Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ स्थापना रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राज्य स्तरीय आवास मेले का आयोजन.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ स्थापना रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राज्य स्तरीय आवास मेले का आयोजन.

उद्योगछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ स्थापना रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राज्य स्तरीय आवास मेले का आयोजन.

Hum Vatan News
Last updated: November 10, 2025 6:57 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

छत्तीसगढ़ राज्य अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रदेशवासियों को लगभग प्रत्येक जिले एवं राजधानी रायपुर, नवा रायपुर में आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल नवंबर माह में राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित करने जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश की आवासीय एवं व्यवसायिक संपत्तियों की उपलब्धता की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

हाल ही में संपन्न हुए राज्योत्सव-2025 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने नवा रायपुर में मेला स्थल पर अपनी विभिन्न योजनाओं एवं संपत्तियों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस दौरान हज़ारों नागरिकों ने हाउसिंग बोर्ड के स्टॉल का भ्रमण किया, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने संपत्ति क्रय करने में रुचि दिखाई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने भी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के स्टॉल का अवलोकन कर हाउसिंग बोर्ड के कार्यों की सराहना की तथा शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा किए जा रहे आवास के क्षेत्र में प्रयासों को देखते हुए माननीय मंत्री आवास एवं पर्यावरण श्री ओ. पी. चौधरी जी ने हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी से राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित कराने कहा गया, जहां पूरे प्रदेश की सभी योजनाओं अंतर्गत संपत्तियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो तथा इच्छुक हितग्राही अपने सपनों का आशियाना ऑन द स्पॉट बुक करा सके।

- Advertisement -
HTML5 Icon

माननीय अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी द्वारा आवास मेले के आयोजन हेतु सभी अधिकारियों की बैठक हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय में बुलाई गई तथा 23, 24 एवं 25 नवंबर को BTI ग्राउंड शंकर नगर रायपुर में राज्य स्तरीय आवास मेले के आयोजन का निर्णय लिया है। इस मेले में आवासीय योजनाओं

की स्पॉट बुकिंग की सुविधा, बैंक ऋण सुविधा एवं आवास मेला अवधि में पंजीयनकर्ताओं को आकर्षक उपहार दिये जायेगें।

इस राज्य स्तरीय आवास मेले के दौरान हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रदेश के के विभिन्न जिलों में लगभग रु. 2000 करोड़ रुपए की नई योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इन योजनाओं में लगभग 70 प्रतिशत आवासीय संपत्तियॉ समाज के कमजोर आय वर्ग के आमजनों के लिए होगी।

माननीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि हर परिवार को अपना पक्का घर मिले। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय आवास मेला प्रदेशवासियों को सुलभ और किफायती आवास प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। यह आयोजन सरकार की जनहितकारी नीतियों को ज़मीन पर उतारने का सशक्त माध्यम बनेगा। हम सुनिश्चित करेंगें कि वर्ष 2027 तक प्रत्येक परिवार को पक्का छत मुहैया हो सके।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के माननीय अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी ने बताया कि राज्योत्सव में जनता से मिले अच्छे प्रतिसाद ने यह सिद्ध किया है प्रदेश में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की योजनाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। अब राज्य स्तरीय आवास मेले के माध्यम से हम पूरे प्रदेश के लोगों को एक ही मंच पर सभी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध कराएंगे। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाएं।

हाउसिंग बोर्ड ने विगत 2 वर्षों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रदेश में लॉन्च की है जैसे भवन के मूल्य में 30 प्रतिशत तक की छूट के साथ वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 जिसमें लोगों को कम कीमत पर अपना पक्का मकान मिला है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का यह राज्य स्तरीय आवास मेला प्रदेश की आवासीय विकास यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगा। छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की यह पहल प्रदेशवासियों के लिए सबके लिए आवास के लक्ष्य की दिशा में एक सार्थक कदम होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

01 October 2026 Horoscope : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम बैठक में हुए शामिल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन देश के लिए गौरव का क्षण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य खेल छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime News : पुलिस की देर रात कार्रवाई से मचा हड़कंप, सेक्स रैकेट मामले में 18 लोग हिरासत में
Featured छत्तीसगढ़
निर्माणाधीन मकान में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा, पूछताछ में सामने आई वजह
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

लुतरा शरीफ उर्स के चलते बदली यातायात व्यवस्था, 2 अक्टूबर तक भारी वाहन इन रास्तों से नहीं गुजरेंगे

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

राजधानी में कचरा छंटाई का नया नियम लागू, गीला-सूखा ही नहीं, अब 4 श्रेणियों में बांटना होगा कचरा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के हथियारों का डंप मिला, जवानों ने बड़ी मात्रा में कारतूस किए जब्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?