Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Shani Pradosh Upay: शनि प्रदोष के दिन करें ये खास ज्योतिषी उपाय, महादेव के साथ शनि देव की भी मिलेगी अपार कृपा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Shani Pradosh Upay: शनि प्रदोष के दिन करें ये खास ज्योतिषी उपाय, महादेव के साथ शनि देव की भी मिलेगी अपार कृपा

Featured

Shani Pradosh Upay: शनि प्रदोष के दिन करें ये खास ज्योतिषी उपाय, महादेव के साथ शनि देव की भी मिलेगी अपार कृपा

Hum Vatan News
Last updated: May 24, 2025 11:53 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Shani Pradosh Upay: 24 मई, शनिवार को शनि प्रदोष का व्रत किया जाएगा। हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को के दिन प्रदोष व्रत करने का विधान है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। वहीं प्रदोष व्रत सप्ताह के जिस दिन पड़ता है उसका नाम भी उसी दिन के हिसाब से होता है। इस बार प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ रहा है तो इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। शनि प्रदोष के दिन भोले शंकर के साथ ही शनि देव की भी पूजा की जाती है। तो आइए जानते हैं कि शुभ फलों की प्राप्ति के लिए शनि प्रदोष के दिन कौन से विशेष उपाय करने चाहिए।

शनि प्रदोष के दिन करें ये खास उपाय

– अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनि प्रदोष के दिन शमी पत्र को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का 11 बार जप करें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

– अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हैं और उसके चलते आपकी परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं, तो शनि प्रदोष के दिन धतूरे के पत्ते को पहले साफ पानी से धो लें, फिर उन्हें दूध से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

– अपनी अच्छी सेहत को बरकरार रखने के लिए शनि प्रदोष के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान को सूखा नारियल अर्पित करें और साथ ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए शिवजी से प्रार्थना करें। अगर नारियल अर्पित करने के लिए आप प्रदोष काल में, यानि शाम के समय शिव मंदिर जायें, तो और भी श्रेष्ठ होगा।

– अपने दांपत्य जीवन में मिठास घोलने के लिए शनि प्रदोष के दिन शिवजी को दही में शहद मिलाकर, उसका भोग लगाएं। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।

– अपनी धन-सम्पत्ति में वृद्धि के लिए शनि प्रदोष के दिन सवा किलो साबुत चावल और कुछ मात्रा में दूध लेकर शिव मंदिर में दान करें।

– अपने परिवार की सुख-शांति के लिए शनि प्रदोष के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर घी का एक दीपक और तेल का एक दीपक जलाएं। आपको बता दूं कि घी का दीपक देवताओं को प्रसन्न करने के लिए होता है जबकि तेल का दीपक अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए होता है। साथ ही घी के दीपक में रूई की खड़ी सफेद बत्ती लगाएं और तेल के दीपक में पड़ी हुई बत्ती यानि लेटी हुई लाल बत्ती लगाएं।

– अपने किसी विशेष कार्य की सफलता के लिए शनि प्रदोष के दिन दूध में थोड़ा-सा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और दूध चढ़ाते समय मन ही मन ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।

– अगर आपको बिजनेस इंवेस्टमेंट करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो शनि प्रदोष के दिन भगवान शंकर को 11 बेलपत्र अर्पित करें और अपनी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करें।

– अगर अपने सारी समस्याओं को दूर करके एक खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं तो शनि प्रदोष के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही शनि के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।

– अगर आप संतान प्राप्ति की चाह रखते हैं, तो शनि प्रदोष के दिन एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लेकर, उसमें अपना चेहरा देखकर शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को कटोरी सहित दान कर दें। अगर आप कांसे की कटोरी न ले सकें तो स्टील की कटोरी में डालकर दे दें।

– अगर आपको हमेशा किसी न किसी चीज़ का भय बना रहता है, जिसके चलते आप उलझन महसूस करते हैं, तो शनि प्रदोष के दिन सवा किलो काली उड़द और दो लड्डू मंदिर या किसी धर्मस्थल पर दान करें।

– अगर आप परीक्षा में अपने परिणाम को लेकर चिंतित हैं, काफी मेहनत के बाद भी रिजल्ट को लेकर आपको एक पॉजिटिव फीलिंग नहीं आ रही है, तो शनि प्रदोष के दिन आपको एक विद्या यंत्र लेकर उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद उसे अपने पढ़ाई वाले कमरे में रखना चाहिए। साथ ही पीपल की जड़ में पानी डालना चाहिए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Bhupesh Baghel Press Conference
Bhupesh Baghel Press Conference : अफीम कांड बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर पार्टी से निष्कासित, भूपेश बघेल ने खोला मोर्चा
Featured छत्तीसगढ़
Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की ‘लकी डेट’ पर आएगा भूत बंगला का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह
Featured मनोरंजन
Crime News
Crime News : नशेड़ियों ने पार की दरिंदगी की हदें, घर में घुसकर महिला के प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से वार
Featured छत्तीसगढ़
Keshav Prasad Maurya
Keshav Prasad Maurya : डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर में भरा धुआं, आसमान में अटकीं सांसें
Featured देश - विदेश
Board Exam Cheating
Board Exam Cheating : बोर्ड परीक्षा न्यूज़ गणित के पेपर में चिट से लिख रहे थे छात्र, उड़नदस्ता टीम ने 3 को रंगे हाथों पकड़ा
Featured छत्तीसगढ़
Religious Conversion Case : बड़ा फैसला, धार्मिक प्रतीकों से नहीं साबित होता धर्मांतरण
Featured देश - विदेश
Sheetala Ashtami 2026
Sheetala Ashtami 2026 : जानें किस तारीख को मनाया जाएगा बासोड़ा, क्यों लगता है माता को बासी भोजन का भोग?
Featured religion
Karnataka’s Big Decision : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Crime News
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Crime News : सवा साल में उजड़ गया सुहाग, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने बुलाई पुलिस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Rustam Sarang Assistant Director
Featuredखेलछत्तीसगढ़

Rustam Sarang Assistant Director : खिलाड़ियों की जीत रुस्तम सारंग को मिली खेल विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, सहायक संचालक के पद पर प्रतिनियुक्ति

By
Hum Vatan News
3 Min Read
businessFeaturedदेश - विदेश

Iran Crisis Hits Inflation : LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, आम जनता परेशान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?