Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: SIR Protest : SIR के खिलाफ CJP का बड़ा प्रदर्शन, नेताओं ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » SIR Protest : SIR के खिलाफ CJP का बड़ा प्रदर्शन, नेताओं ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे

Featurednational

SIR Protest : SIR के खिलाफ CJP का बड़ा प्रदर्शन, नेताओं ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे

Hum Vatan News
Last updated: October 5, 2026 2:31 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: SIR Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले उसके नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। CJP के मुताबिक, अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका, रत्ना समेत कई नेताओं को सरकार की ओर से कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पार्टी ने यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाया है।

Contents
अभिजीत दीपके बोले- गिरफ्तारी से नहीं डरेंगेसौरव दास बोले- नेता गिरफ्तार हुए तो भी जारी रहेगा आंदोलनआशुतोष रांका ने भी गिरफ्तारी का दावा कियामुंबई और दिल्ली में पहले भी प्रदर्शनSIR को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवाल

अभिजीत दीपके बोले- गिरफ्तारी से नहीं डरेंगे

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए सवाल किया कि आखिर कितने लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में देशभर से लोग शामिल होंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

दीपके ने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि UAPA, NSA या जेल की सजा से आंदोलनकारी डर जाएंगे, तो ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे सालों तक जेल में रहने के लिए भी तैयार हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सौरव दास बोले- नेता गिरफ्तार हुए तो भी जारी रहेगा आंदोलन

CJP नेता सौरव दास ने कहा कि युवा अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और किसी भी तरह की कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दावा किया कि अगर नेताओं को गिरफ्तार किया जाता है, तब भी आंदोलन जारी रहेगा।

दास के मुताबिक, नेता साथ हों या न हों, लोग अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आंदोलन जारी रखेंगे।

आशुतोष रांका ने भी गिरफ्तारी का दावा किया

CJP नेता आशुतोष रांका ने दावा किया कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले उन्हें या अन्य नेताओं को NSA या किसी दूसरे कानून के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी या किसी भी कार्रवाई से आंदोलन खत्म नहीं होगा।

CG Crime News : आधी रात तंत्र क्रिया से हड़कंप, गड़ा धन निकालने पहुंचे लोगों में 2 पकड़ाए

मुंबई और दिल्ली में पहले भी प्रदर्शन

SIR के मुद्दे को लेकर पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शन हो चुके हैं। 4 अक्टूबर को मुंबई में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे से जुड़े राजनीतिक समूहों की ओर से प्रदर्शन किया गया। इससे पहले 2 अक्टूबर को मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ, जिसमें अभिजीत दीपके भी पहुंचे थे।

3 अक्टूबर को दिल्ली में लेफ्ट, AAP और छात्र संगठनों ने भी SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

SIR को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवाल

SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की भूमिका पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कई बार आपत्ति दर्ज कराई थी।

विपक्ष का आरोप है कि कुछ फैसले और आदेश दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दल और संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

अब CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी नेताओं के गिरफ्तारी के दावे के बाद यह प्रदर्शन और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Coal Levy Scam : छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस में बड़ी कार्रवाई, देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों को बनाया आरोपी
Featured छत्तीसगढ़
Supreme Court Sexual Violence: रेप और यौन अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करें
Featured national
CG ACB Trap : ACB की बड़ी कार्रवाई, जमीन डायवर्सन के नाम पर 10 हजार लेते कर्मचारी पकड़ा गया
Featured छत्तीसगढ़
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर प्रशासन की कार्रवाई से हंगामा, संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल
Featured छत्तीसगढ़
Raipur Crime News: अदानी पावर प्लांट में शराब बिक्री को लेकर बवाल, पथराव में TI घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News: महिला पर टोनही होने का आरोप, मारपीट के बाद निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधने का आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CG News : अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज मानने की जताई सहमति
Featured छत्तीसगढ़
Janhvi Kapoor AI Morphed Video : जाह्नवी कपूर का फेक AI वीडियो पर फूटा गुस्सा, ‘ना’ का मतलब ना है, महिलाओं की सीमाओं का करें सम्मान
Featured मनोरंजन

You Might Also Like Related

Featuredsports

India West Indies T20 Schedule : 6 अक्टूबर को होगा भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20, जानें सभी 5 मैचों की तारीख और वेन्यू

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredinternational

Pneumonic Plague Russia : रूस में न्यूमोनिक प्लेग से 28 वर्षीय महिला की मौत, टूटी टेस्ट ट्यूब से संक्रमण की आशंका

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Election Commission of India: : ‘ऐसा चुनाव आयोग नहीं हो सकता जो ठीक से काम न करे’, SIR पर जस्टिस नरीमन ने उठाए सवाल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?