गरियाबंद : जिले में संपत्ति की लालच में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक महिला की बहू ने कराई थी। महिला 18 मार्च की रात से अपने घर से गायब थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला गरियाबंद थाना इलाके के 19 मार्च को ग्राम हाथबाय से गरभनतोरा जाने वाले जंगल में लकड़ी के जलते हुए चट्टा में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला था।

रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम वार्ता से पहले मॉस्को ने कर दिया घातक अटैक, मचा दी तबाही

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि मृतिका समारी बाई से आरोपी का पूर्व परिचय था। मृतिका शराब की खाली बॉटल उठाकर बेचने के साथ में रोजी-मजदूरी का काम करती थी। मृतिका की बेटे और बहु शराब पीने की आदी थे, जो काम धंधा नही करते थे। मृतिका समारी बाई की बहु लक्ष्मी बाई यादव उसको मरवाकर उसकी संपत्ति एवं उसके कमाए हुए पूरे पैसे को हथिय़ाना चाहती थी।