Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Swachh Survekshan 2025-26 : छत्तीसगढ़ के 3 शहरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, बिल्हा देश में नंबर-1; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला सम्मान
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Swachh Survekshan 2025-26 : छत्तीसगढ़ के 3 शहरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, बिल्हा देश में नंबर-1; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला सम्मान

Featuredछत्तीसगढ़

Swachh Survekshan 2025-26 : छत्तीसगढ़ के 3 शहरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, बिल्हा देश में नंबर-1; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला सम्मान

Hum Vatan News
Last updated: November 11, 2026 7:21 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Swachh Survekshan 2025-26 रायपुर। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश के तीन शहरों ने अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं। बिल्हा नगर पालिका ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, स्वच्छ रिवर फ्रंट रैंकिंग में बिलासपुर को दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ छत्तीसगढ़’ श्रेणी में रायपुर नगर निगम ने बाजी मारी है।

Contents
बिल्हा देश में पहले नंबर पर, बिलासपुर को दूसरा स्थानमंत्री अरुण साव और सचिव सोनमणि बोरा ने ग्रहण किया पुरस्कार4751 से अधिक शहरों के बीच हुआ मुकाबलापिछले सर्वेक्षण में रायपुर को मिला था देश में चौथा स्थान

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को पुरस्कार प्रदान किए। छत्तीसगढ़ की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और विभागीय सचिव सोनमणि बोरा ने पुरस्कार ग्रहण किए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सौर ऊर्जा से जगमगाता बस्तर…माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन से बदल रहा घोर सुदूर ग्राम लावा क्षेत्रों के ग्रामीणों का जीवन.

- Advertisement -
HTML5 Icon

बिल्हा देश में पहले नंबर पर, बिलासपुर को दूसरा स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बिल्हा नगर पालिका ने अपनी स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा को यह उपलब्धि मिली है।

वहीं, बिलासपुर ने स्वच्छ रिवर फ्रंट रैंकिंग में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई। रायपुर नगर निगम को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ छत्तीसगढ़’ श्रेणी में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।

मंत्री अरुण साव और सचिव सोनमणि बोरा ने ग्रहण किया पुरस्कार

नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और विभागीय सचिव सोनमणि बोरा शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रदेश की ओर से पुरस्कार प्राप्त किए।

इस उपलब्धि में नगरीय निकायों के अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता निरीक्षकों और शहरवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। इस बार पुरस्कार वितरण के दौरान प्रत्येक शहर से चार प्रतिनिधियों को मंच पर बुलाने की व्यवस्था की गई थी। इनमें सफाई मित्र, स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक और स्वच्छता मिशन से जुड़े अधिकारी शामिल रहे।

4751 से अधिक शहरों के बीच हुआ मुकाबला

स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण था। इसमें देशभर के 4751 से अधिक शहरों का 10 प्रमुख क्षेत्रों के 43 अलग-अलग संकेतकों पर मूल्यांकन किया गया।

मूल्यांकन में घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, स्वच्छता सुविधाएं, सीवेज प्रबंधन, नागरिकों की भागीदारी और सफाई कर्मचारियों के कल्याण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया।

देशभर में 3 हजार से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर शहरों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और GPS आधारित निगरानी के माध्यम से संपन्न कराई गई। इस वर्ष सर्वेक्षण की थीम ‘स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ रखी गई थी।

पिछले सर्वेक्षण में रायपुर को मिला था देश में चौथा स्थान

इससे पहले स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर नगर निगम ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में चौथा स्थान हासिल किया था। रायपुर को कुल 12,500 अंकों में से 11,996 अंक मिले थे।

उस सर्वेक्षण में अहमदाबाद पहले, भोपाल दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहे थे। रायपुर को मुख्य सर्वेक्षण में 10 हजार में से 9,496 अंक मिले थे। वहीं, गार्बेज फ्री सिटी (GFC) सर्टिफिकेशन के लिए निर्धारित 1,300 और ODF सर्टिफिकेशन के लिए निर्धारित 1,200 अंकों में रायपुर ने पूरे अंक हासिल किए थे।

कुल मिलाकर दोनों सर्टिफिकेशन में रायपुर को 2,500 अंक मिले थे। अब नए सर्वेक्षण में भी प्रदेश के तीन शहरों की राष्ट्रीय उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ की स्वच्छता व्यवस्था को नई पहचान दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Mahadev App Case : सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की CBI रिमांड खत्म, 12 नवंबर को रायपुर कोर्ट में होगी पेशी; ED भी कर सकती है पूछताछ
Featured छत्तीसगढ़
राहुल गांधी पर बरसे CM Sai’ नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
Featured छत्तीसगढ़
CG Cyber Crime : पहले विधायक का WhatsApp हैक, अब परिचितों को भेज रहे पैसों की डिमांड’ आशाराम नेताम ने जारी की चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़
मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
श्रीमती पार्वती चौधरी घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान….. उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की तैयारियां पूरी पर्याप्त बारदाने के साथ किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ के टैक्स विभाग में बड़ा बदलाव, कई अफसरों के तबादले से प्रशासनिक हलचल’ देखें पूरी सूची
Featured छत्तीसगढ़
सौर ऊर्जा से जगमगाता बस्तर…माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन से बदल रहा घोर सुदूर ग्राम लावा क्षेत्रों के ग्रामीणों का जीवन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Crime News
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime : छत्तीसगढ़ में पटाखे के लिए खूनी खेल, इनकार करने पर नाबालिग ने युवक को उतारा मौत के घाट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में नई पात्रता लागू, सिर्फ डिग्री से नहीं मिलेगी नौकरी’ TET पास होना अनिवार्य

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ीं, पत्नी बरखा टंडन भी गिरफ्तार’ अब सक्ती में एक और आपराधिक मामला दर्ज

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?