Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़… 36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़… 36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़… 36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम.

Hum Vatan News
Last updated: May 11, 2026 9:17 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

​रायपुर,11 मई 2026/

- Advertisement -
HTML5 Icon

धमतरी ​जिले के बच्चों और युवाओं की खेल प्रतिभा को तराशने तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश को रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से धमतरी में “समर कैम्प 2026” की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन और खेल विभाग के समन्वय से आयोजित यह 30 दिवसीय शिविर 9 मई से 8 जून तक चलेगा, जिसमें खेल तकनीक के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
समर कैम्प का उद्देश्य केवल खेल प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि बच्चों को एक सकारात्मक वातावरण प्रदान कर उन्हें नशामुक्ति, स्वास्थ्य और अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*​30 दिन, 36 केंद्र और अनगिनत अवसर*

​इस वर्ष समर कैम्प का दायरा बढ़ाते हुए जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 36 केंद्र बनाए गए हैं। फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग सहित विभिन्न खेल संघों और क्लबों के माध्यम से बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेलों का चयन करने का विकल्प मिल रहा है। ​शिविर में ​मैदानी खेल में फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, रग्बी को शामिल किया गया है। ​मार्शल आर्ट्स में कराटे, जूडो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, कुडो के साथ-साथ​पारंपरिक एवं अन्य में योग, शतरंज, कुश्ती, तीरंदाजी, स्केटिंग, वेटलिफ्टिंग को शामिल किया गया है ।

*​अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में निखरेगी प्रतिभा*

​शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ के अनुभवी प्रशिक्षक हैं, जो न केवल खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं, बल्कि बच्चों में फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता (Leadership) जैसे गुणों का संचार कर रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ऐसी प्रतिभाओं की पहचान करना है, जिन्हें भविष्य में खेल अकादमियों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।

*​योग और आत्मरक्षा पर विशेष फोकस*

​बदलते दौर की चुनौतियों को देखते हुए शिविर में योग और मार्शल आर्ट्स को प्राथमिकता दी गई है। इसके माध्यम से बच्चों को आत्मरक्षा (Self-defense) के गुर सिखाने के साथ-साथ उनकी मानसिक एकाग्रता और स्वास्थ्य जागरूकता पर बल दिया जा रहा है। ​इस वृहद आयोजन में जिले की प्रतिष्ठित संस्थाएं अपनी सहभागिता दे रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से ​सेजेस (SAGES) चर्रा और शौर्य क्रीड़ा क्लब कुण्डेल,​कला केन्द्र इतवारी बाजार और नगर निगम स्पोर्ट्स एकेडमी,​जिला वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, कुडो और कराटे संघ शामिल है। धमतरी जिले में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू हुए इस “समर कैम्प” के लिए ​जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर खेल सामग्री और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : शादी में ‘हर्ष फायरिंग’ का हाई वोल्टेज वीडियो वायरल’ भाजपा नेत्री मोनिका सिंह पर उठे सवाल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : महादेव घाट बना आस्था का केंद्र’ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए CM साय, वर्चुअली जुड़े PM मोदी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : नक्सलियों की साजिश नाकाम’ डोडीतुमनार की पहाड़ियों से मिला विस्फोटकों का जखीरा, पुलिस अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : पंजाब राजनीति में भूचाल, भगवंत मान के भाई ने थामा BJP का दामन, नायब सिंह सैनी-सुनील जाखड़’ ने दिलाई सदस्यता

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Crime News
Featuredछत्तीसगढ़

Crime News : पुलिस के सामने गुंडागर्दी , सिविल लाइन थाने के बाहर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh Labor Employment Update
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Labor Employment Update : जुलाई से बदलेगी मजदूरों की तकदीर, अब 100 नहीं, 125 दिन मिलेगा गारंटीड काम

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?