Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा.

Hum Vatan News
Last updated: November 7, 2026 6:54 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर , 07 नवम्बर 2026/ घर की छत पर लगा सोलर प्लांट अब श्री रोहित गुप्ता के परिवार को बिजली की जरूरतें पूरी करने में मदद कर रहा है। बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी श्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराया है। उनके इस निर्णय की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सराहना की है।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से श्री गुप्ता और उनके परिवार को शुभकामनाएँ भेजीं। पत्र में उन्होंने लिखा कि परिवार की जरूरतों और खर्चों को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला जब राहत देने लगे, तो उसका संतोष खास होता है। बिजली खर्च में बचत से परिवार की अन्य जरूरतों के लिए भी गुंजाइश बनती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुई सूर्य घर योजना घरों तक सौर ऊर्जा पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। इससे परिवार अपनी बिजली की जरूरतें पूरी करने के साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गुप्ता के अनुभव को दूसरों के लिए प्रेरणादायी बताया। सोलर प्लांट से मिल रहा लाभ उन परिचितों और पड़ोसियों के लिए उपयोगी जानकारी बन सकता है, जो अपने घरों में सौर ऊर्जा अपनाने पर विचार कर रहे हैं। किसी परिवार का सकारात्मक अनुभव लोगों का भरोसा बढ़ाता है और नई पहल के लिए प्रेरित करता है।

श्री रोहित गुप्ता का यह कदम दिखाता है कि स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने की शुरुआत अपने घर से की जा सकती है। छत पर लगा सोलर प्लांट अब उनके परिवार के लिए सुविधा और बचत का माध्यम है, साथ ही मोहल्ले और जिले में सौर ऊर्जा अपनाने का संदेश भी दे रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन शहरों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन, 11 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.
religion अन्य देश - विदेश
CG Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी’ बिजली कंपनियों में 1501 वैकेंसी, 26 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, जज के खिलाफ FIR के बाद थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
CG Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का बदला नियम, स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : छत्तीसगढ़ भाजपा में बढ़ी सियासी हलचल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा’ पहले पिता-पुत्र की करंट से मौत, अब मां ने भी अस्पताल में तोड़ा दम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर टूटेंगे खरीदारी के रिकॉर्ड’ सोने की रिकॉर्ड कीमतों के बीच 66 हजार करोड़ का व्यापार होने की संभावना

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : सरकारी दफ्तर में शराब बांटने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने खोली पोल’ EE से हुई पूछताछ

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?