Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Desh: सांसदों को लेकर दिल्ली आ रहे Air India विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, चेन्नई में उतारना पड़ा, 100 यात्रियों की अटकी सांसें
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Desh: सांसदों को लेकर दिल्ली आ रहे Air India विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, चेन्नई में उतारना पड़ा, 100 यात्रियों की अटकी सांसें

देश - विदेश

Desh: सांसदों को लेकर दिल्ली आ रहे Air India विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, चेन्नई में उतारना पड़ा, 100 यात्रियों की अटकी सांसें

Hum Vatan News
Last updated: August 11, 2025 11:39 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली- तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के एक विमान को तकनीकी समस्या के कारण रविवार शाम चेन्नई भेजा गया. जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में पांच सांसद भी मौजूद थे. केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस इस विमान से दिल्ली जा रहे थे. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एआई2455 के चालक दल ने संदिग्ध तकनीकी दिक्कत और खराब मौसम के कारण विमान को एहतियातन चेन्नई की ओर मोड़ दिया.”

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट भी किया और इसे एक भयावह घटना बताया. उन्होंने पोस्ट कर बताया कि इस विमान में उनके अलावा और भी सांसद थे और यात्री थे. उन्होंने लिखा, जो एक विलंबित प्रस्थान से शुरू हुआ, वह एक कष्टदायक यात्रा में बदल गया. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, हमें अभूतपूर्व टर्बुलेन्स का सामना करना पड़ा. लगभग एक घंटे बाद, कैप्टन ने उड़ान सिग्नल में खराबी की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया. लगभग दो घंटे तक, हम उतरने की अनुमति का इंतज़ार करते हुए हवाई अड्डे के चक्कर लगाते रहे. पहले प्रयास के दौरान उसी रनवे पर एक और विमान था. उस क्षण में, कैप्टन के लैंड न करने के फैसले ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचा ली. दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतर गया. हम कौशल और भाग्य से बच गए. यात्रियों की सुरक्षा भाग्य पर निर्भर नहीं हो सकती. मैं @DGCAIndia और @MoCA_GoI से आग्रह करता हूं कि वे इस घटना की तत्काल जांच करें, जवाबदेही तय करें, और सुनिश्चित करें कि ऐसी चूक फिर कभी न हो.

- Advertisement -
HTML5 Icon

मानक प्रक्रियाओं का पालन किया

वहीं एअर इंडिया ने इस मामले बयान जारी कर वेणुगोपाल को जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि उड़ान ने रनवे पर किसी अन्य विमान की उपस्थिति के कारण गो-अराउंड नहीं किया, बल्कि चेन्नई एटीसी के निर्देशों के कारण किया. एअर इंडिया ने एक पोस्ट में लिखा वेणुगोपाल, हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि संदिग्ध तकनीकी समस्या और खराब मौसम के कारण एहतियातन चेन्नई की ओर विमान मोड़ा गया था. चेन्नई हवाई अड्डे पर पहली बार उतरने के प्रयास के दौरान चेन्नई एटीसी ने विमान को वापस जाने का निर्देश दिया था, न कि रनवे पर किसी अन्य विमान की मौजूदगी के कारण. हमारे पायलट ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं, और इस मामले में, उन्होंने पूरी उड़ान के दौरान मानक प्रक्रियाओं का पालन किया.”

- Advertisement -
HTML5 Icon

“हम समझते हैं कि ऐसा अनुभव परेशान करने वाला हो सकता है और हमें खेद है कि इस डायवर्जन से आपको असुविधा हुई होगी. हालांकि, सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता है. आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद”

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24′ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एयरबस ए320 विमान द्वारा संचालित उड़ान संख्या एआई2455 दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रही. ‘फ्लाइटराडार24′ से मिली जानकारी के अनुसार, विमान ने रात 8 बजे के बाद तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरी और रात लगभग 10.35 बजे चेन्नई पहुंचा.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में होगा नववर्ष का आगाज़, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का असर
Featured religion
जंग के बीच अकेला पड़ा ईरान? रूस और चीन की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल
Featured international
Chhattisgarh Train Cancelled News
Chhattisgarh Train Cancelled News : ट्रेन कैंसिलेशन न्यूज़ छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को झटका, तीन दिनों तक रद्द रहेंगी लोकल ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
Diesel Theft Case
Diesel Theft Case : डीजल गैंग का धावा भालूमुड़ा साइडिंग पर हाईवा से चोरी, विरोध पर ड्राइवर को पीटा
Featured छत्तीसगढ़
Free Job Camp 2026
Free Job Camp 2026 : रोजगार का सुनहरा अवसर जिला पंचायत , के पास 9 मार्च को लगेगा निःशुल्क कैंप
Featured
Ali Khamenei के निधन पर भारत ने जताया दुख, विदेश सचिव पहुंचे ईरानी दूतावास
Featured international
Chhattisgarh Elephant News
Chhattisgarh Elephant News : खौफनाक मंजर दंतैल हाथी ने मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने भागकर बचाई अपनी जान
Featured छत्तीसगढ़
Sara Tendulkar : भाई की बारात में सारा तेंदुलकर का डांस वायरल, पिंक साड़ी में दिखा ग्लैमरस अंदाज़
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

राज्यसभा चुनाव: Nitish Kumar समेत NDA नेताओं ने दाखिल किया पर्चा, अमित शाह रहे मौजूद

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Featuredदेश - विदेश

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : “अब राज्यसभा जाना चाहता हूँ” नीतीश कुमार का भावुक पोस्ट, 20 साल के शासन के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ने के संकेत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

ईरानी युद्धपोत IRIS Dena: श्रीलंका के पास समुद्र में तबाही: अमेरिकी टॉरपीडो से डूबा ईरानी जहाज, कई लापता

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?