Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Sukma Operation : जगरगुंडा एरिया कमेटी को झटका, प्रमुख लखमा समेत तीन नक्सली गिरफ्तार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Sukma Operation : जगरगुंडा एरिया कमेटी को झटका, प्रमुख लखमा समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

Featuredछत्तीसगढ़

Sukma Operation : जगरगुंडा एरिया कमेटी को झटका, प्रमुख लखमा समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

Hum Vatan News
Last updated: November 19, 2025 1:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
Sukma Operation
Sukma Operation
SHARE
× Popup Image

Sukma Operation , सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिछले दो दिनों के भीतर किए गए संयुक्त अभियान में जगरगुंडा और केरलापाल एरिया कमेटी से जुड़े तीन कुख्यात और सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि पकड़े गए नक्सली लंबे समय से स्थानीय नेटवर्क को मजबूती देने और कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे थे।

नवंबर में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए विशेष अभियान: अब पेंशनर किसी भी बैंक में जमा कर सकेंगे DLC.

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने सबसे पहले जगरगुंडा एरिया कमेटी के प्रमुख और कुख्यात कमांडर लखमा को दबोचा। लखमा पर कई गंभीर हमलों की योजना बनाने और ग्रामीण इलाकों में संगठन को संचालित करने का आरोप है। वह लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था और उसकी गिरफ्तारी को अभियान की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक बताया जा रहा है।

इसके साथ ही सुरक्षा जवानों ने नक्सल संगठन में जमीनी स्तर पर मजबूती देने में अहम भूमिका निभाने वाले मदन्ना उर्फ़ जग्गु दादा को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मदन्ना स्थानीय युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने और एरिया कमेटी के लिए सूचनाएं इकट्ठा करने में सक्रिय रहता था।

इसी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने लंबे समय से सक्रिय और चर्चित नक्सली एरिया कमांडर सोड़ी मनीला को भी गिरफ्तार कर लिया। मनीला पर कई बार सुरक्षाबलों पर हमले की कोशिश करने और ग्रामीणों को डराने-धमकाने के आरोप हैं।

इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद जगरगुंडा और आसपास के क्षेत्रों में नक्सली नेटवर्क को गहरा नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा बलों का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में नक्सलियों की कमर कमजोर होगी और स्थानीय नेटवर्क में काफी अस्थिरता आएगी।

जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सुकमा व दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र में लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन का यही परिणाम है कि नक्सलियों के ठिकानों का दायरा सीमित हो रहा है और संगठन के शीर्ष कैडर पर दबाव बढ़ा है। आने वाले दिनों में इस तरह के और अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यशाला में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा, आधुनिक तकनीक एवं नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
CG News: 27.50 लाख किसानों से धान खरीदेगी सरकार, 360 नए केंद्र खुलेंगे; एम-ऊर्जा योजना की अवधि बढ़ी
Featured छत्तीसगढ़
CG News : गुरु खुशवंत साहेब पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Featured छत्तीसगढ़
CG-RERA Action : अधूरी और बिना रजिस्ट्रेशन वाली परियोजना पर RERA सख्त, प्रमोटर को आबंटी को ₹6.87 लाख ब्याज देने का आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG School Holiday : छत्तीसगढ़ में तूफान का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद’ नारायणपुर में दो दिन की छुट्टी घोषित
Featured छत्तीसगढ़
CGPSC मेंस परीक्षा विवाद में अभ्यर्थी को राहत, High Court’ ने आयोग को मुआवजा देने का दिया निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
CG Farmers’ Protest : किसानों का प्रदर्शन, मंत्रालय घेरने निकले सैकड़ों किसानों को पुलिस ने रोका
Featured छत्तीसगढ़
High Court
CG News : जेल विभाग में रिक्त पदों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा कदम, भर्ती पर डीजी जेल को देना होगा जवाब
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Traffic News : ट्रैफिक ई-चालान से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर, शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त’ जानें पूरी प्रक्रिया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
businessFeatured

Microsoft Employees Voluntary Exit Offer 2026: AI पर बढ़ते खर्च के बीच माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा कदम, नौकरी छोड़ने पर मिलेगा पैसा?

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Iran Nuclear Missile Program: अमेरिकी हमलों के बाद भी नहीं रुका ईरान? परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा दावा

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?