Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Shaniwar Upay: अगर जीवन में लग गया है परेशानियां का अंबार तो शनिवार को जरूर आजमाएं ये उपाय
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Shaniwar Upay: अगर जीवन में लग गया है परेशानियां का अंबार तो शनिवार को जरूर आजमाएं ये उपाय

Featured

Shaniwar Upay: अगर जीवन में लग गया है परेशानियां का अंबार तो शनिवार को जरूर आजमाएं ये उपाय

Hum Vatan News
Last updated: May 17, 2025 12:14 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Shaniwar Upay: जानेंगे शनिवार के दिन भगवान शनि के निमित्त किए जाने वाले विशेष उपायों की। इन उपायों तो करके आप अपने जीवन में लाभ सुनिश्चित करने में सफल होंगे। बता दें कि सूर्य पुत्र और न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। इनकी दिशा पश्चिम है और ये कृष्णवर्ण के हैं। पंचतत्वों में से शनि देव का संबंध वायु तत्व से बताया गया है। इसके अलावा आयु, जीवन, शारीरिक बल, योग, प्रभुता, ऐश्वर्य, प्रसिद्धि, मोक्ष, ख्याति, नौकरी आदि से शनि का संबंध है। किसी व्यक्ति की जन्मपत्रिका में शनि की स्थिति में इन सब विषयों पर विचार किया जाता है।

शनि देव का वाहन गिद्ध द्वारा खींचा जाने वाला रथ है। ये धनुष, बाण और त्रिशूल धारण किये रहते हैं। सूर्य देव से पुत्र का नाता होने के बावजूद इनका छत्तीस का आंकड़ा रहता है। इसके अलावा शनि देव की पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे प्रशस्त है। तो चलिए जानते हैं शनिवार के दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में।

- Advertisement -
HTML5 Icon

– अगर आप कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में बुरी तरह से फंसे हैं और उससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन थोड़ी-सी उड़द की दाल लेकर पीपल के पेड़ के पास जमीन में दबा दें और पीपल के पेड़ के सामने दोनों हाथ जोड़कर अपनी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

– अगर आप आर्थिक रूप से बड़ा लाभ पाना चाहते हैं तो लाभ पाने के लिए शनिवार के दिन आपको एक रुपये का सिक्का लेना चाहिए। अब उस सिक्के पर सरसों के तेल से एक बिन्दु लगाइए और शनि मंदिर में रख आइए। साथ ही शनि देव से आर्थिक लाभ पाने के लिए प्रार्थना भी करिये।

– अगर आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता और उनका स्वास्थ जल्दी-जल्दी खराब हो जाता हैं, तो अपने जीवनसाथी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए शनिवार के दिन एक कटोरी में जौ को पीसकर बनाया गया सत्तू लेकर, उस पर अपने जीवनसाथी के हाथों का स्पर्श कराकर मंदिर या किसी धर्मस्थल पर दान कर दें।

– अगर आप अपने दांपत्य रिश्ते की मजबूती को बरकरार रखना चाहते हैं तो शनिवार के दिन अपने जीवनसाथी के साथ किसी साफ पानी के स्त्रोत, किसी नदी, तालाब या पोखर के पास जाएं और वहां जाकर, उस स्त्रोत के जल को दोनों हाथों में लेकर, वरुण देव का ध्यान करते हुए और अपने रिश्ते की मजबूती के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए, जल को धीरे-धीरे करके वापस उसी पानी के स्त्रोत में डाल दें। लेकिन अगर आपका जीवनसाथी किसी काम में व्यस्त है या आपसे कहीं दूर है, तो आप स्वयं ही साफ पानी के किसी स्त्रोत के पास जाकर अपने और अपने जीवनसाथी के निमित्त यह उपाय कर लें। अगर आप

किसी ऐसी जगह पर न जा पायें, तो घर पर ही नल का साफ पानी लेकर, उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके, वरुण देव का ध्यान करते हुए ये उपाय कर लें।

– अगर आपको लगता है कि आपके दांपत्य जीवन को किसी की बुरी नजर लग गई है और अब आपके जीवन में पहले जैसा प्यार नहीं रहा, तो नजर संबंधी समस्या से बचाव के लिए शनिवार के दिन एक मिट्टी के दिये में दो कपूर की टिकिया लेकर जलाएं और उससे पूरे घर में धूप दिखाएं। धूप दिखाने के बाद उस जलते हुए दिये को अपने घर के बाहर रख आएं।

