Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत छह माह का प्रशिक्षण लेकर शुरू किया खुद का व्यवसाय, परिवार के खर्च में बनीं भागीदार.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत छह माह का प्रशिक्षण लेकर शुरू किया खुद का व्यवसाय, परिवार के खर्च में बनीं भागीदार.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत छह माह का प्रशिक्षण लेकर शुरू किया खुद का व्यवसाय, परिवार के खर्च में बनीं भागीदार.

Hum Vatan News
Last updated: September 29, 2026 7:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ कभी प्रशिक्षण के जरिए सीखा गया ब्यूटीशियन का हुनर आज श्रीमती किरण केरकेट्टा की आत्मनिर्भरता का आधार बन गया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत छह माह का प्रशिक्षण लेने के बाद किरण ने छोटे स्तर पर अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया। धीरे-धीरे ग्राहक बढ़े और उनका हुनर नियमित आजीविका में बदल गया। आज वे अपने व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 12 से 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर परिवार के खर्च में सहयोग कर रही हैं। इतना ही नहीं, अपने साथ दूसरे लोगों को रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं।

अम्बिकापुर के पटेलपारा निवासी किरण केरकेट्टा बताती हैं कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से उन्हें छह माह का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण मिला। प्रशिक्षण के दौरान सीखे हुनर को उन्होंने स्वरोजगार से जोड़ने का निर्णय लिया और अपना छोटा सा ब्यूटी पार्लर शुरू किया। मेहनत के साथ उनका काम आगे बढ़ा और धीरे-धीरे ग्राहक जुड़ते गए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*12 से 20 हजार रुपये तक की मासिक आय से परिवार को मिला आर्थिक सहारा*

- Advertisement -
HTML5 Icon

किरण के अनुसार वर्तमान में ब्यूटी पार्लर से उन्हें प्रतिमाह लगभग 12 से 20 हजार रुपये तक की आमदनी हो जाती है। इस आय से वे परिवार की जरूरतों और घर के खर्च में सहयोग कर पा रही हैं। कौशल प्रशिक्षण से मिला हुनर उनके लिए अब केवल एक कला नहीं, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गया है।

किरण अपनी खुशी साझा करते हुए कहती हैं, “पीएम कौशल विकास के माध्यम से मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का मौका मिला। छह महीने ब्यूटीशियन का कोर्स करने के बाद मैंने अपना छोटा सा ब्यूटी पार्लर शुरू किया। इससे 12 से 20 हजार रुपये तक इनकम हो जाती है और घर का खर्च भी चल जाता है।”

*खुद बढ़ीं आगे, अब दूसरों को भी हुनर से जोड़ रहीं किरण*

किरण की सफलता केवल उनकी अपनी आजीविका तक सीमित नहीं है। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ उन्होंने कुछ लोगों को रोजगार से भी जोड़ा है। इसके अलावा दो से चार महिलाएं उनके पास ब्यूटीशियन का काम सीख रही हैं। इस तरह उन्हें प्रशिक्षण से मिला हुनर अब दूसरे लोगों के लिए भी सीखने और आगे बढ़ने का माध्यम बन रहा है।

किरण का कहना है कि कौशल विकास के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला और अब उनके काम से दूसरे लोगों को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

*कौशल से स्वरोजगार और स्वरोजगार से दूसरों के लिए अवसर*

सेवा संकल्प अभियान के तहत किरण केरकेट्टा की यह ‘सेवा की कहानी’ कौशल प्रशिक्षण से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता तक के सफर को सामने लाती है। छह माह के प्रशिक्षण से मिले हुनर को उन्होंने अपनी मेहनत से नियमित आमदनी के साधन में बदला। आज वे स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ अन्य महिलाओं को भी हुनर सीखने और आजीविका की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Budget 2027-28 : छत्तीसगढ़ के अगले बजट की तैयारी शुरू, 1 अक्टूबर से खुलेगा बजट मॉड्यूल, सभी विभागों को देनी होगी जानकारी
Featured छत्तीसगढ़
CRIME NEWS : आंध्र प्रदेश में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसों के झगड़े में महिला का कत्ल, शव के 9 टुकड़े कर नहर में फेंका
Featured देश - विदेश
Asian Games 2026 : भारतीय महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुष टीम ने ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा, 52 हुआ कुल मेडल
Featured खेल
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का होगा विस्तार, परिवहन सुविधा से वंचित दूरस्थ अंचलों को प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य…3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने करीब 1,300 रुपये की बचत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Surajpur Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपियों पर दोष सिद्ध, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान, मुख्य आरोपी कुलदीप का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मल्हनिया जलाशय में बदली मछुआरों की जिंदगी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
First Lok Sabha Election :पहला आम चुनाव और सुकुमार सेन: कैसे हुई थी भारत के सबसे बड़े लोकतांत्रिक प्रयोग की शुरुआत
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी…महतारी वंदन से जशपुर की महिलाओं को आर्थिक संबल, 639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी से साकार हुआ पक्के घर का सपना, शिवप्रसाद भट्ट के जीवन में आई नई खुशियां.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : तीन दिवसीय आयोजन की तैयारी शुरू, 1 नवंबर से सजेगा उत्सव, राज्य अलंकरण समारोह का भी होगा आयोजन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?