Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री ने नव चयनित खनि निरीक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री ने नव चयनित खनि निरीक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री ने नव चयनित खनि निरीक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश.

Hum Vatan News
Last updated: February 19, 2026 8:34 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर 19 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा की दृष्टि से देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है और खनिज प्रशासन के प्रभावी संचालन में मैदानी अमले की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नव चयनित खनि निरीक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं पर ही देश और प्रदेश का भविष्य निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग में नई नियुक्तियों से विभागीय कार्यबल मजबूत होगा तथा खनिज अन्वेषण और खनन गतिविधियों को और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त खनि निरीक्षक अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए खनिज प्रशासन से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, लाइमस्टोन, टिन, डायमंड, गोल्ड और लिथियम सहित विभिन्न खनिज संपदाओं से परिपूर्ण है। खनिज राज्य के राजस्व का प्रमुख स्रोत भी हैं और सरकार खनिज राजस्व में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनियुक्त अधिकारियों को खनिज राजस्व वृद्धि में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री ने कहा कि खनि निरीक्षक के रूप में आप सभी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए राज्य के संसाधनों के संरक्षण और सुव्यवस्थित उपयोग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 15 अक्टूबर 2025 को 33 खनि निरीक्षकों की चयन सूची जारी की गई थी। खनिज साधन विभाग द्वारा 19 फरवरी 2026 को कुल 32 खनि निरीक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी किए गए, जिनमें से 30 नव चयनित खनि निरीक्षकों को आज मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, सचिव खनिज साधन विभाग श्री पी. दयानंद, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म श्री रजत बंसल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने पत्रकारों से साझा की विभागीय उपलब्धियां….. प्रदेश को देश की ऊर्जा राजधानी बनाने की दिशा प्रयास.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Big Relief To Railway Employees : ‘मॉडल सिलेक्शन कैलेंडर’ से अब 90 दिनों में पूरा होगा प्रमोशन प्रक्रिया
Featured देश - विदेश
भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट’ छत्तीसगढ़ के पहले ‘AI डेटा सेंटर पार्क’ ने बटोरी वैश्विक सुर्खियां
Featured छत्तीसगढ़ देश - विदेश
‘धुरंधर द रिवेंज’ को मिली सेंसर की हरी झंडी रणवीर सिंह की फिल्म पहले पार्ट से 6 मिनट छोटी
Featured मनोरंजन
भारत-बांग्लादेश क्रिकेट कूटनीति’ नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने दिए दोस्ती के संकेत
Featured खेल
Rahul Gandhi : पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 सांसदों को घर में घुसकर मारने की धमकी देने वाला आरोपी सलाखों के पीछे
Featured देश - विदेश
CG Breaking News
CG Breaking News : स्कूल कांड बच्चों के हाथ पर खूनी निशान, ABVP ने घेरा शिक्षा विभाग
Featured छत्तीसगढ़
Petrol Pump Fire Attempt
Petrol Pump Fire Attempt : फ्यूल्स में खौफनाक मंजर नशेड़ी ने पेट्रोल पंप फूँकने की कोशिश की, बाल-बाल बचे दर्जनों लोग
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

सहरी के समय जोरदार धमाका, कराची में इमारत गिरने से 16 की मौत, इलाके में सन्नाटा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
ACB Action CG
Featuredछत्तीसगढ़

ACB Action CG : ₹25,000 की रिश्वत लेते पकड़े गए RES विभाग के एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Supreme Court of India की दोटूक टिप्पणी “सब कुछ मुफ्त मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे?”

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?