– अगर आपके जीवन में परेशानियां का अंबार लग गया है और आप उनसे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो ऐसे में परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन से शुरू करके अगले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र तक प्रतिदिन एक नीले रंग का फूल लेकर घर के बाहर किसी गंदे नाले में बहा दें। आपको यहां बता दूं कि अगला पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 13 जून को पड़ रहा है।

– अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते है तो शनिवार के दिन आपको जलवेतस, यानि केन के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए, उसकी उपासना करनी चाहिए और उसकी जड़ में पानी डालना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शनिवार के दिन आप जलवेतस, यानि केन के पेड़ को, उसकी लकड़ियों को या उसकी लकड़ी से बने फर्नीचर को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं। अगर उपासना के लिए आपको जलवेतस, यानि केन का पेड़ न मिले तो इंटरनेट से उसकी फोटो डाउनलोड करके, उसके दर्शन कर लें।

– अगर आप अपने परिवार के साथ रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं, तो रिश्तों में मजबूती लाने के लिए शनिवार के दिन दही का कुछ बनाकर, पहले अपने इष्टदेव को भोग लगाएं, उसके बाद प्रसाद के रूप में वह परिवार के सब सदस्यों में बांट दें। अगर आप दही का कुछ न बना पाएं, तो केवल दही लेकर, उसमें थोड़ा-सा मीठा डालकर अपने ईष्टदेव को भोग लगाएं और बाद में उसे परिवार के सब सदस्यों में बांट दें। साथ ही स्वयं भी थोड़ा-सा प्रसाद ग्रहण कर लें।

– अगर आप अपने करियर को एक बेहतर दिशा देना चाहते हैं, तो उसके लिए शनिवार के दिन एक नया मिट्टी का बर्तन लेकर, उसमें पानी भरकर किसी मंदिर में या किसी सुपात्र ब्राह्मण के घर दान कर दें।

– अगर आप लंबी आयु का वरदान पाना चाहते हैं और ताकतवर बनना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन आप शनि स्तोत्र का पाठ करें। अगर शनि स्तोत्र आपके पास उपलब्ध न हो या आप उसे पढ़ने में समर्थ न हो तो शनि स्तोत्र का ऑडियो सुन लें। ऑडियो आपको इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।

– अगर आप अपने नये बिजनेस से संबंधित किसी लीगल मैटर में उलझ गये हैं, तो उससे बाहर निकलने के लिए शनिवार के दिन शनि स्तोत्र में दिये शनि देव के इस मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते। नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते।।

– अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन आप शनि देव के इस विशेष मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ इस मंत्र का 21 बार जप करें और जाप करने के बाद पीपल के वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाना न भूलें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Board Exam Cheating
Board Exam Cheating : बोर्ड परीक्षा न्यूज़ गणित के पेपर में चिट से लिख रहे थे छात्र, उड़नदस्ता टीम ने 3 को रंगे हाथों पकड़ा
Featured छत्तीसगढ़
Religious Conversion Case : बड़ा फैसला, धार्मिक प्रतीकों से नहीं साबित होता धर्मांतरण
Featured देश - विदेश
Sheetala Ashtami 2026
Sheetala Ashtami 2026 : जानें किस तारीख को मनाया जाएगा बासोड़ा, क्यों लगता है माता को बासी भोजन का भोग?
Featured religion
Karnataka’s Big Decision : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Crime News
Chhattisgarh Crime News : सवा साल में उजड़ गया सुहाग, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने बुलाई पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
Rustam Sarang Assistant Director
Rustam Sarang Assistant Director : खिलाड़ियों की जीत रुस्तम सारंग को मिली खेल विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, सहायक संचालक के पद पर प्रतिनियुक्ति
Featured खेल छत्तीसगढ़
Iran Crisis Hits Inflation : LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, आम जनता परेशान
business Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Conversion Case : होली के दिन मारपीट और घर में तोड़फोड़ का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई गुहार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

US Israel Weapon Deal 2026
Featuredदेश - विदेश

US Israel Weapon Deal 2026 : ईरान से जंग के बीच बड़ी खेप अमेरिका देगा इजराइल को BLU-110 हवाई बम, एंथनी ब्लिंकन ने लागू की इमरजेंसी पावर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh News
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : यमराज को बुलावा सड़कों पर युवकों का जानलेवा स्टंट, महिला ने मोबाइल में कैद किया खौफनाक मंजर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
OnePlus 15T
Featuredtech

OnePlus 15T : 7500mAh की विशाल बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?