Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: प्रशासनिक देरी का खामियाजा डॉक्टरों पर नहीं : CG High Court
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रशासनिक देरी का खामियाजा डॉक्टरों पर नहीं : CG High Court

Featuredछत्तीसगढ़

प्रशासनिक देरी का खामियाजा डॉक्टरों पर नहीं : CG High Court

Hum Vatan News
Last updated: June 22, 2026 11:29 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बिलासपुर। CG High Court ने MBBS सेवा बॉन्ड मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए डॉक्टरों को राहत दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि MBBS और इंटर्नशिप पूरी करने के बाद यदि छह महीने के भीतर नियुक्ति नहीं दी जाती है, तो सेवा बॉन्ड स्वतः समाप्त माना जाएगा। साथ ही राज्य सरकार को डॉक्टरों के पक्ष में तत्काल NOC (No Objection Certificate) जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Nirjala Ekadashi 2026 : 25 जून को रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत, पाताल लोक में रहेगी भद्रा, पूजा में नहीं होगी कोई बाधा

- Advertisement -
HTML5 Icon

यह फैसला न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने सुनाया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

चार डॉक्टरों की याचिका पर सुनवाई

मामला छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर से वर्ष 2024 में MBBS पूरा करने वाले चार डॉक्टरों—नितीन कुमार सिंह, साहिल कारी, चंद्र प्रकाश रवि और साक्षी कंवर—से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि इंटर्नशिप पूरी करने के बावजूद उन्हें तय समय सीमा में नियुक्ति नहीं दी गई।

डॉक्टरों का कहना था कि बाद में काउंसलिंग कर नियुक्ति आदेश जारी किए गए, लेकिन यह पूरी तरह प्रशासनिक देरी थी, जिसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि नियुक्ति आदेश जारी करने में हुई देरी प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम थी। ऐसे में डॉक्टरों पर सेवा बॉन्ड लागू नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि सरकार अपनी गलती का बोझ डॉक्टरों पर नहीं डाल सकती।

20-25 लाख का बॉन्ड नहीं होगा लागू

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं से 20 से 25 लाख रुपये तक की बॉन्ड राशि नहीं वसूली जा सकती। साथ ही राज्य सरकार को तुरंत NOC जारी करने के निर्देश दिए गए, ताकि डॉक्टर उच्च शिक्षा और अन्य पेशेवर अवसरों का लाभ ले सकें।

नियम 10(6) का हवाला

याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि छत्तीसगढ़ मेडिकल, डेंटल एवं फिजियोथेरेपी अंडरग्रेजुएट एडमिशन रूल्स 2025 के नियम 10(6) के अनुसार MBBS और इंटर्नशिप पूरी होने के छह माह के भीतर नियुक्ति आदेश जारी करना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसा नहीं होने पर सेवा बॉन्ड स्वतः समाप्त हो जाता है।

कोर्ट ने इस नियम को स्पष्ट मानते हुए कहा कि छह महीने की अवधि समाप्त होने के बाद जारी किए गए नियुक्ति आदेश कानूनी रूप से प्रभावी नहीं हैं।

विश्वविद्यालय को भी निर्देश

अदालत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंसेज एवं आयुष विश्वविद्यालय को भी आवश्यक कार्रवाई करते हुए MBBS डिग्री प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : स्कूल परिसर में आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो वायरल, इलाके में आक्रोश
Featured छत्तीसगढ़
Iran's attack on Israel
Iran’s attack on Israel : ईरान की अमेरिका को दो टूक— ‘ट्रंप बीच में न आएं, नेतन्याहू को एक दिन में झुका देंगे’
Featured international
Hisense E8S 144Hz ULED Mini-LED TV
Hisense E8S 144Hz ULED Mini-LED TV सीरीज भारत में लॉन्च, 57,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे धांसू फीचर्स
Featured tech
Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
Nirjala Ekadashi 2026:
Nirjala Ekadashi 2026 : 25 जून को रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत, पाताल लोक में रहेगी भद्रा, पूजा में नहीं होगी कोई बाधा
Featured religion
22 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है नई जिम्मेदारी, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव… 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं ‘लखपति ड्रोन दीदी’.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh State Electricity Regulatory Commission के फैसले से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

National Testing Agency की परीक्षा में गड़बड़ी, छात्र हुआ वंचित

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?