Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सिराज-प्रसिद्ध ने मचाई तबाही, भारत ने इंग्लैंड को चटाई धूल; टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किया ऐसा करिश्मा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सिराज-प्रसिद्ध ने मचाई तबाही, भारत ने इंग्लैंड को चटाई धूल; टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किया ऐसा करिश्मा

खेल

सिराज-प्रसिद्ध ने मचाई तबाही, भारत ने इंग्लैंड को चटाई धूल; टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किया ऐसा करिश्मा

Hum Vatan News
Last updated: August 4, 2025 4:56 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम को  6 रनों से हरा दिया और इसी के साथ सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल कर ली। इसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 374 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 367 रनों पर सिमट गई। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की है। इन दोनों के आगे अंग्रेज बल्लेबाज टिक नहीं पाए।

Contents
भारत ने पहली बार किया ऐसा कमालजो रूट और हैरी ब्रूक ने लगाए शतकपहली पारी में भारतीय टीम ने नहीं कर पाई अच्छायशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में लगाया शतक

भारत ने पहली बार किया ऐसा कमाल

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत ने विदेशी धरती पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला जीता है। इससे पहले भारत ने विदेशी धरती पर पांच टेस्ट मैचों की 16 सीरीज खेली थीं, जिसमें से 6 बार आखिरी टेस्ट में हार मिली थी और 10 बार आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। अब आखिरकार भारतीय टीम विदेश में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतने में सफल रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जो रूट और हैरी ब्रूक ने लगाए शतक

इंग्लैंड की टीम के लिए दूसरी पारी में हैरी ब्रूक और जो रूट सबसे बड़े हीरो साबित हुए। इन दोनों ही प्लेयर्स ने शतक लगाए। ब्रूक ने तेजी के साथ रन बनाते हुए सिर्फ 91 गेंदों में ही शतक जड़ा था। उन्होंने मैच में 111 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल रहे। रूट ने 110 रन बनाए। ओपनिंग करने उतरे बेन डकेट ने भी अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था और 54 रनों की पारी खेली थी। पांचवें दिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दमदार गेंदबाजी की और तीन विकेट जल्दी चटका दिए। फिर चोटिल होने के बाद भी क्रिस वोक्स बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। लेकिन खास असर नहीं डाल पाए। सिराज ने दूसरी पारी में पांच विकेट और कृष्णा ने चार विकेट अपने नाम किए। गस एटकिंसन आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए और उन्होंने 17 रन बनाए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पहली पारी में भारतीय टीम ने नहीं कर पाई अच्छा

भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। तब करुण नायर ने जरूर अर्धशतक लगाते हुए 57 रन बनाए थे और बाकी के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 247 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 23 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली थी, तब इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए थे। वहीं भारत के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट अपने नाम किए थे।

यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में लगाया शतक

दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया। यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाते हुए 118 रन बनाए। वहीं नाइटवॉच मैन के तौर पर भेजे गए आकाश दीप ने 66 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतक लगाए। इन दोनों प्लेयर्स ने टीम को 300 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। जडेजा और सुंदर ने 53-53 रनों की पारियां खेली। भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए। बढ़त के 23 रन निकालकर इंग्लैंड को 374 रनों का टारगेट मिल गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी अधूरी तो रुक सकती है सहायता राशि, महिलाओं के लिए जारी हुआ अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, BCCI इमर्जिंग टूर्नामेंट में मिली जगह
Featured खेल छत्तीसगढ़
CG NEWS : छात्रों को किताबें नहीं मिलने पर स्कूल संचालक नाराज, 25 जून को शिक्षण कार्य रहेगा ठप
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : पद्मश्री से सम्मानित हुईं डॉ. बुधरी ताती, आदिवासी समाज का बढ़ाया गौरव
Featured छत्तीसगढ़
Tata Tigor Facelift
Tata Tigor Facelift: लीक हुआ 2026 मॉडल का डिजाइन पेटेंट, नए अवतार में दस्तक देने को तैयार टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान
automobile Featured
LSG Coaching Staff: Preparations for IPL 2027
LSG Coaching Staff : पंत-कुलदीप ट्रेड के बाद लखनऊ में बदलाव की आंधी, कोचिंग स्टाफ में होगी नई एंट्री
Featured खेल
Cocktail 2 Box Office Collection
Cocktail 2 Box Office Collection : 5 दिन में 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंची शाहिद कपूर की फिल्म, ओवरसीज में भी बज रहा डंका!
Featured मनोरंजन
Flu vaccine: Vaccination rates among the elderly are extremely low; flu causes 1.2 lakh deaths annually.
Flu vaccine : सावधान! भारत में बुजुर्गों के लिए घातक साबित हो रहा फ्लू, रिपोर्ट में टीकाकरण को लेकर सामने आए डराने वाले आंकड़े
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredखेल

जर्सी मिलते ही छलक पड़े Vaibhav Suryavanshi’ के जज्बात, भारतीय टीम में चयन का खास पल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Nitish Reddy Injury
Featuredखेल

Nitish Reddy Injury : आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए नीतीश रेड्डी, नए कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बढ़ी मुश्किलें

By
Hum Vatan News
3 Min Read
England vs New Zealand Test
Featuredखेल

England vs New Zealand Test : द ओवल में करारी शिकस्त के बाद इंग्लैंड को बड़ा झटका, 12 WTC अंक कटे; पूरी टीम पर 50% मैच फीस का जुर्माना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?