादी के बीच गिर जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Contents
बलूचिस्तान ने की कड़ी निंदाबलूचिस्तान की सीमा में किया परीक्षणबलूचिस्तानियों को घरों से बेदखल कर रहा पाकिस्तानपाक ने बलूचिस्तान को बनाया मिसाइल परीक्षण क्षेत्रबलूचिस्तान ने यूएन से की ये मांग
- Advertisement -
HTML5 Icon

बलूचिस्तान ने की कड़ी निंदा

पाकिस्तान की शाहीन मिसाइल के आबादी के करीब गिरने से बलूच नेता मीर यार बलोच ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, “पाकिस्तान द्वारा बार-बार किए जा रहे विफल मिसाइल परीक्षणों की बलूचिस्तान कड़ी निंदा करता है, जो न केवल बलूचिस्तान की आंचलिक संप्रभुता का उल्लंघन हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के जीवन को भी गंभीर खतरे में डालता है।

बलूचिस्तान की सीमा में किया परीक्षण

बलोच नेता ने लिखा कि स्थानीय निवासियों के अनुसार पाकिस्तान की सेना ने 22 जुलाई को बलूचिस्तान की सीमा में एक मिसाइल परीक्षण का विफल प्रयास किया। यह मिसाइल डेरा गाज़ी खान के इलाके से दागी गई और जाकर ग्रापन की घाटी में लूप सेहरानी लेवी स्टेशन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर गिरी। यदि मिसाइल ज़रा भी रास्ता भटकती, तो यह भारी नागरिक हानि और संपत्ति का नुकसान कर सकती थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बलूचिस्तानियों को घरों से बेदखल कर रहा पाकिस्तान

बलोच नेता ने कहा कि यह कोई अलग-थलग घटना नहीं है। पाकिस्तानी सेना लगातार मिसाइल परीक्षणों की आड़ में बलूच नागरिकों को उनके घरों से जबरन बेदखल कर रही है। विशेष रूप से डेरा बुगती, कहान और आसपास के क्षेत्रों में राज्य प्रायोजित विस्थापन की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने धमकी और डराने-धमकाने की घटनाएं बताई हैं, जो संसाधनों की बिना रोक-टोक लूट के लिए रास्ता साफ करने की रणनीति का हिस्सा लगती हैं।

पाक ने बलूचिस्तान को बनाया मिसाइल परीक्षण क्षेत्र

मीर यार बलोच ने कहा कि बलूचिस्तान को पाकिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों में एक सैन्य परीक्षण क्षेत्र में तब्दील कर दिया है। यहां अक्सर विदेशी सहयोग से बैलिएस्टिक मिसाइल और अन्य घातक हथियारों का परीक्षण किया जाता है। अक्टूबर 2023 में भी एक मिसाइल पंजाब से दागी गई थी, जो डेरा बुगती के खेती योग्य ज़मीनों में गिर गई थी, जिससे नागरिकों की जान को फिर खतरा हुआ था। 28 मई 1998 को पाकिस्तान ने चग़ाई ज़िले में 6 परमाणु परीक्षण किए थे, जो अब भी स्थानीय आबादी को रेडिएशन और स्वास्थ्य आपदाओं से जूझने पर मजबूर कर रहे हैं जैसे कैंसर, त्वचा रोग और अन्य गंभीर बीमारियां।

बलूचिस्तान ने यूएन से की ये मांग

बलोच नेता ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र, सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थाओं से मांग करते हैं कि पाकिस्तान पर आयुद्ध प्रतिबंध (लगाया जाए, इसके मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं, बलूचिस्तान में नागरिकों की सुरक्षा और संप्रभुता के उल्लंघन की निष्पक्ष जांच की जाए, मिसाइल परीक्षण और हवाई हमलों के डर से हो रहे बलूच विस्थापन की निगरानी की जाए। बलूच राष्ट्र न्याय और शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील करता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

RO No.: 13318/2

Advertisement Carousel
× Popup Image

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की दी शुभकामनाएँ
अन्य छत्तीसगढ़
प्रदेश में 137 विशेष शिविरों के माध्यम से 7669 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 6671 को प्रदाय किए गए कृत्रिम व सहायक उपकरण
अन्य छत्तीसगढ़
अब तक 3 लाख से अधिक नैनो डीएपी की बोतलों का भंडारण : नैनो डीएपी से किसानों को प्रति एकड़ 75 रुपए का लाभ.
अन्य छत्तीसगढ़
बच्चों से जुड़ी योजनाओं का हो शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन
छत्तीसगढ़
CG Breaking News: रेल मंत्रालय से मिली हरी झंडी, अब छत्तीसगढ़ से ‘प्रयागराज’ तक चलेगी लोकल ट्रेन
Featured छत्तीसगढ़
ICC T20 रैंकिंग में फिर से बदलाव, यशस्वी जायसवाल को बिना खेले हो गया फायदा
Featured खेल
स्मृति ईरानी की छोटे पर्दे पर वापसी, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में धूम मचाएंगे कई और स्टार्स, देखें लिस्ट
Featured मनोरंजन
दोस्त ने मानसिक तनाव में डाला, युवक ने की जान देने की कोशिश
Featured

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू, इलेक्शन कमीशन जल्द करेगा तारीख का ऐलान

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को लेकर बड़ा खुलासा, प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे धनखड़: सूत्र

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

कोयला खनन, चाल धंसने से 10 से ज्यादा की मौत की आशंका

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?