Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: बलात्कार का सबूत मिटाने वाले आरोपी की जमानत याचिका खारिज
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » बलात्कार का सबूत मिटाने वाले आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Featuredछत्तीसगढ़

बलात्कार का सबूत मिटाने वाले आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Hum Vatan News
Last updated: June 26, 2025 12:30 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर:राजधानी रायपुर में न्याय के लिए संघर्षरत बलात्कार पीड़िता के साथ हो रहे अन्याय और प्रशासनिक निष्क्रियता की कहानी अब प्रदेश भर के लिए एक उदाहरण बनती जा रही है – एक ऐसा उदाहरण, जिसमें बलात्कार पीड़िता को न्याय के बजाय धमकी, दस्तावेज चोरी, और पुलिस की चुप्पी मिली।

आरोपी निलेश सरवैया को गिरफ्तार कर जब न्यायालय पेश किया गया तब पत्नी नाजिया अंसारी उर्फ बबली ने दी जान से मारने की धमकी

- Advertisement -
HTML5 Icon

आरोपी निलेश सरवैया को गिरफ्तार कर जब मजिस्ट्रेट न्यायालय पेश किया गया उसी दौरान आरोपी निलेश की पत्नी नाजिया अंसारी उर्फ बबली एवं उसके साथ मौजूद पूर्व निगरानी शुदा हिस्ट्रीशीटर ने न्यायालय परिसर में ही पीड़िता को खुलेआम धमकी दी। अगर जान बचानी है तो केस वापस ले, वरना अगली बार तेरी लाश उठेगी। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराधी अब न्यायालय के चारदीवारी में भी अपने आपराधिक मंसूबे दिखाने से नहीं चूक रहे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बलात्कार पीड़िता के अनुसार, निलेश सरवैया ने स्वयं पीड़िता को बताया कि उसके पास बलात्कार से संबंधित मेडिकल दस्तावेज और शैक्षक प्रमाणपत्र मौजूद हैं, जो पीड़िता के घर से चोरी किए गए दस्तावेजों में शामिल थे। जब पीड़िता ने आरोपी और उसकी पत्नी नाजिया अंसारी (जो कि पूर्व निगरानी शुदा हिस्ट्रीशीटर शेख नवाबुद्दीन उर्फ नब्बू की सग्गी साली) से उन दस्तावेजों की वापसी हेतु निवेदन किया, तो नाजिया अंसारी ने साफ इनकार कर दिया और कहा, तेरे कागज नहीं लौटाएंगे, जो करना है कर ले।

722 दिन बाद दर्ज हुआ बलात्कार से संबंधित मेडिकल दस्तावेज की चोरी का मामला – पुलिस की निष्क्रियता उजागर

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इतने गंभीर अपराध की शिकायत बार-बार किए जाने के बावजूद थाना खम्हारडीह और रायपुर पुलिस ने लगभग दो वर्षों तक कोई कार्रवाई नहीं की। बलात्कार पीड़िता को 722 दिन तक थाने के चक्कर काटने पड़े, वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगानी पड़ी, तब जाकर बलात्कार संबंधित मेडिकल दस्तावेज की चोरी का अपराध दर्ज किया गया।

यह पहला मामला नहीं था जब पुलिस ने पीड़िता की आवाज को दबाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने छत्तीसगढ़ में हुए सबसे बड़े कोयला घोटाले से जुड़े कुख्यात अपराधी निखिल चंद्राकर के विरुद्ध बलात्कार की शिकायत लेकर थाना खम्हारडीह पहुंची, तत्कालीन थाना प्रभारी विजय यादव ने वीरता की आड़ में शिकायत लेने से ही इनकार कर दिया। पुलिस की निष्क्रियता जब अत्यधिक हो गई, तब पीड़िता ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्राचार कर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद ही राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की एक सदस्य स्वयं रायपुर पहुंचीं, और उनके स्पष्ट निर्देशों के बाद तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल आईयूसीएडब्ल्यू की तत्कालीन महिला डीएसपी ललिता मेहर एवं तत्कालीन थाना प्रभारी विजय यादव द्वारा 193 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें कुख्यात अपराधी निखिल चंद्राकर के विरुद्ध बलात्कार का अपराध अंततः कायम किया गया।

इस पूरे संगठित आपराधिक गिरोह में एक और कड़ी का नाम है – शेख नवाबुद्दीन उर्फ नब्बू, जो कि निलेश सरवैया का साडू भाई है और रायपुर पुलिस के पूर्व निगरानी रजिस्टर में दर्ज एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पीड़िता को धमकाने, दबाव बनाने और केस वापस लेने के लिए साजिश रचने के गंभीर आरोप हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता….मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख….हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ की चिंता, BJP नेता की बेटी सहित रायपुर-बिलासपुर की दो युवतियों से नहीं हो रहा संपर्क
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : जेल की सलाखों के बीच सजा भाई-बहन के प्यार का रंग, छत्तीसगढ़ में कैदियों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
Featured छत्तीसगढ़
नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?