Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Smriti Mandhana-Harmanpreet Kaur : स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच बढ़ी दूरी? दोनों के एक-दूसरे से नजरें न मिलाने का दावा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Smriti Mandhana-Harmanpreet Kaur : स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच बढ़ी दूरी? दोनों के एक-दूसरे से नजरें न मिलाने का दावा

Featuredखेल

Smriti Mandhana-Harmanpreet Kaur : स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच बढ़ी दूरी? दोनों के एक-दूसरे से नजरें न मिलाने का दावा

Hum Vatan News
Last updated: October 7, 2026 2:15 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली। Smriti Mandhana-Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। हरमनप्रीत कौर ने सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ दी है, जिसके बाद बीसीसीआई ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। इसी बीच टीम के ड्रेसिंग रूम को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

Contents
स्मृति-हरमन के बीच सबकुछ ठीक नहीं?बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद बदला कप्तानी समीकरणस्मृति मंधाना को मिली तीनों फॉर्मेट की कमानमिताली राज भी दे चुकी हैं कप्तानी बदलने की सलाहअब हरमनप्रीत और स्मृति के सामने बड़ी जिम्मेदारी

स्मृति-हरमन के बीच सबकुछ ठीक नहीं?

रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच पिछले कुछ समय से कप्तानी को लेकर तनाव की स्थिति थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से नजरें तक नहीं मिला रही थीं। इससे भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल भी असहज हो गया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

हालांकि, यह रिपोर्ट सूत्रों के हवाले से सामने आई है और दोनों खिलाड़ियों की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद बदला कप्तानी समीकरण

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले बीसीसीआई की समीक्षा बैठक हुई थी। इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने 2016 में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी और लंबे समय तक टीम की कमान संभाली।

हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय टीम ने कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले। हाल ही में उन्होंने एशियन गेम्स में अपने नेतृत्व में भारत के गोल्ड मेडल का बचाव भी किया था।

स्मृति मंधाना को मिली तीनों फॉर्मेट की कमान

स्मृति मंधाना लंबे समय से भारतीय महिला क्रिकेट की प्रमुख बल्लेबाज रही हैं। उन्होंने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपने बल्ले से कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं।

पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं भी थीं कि स्मृति को भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। हरमनप्रीत के खराब फॉर्म और टी20 क्रिकेट में टीम के संघर्ष के बाद कप्तानी में बदलाव की मांग तेज हुई थी।

CG School Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दिवाली और विंटर वेकेशन की पूरी लिस्ट

मिताली राज भी दे चुकी हैं कप्तानी बदलने की सलाह

पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने भी भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर अपनी राय रखी थी। टी20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने के बाद मिताली ने कहा था कि स्मृति मंधाना को दो-तीन साल पहले ही वनडे कप्तानी सौंप देनी चाहिए थी।

उन्होंने टी20 टीम की कप्तानी युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा को देने की बात भी कही थी।

अब हरमनप्रीत और स्मृति के सामने बड़ी जिम्मेदारी

कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद हरमनप्रीत कौर पर अब एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। वहीं, स्मृति मंधाना के सामने टीम की कमान संभालने की बड़ी चुनौती होगी।

फैंस को उम्मीद है कि दोनों अनुभवी खिलाड़ी व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर भारतीय टीम के हित में साथ काम करेंगी। भारतीय महिला टीम की नजर अब आने वाले बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने और आईसीसी खिताब जीतने पर होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Electricity Bill : बिजली बिल बकायेदारों को बड़ी राहत, अब 31 दिसंबर 2026 तक मिलेगा समाधान योजना का लाभ
Featured छत्तीसगढ़
CG News : डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक ने कथित तौर पर लगाई फांसी, मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
Kashmera Shah Statement : Govinda की कथित गर्लफ्रेंड Komal Rani पर Kashmera Shah का तंज, बोलीं- ‘किसी ब्वॉयफ्रेंड ने फाइनेंस नहीं किया
Featured मनोरंजन
PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक
Featured national देश - विदेश
CG School Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दिवाली और विंटर वेकेशन की पूरी लिस्ट
Featured छत्तीसगढ़
CG News : NH-43 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Featured छत्तीसगढ़
Pitru Paksha : क्या पितृ पक्ष में मृत्यु होने से मिलता है मोक्ष? जानें गरुड़ पुराण में क्या है मान्यता
Featured religion
Weather Update
CG Weather Today : रायपुर में उमस और गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, शाम-रात में हल्की बारिश की संभावना
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News :101 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, PWD ने 6 बड़े प्रोजेक्ट की निविदाएं की मंजूर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर स्थगित, 7-8 अक्टूबर को आना था रायपुर

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़मनोरंजन

Anuj Sharma Mobile Hack : विधायक अनुज शर्मा का नंबर हैक! पैसे मांगने वाले कॉल-मैसेज से रहें सावधान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?