Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 900 करोड़ी फिल्म से चमकी इस हसीना की किस्मत, कभी विराट कोहली के साले के लिए धड़कता था दिल, अब इस शख्स से लड़ा रहीं इश्क
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 900 करोड़ी फिल्म से चमकी इस हसीना की किस्मत, कभी विराट कोहली के साले के लिए धड़कता था दिल, अब इस शख्स से लड़ा रहीं इश्क

Featuredमनोरंजन

900 करोड़ी फिल्म से चमकी इस हसीना की किस्मत, कभी विराट कोहली के साले के लिए धड़कता था दिल, अब इस शख्स से लड़ा रहीं इश्क

Hum Vatan News
Last updated: August 1, 2025 4:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में हर साल सैकड़ों चेहरे आते हैं, लेकिन कुछ ही कलाकार ऐसे होते हैं जो दर्शकों के दिलों में स्थायी जगह बना पाते हैं। इन सितारों की चमक के पीछे एक लंबा संघर्ष और अनदेखा सफर होता है, जिसकी झलक शायद ही किसी को दिखाई देती है। आज एक ऐसी ही हीरोइन के सफर के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने कई फिल्मों में शानदार काम करने के बाद भी वो पहचान हासिल नहीं की थी, लेकिन फिर एक 900 करोड़ी फिल्म में उन्हें छोटा और प्रभावी रोल मिला और इसी से उनकी किस्मत पलट गई। एक्ट्रेस के पास फिल्मों की झड़ी लग गई और सिर्फ दो साल में ही वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गईं। ये कहानी किसी और की नहीं बल्कि तृप्ति डिमरी की है। एक ऐसी अभिनेत्री, जिसने बिना किसी गॉडफादर या सिफारिश के अपनी जगह बनाई और आज बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

Contents
कैसे हुआ एक्टिंग से प्यार?शुरुआत में मिला रिजेक्शनइस फिल्म से मिली पहचानअफेयर की रही चर्चाइन फिल्मों में आएंगी नजर

कैसे हुआ एक्टिंग से प्यार?

दिल्ली में जन्मी और उत्तराखंड की शांत वादियों से जुड़ी तृप्ति का सफर बेहद साधारण शुरुआत से शुरू हुआ। उनका अभिनय से रिश्ता बचपन में ही जुड़ गया था, जब उन्होंने अपने स्कूल की रामलीला में एक डायन की भूमिका निभाई, क्योंकि उस समय मुख्य भूमिकाएं सिर्फ लड़कों को दी जाती थीं। इस छोटी-सी भूमिका ने उनके भीतर की कलाकार को जन्म दिया। उनके पिता ने संवाद याद करने में मदद की और शायद यही पहली सीढ़ी थी उस सपने की, जो उन्हें बॉलीवुड तक ले आया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

शुरुआत में मिला रिजेक्शन

तृप्ति ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। फिर धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा, लेकिन यह रास्ता आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा। एक बार एक निर्देशक ने उन्हें यह कहकर खारिज कर दिया कि वह स्क्रीन पर चल भी नहीं सकतीं, पर तृप्ति ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने हुनर को तराशा और अपने आत्मविश्वास को बनाए रखा। शुरुआती कुछ फिल्में भले ही ज्यादा लोकप्रिय नहीं रहीं, लेकिन उनके ईमानदार अभिनय ने इंडस्ट्री के अंदरूनी लोगों का ध्यान जरूर खींचा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Sam merchant triptii dimri

इस फिल्म से मिली पहचान

उनकी असली पहचान बनी रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ से। भले ही इस फिल्म में उनकी भूमिका सीमित थी, लेकिन उनका प्रभाव बेहद गहरा था। दर्शकों ने उनकी सशक्त स्क्रीन प्रेजेंस और रणबीर के साथ उनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की। इस फिल्म के बाद वे इंटरनेट पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटीज में शामिल हो गईं और बॉलीवुड में उनका कद और बढ़ गया। तृप्ति के निजी जीवन की भी अक्सर चर्चा होती है। उनकी लव लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में छाई रही।

अफेयर की रही चर्चा

पहले तृप्ति का नाम निर्माता कर्णेश शर्मा से जुड़ा और अब खबरें हैं कि वे सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं। कर्णेश शर्मा, अनुष्का शर्मा के सगे भाई हैं, यानी विराट कोहली के साले। एक्ट्रेस ने उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘कला’ और ‘बुलबुल’ में काम किया था और इसी दौरान उनके करीब आ गई थी। कई साल की डेटिंग के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और तृप्ति आगे बढ़ गईं। हालांकि, तृप्ति हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखती आई हैं और इस पर ज्यादा बोलना पसंद नहीं करतीं, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उनके नए प्यार की झलक देखने को मिल रही है। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सैम मर्चेंट के साथ पोस्ट किया करती हैं।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

फिलहाल वे सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ धड़क 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके काम की सराहना हो रही है। इसके अलावा वह शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म और ‘गुलाम 2’ में भी नजर आने वाली हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : तेज बारिश ने खोली सड़क की पोल, धंसे हिस्से में वाहन फंसा; बाल-बाल बचे 3 लोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुलिस से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो जब्त और चालक मौके से फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?