Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का पहला मामला, उपभोक्ता पर लगा 87,000 का जुर्माना, FIR दर्ज
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का पहला मामला, उपभोक्ता पर लगा 87,000 का जुर्माना, FIR दर्ज

Featuredछत्तीसगढ़

CG में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का पहला मामला, उपभोक्ता पर लगा 87,000 का जुर्माना, FIR दर्ज

Hum Vatan News
Last updated: July 13, 2025 12:57 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी करने का पहला मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है.  पावर कंपनी की विजिलेंस टीम ने ब्राम्हणपारा क्षेत्र में एक उपभोक्ता के यहां मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली बायपास करने का मामला पकड़ा है. ऑनलाइन सिस्टम से मिली सूचना के आधार पर अधिकारियों ने मौके पर दबिश दी. जांच में चोरी की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज कराई गई.

Contents
स्मार्ट मीटर से की गई तकनीकी छेड़छाड़ का खुलासास्मार्ट मीटर में क्या-क्या सुविधाएं ?उपभोक्ता पर 87 हजार का जुर्माना

दरअसल, मामला लाखेनगर जोन के ब्राम्हणपारा इलाके का है, जहां उपभोक्ता आलोक शर्मा के घर लगे स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ की जानकारी गुढ़ियारी स्थित कंट्रोल रूम को मिली. तकनीकी टीम ने इसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को दी, जिसके बाद 4 जुलाई को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा. जांच में स्मार्ट मीटर की बॉडी क्रैक मिली और उसके सील टूटे हुए थे. इसके बाद मीटर को जब्त कर भिलाई के सेंट्रल लैब भेजा गया, जहां 10 जुलाई को उपभोक्ता की उपस्थिति में जांच हुई. रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि मीटर के दोनों बॉक्स की सील तोड़कर अंदर छेड़खानी की गई थी.

- Advertisement -
HTML5 Icon

स्मार्ट मीटर से की गई तकनीकी छेड़छाड़ का खुलासा

स्मार्ट मीटर की आंतरिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पाया गया कि मीटर के भीतर आर,वाई,बी तीनों फेज और न्यूट्रल टर्मिनल्स को अतिरिक्त कॉपर वायर से आपस में शॉर्ट कर दिया गया था, जिससे मीटर को बायपास किया गया. इस प्रक्रिया में मीटर की बॉडी को जानबूझकर क्षतिग्रस्त कर उसके सर्किट में हस्तक्षेप किया गया, जिससे वास्तविक विद्युत खपत का रिकॉर्ड प्रभावित हुआ.

- Advertisement -
HTML5 Icon

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की छेड़छाड़ से मीटर वास्तविक खपत से काफी कम रीडिंग दर्ज करता है, जिससे उपभोक्ता का बिल भी काफी कम आता है. इसे तकनीकी रूप से मीटर टेम्परिंग और अनाधिकृत बिजली उपयोग की श्रेणी में रखा जाता है.

स्मार्ट मीटर में क्या-क्या सुविधाएं ?

मोबाइल की तरह घर बैठे इसे रिचार्ज किया जा सकेगा. स्मार्ट मीटर में हर आधे घंटे की बिजली खपत की जानकारी मिलेगी. उपभोक्ताओं की ऑनलाइन गड़बड़ी का तत्काल पता चलेगा. बिल के बकायादारों की संख्या में आएगी कमी.

उपभोक्ता पर 87 हजार का जुर्माना

इस मामले में क्षति का अनुमान लगाकर उपभोक्ता के खिलाफ 87,349 रुपए का जुर्माना लगाया गया. लैब जांच में मीटर में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद बिजली विभाग ने उपभोक्ता के घर का कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिया. इसके साथ ही शुक्रवार शाम लाखेनगर जोन के सहायक यंत्री गुलाब सिंह साहू ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उपभोक्ता आलोक शर्मा के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 और 2005 की धारा 135 एवं 138 के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों के अनुसार, उपभोक्ता यह स्पष्ट नहीं कर रहा है कि स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ किसने की.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

शराब घोटाला केस में बड़ा फैसला’ पूर्व IAS Anil Tuteja’ को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : महिला गार्ड की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Electricity Tariff Hike 2026
Chhattisgarh Electricity Tariff Hike 2026 : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल का बढ़ेगा बोझ , 6300 करोड़ के घाटे की भरपाई करेंगे उपभोक्ता
Featured छत्तीसगढ़
Brazil Plane Crash
Brazil Plane Crash : ब्राजील में भीषण विमान हादसा , रिहायशी इमारत से टकराया प्लेन, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
Featured देश - विदेश
Census 2026 : डिजिटल जनगणना का धमाका’ रायपुर में हजारों घरों की तेज मैपिंग से बना रिकॉर्ड
Featured छत्तीसगढ़
CGPSC Assistant Librarian Recruitment 2026
CGPSC Assistant Librarian Recruitment 2026 : CGPSC का बड़ा नोटिफिकेशन , सहायक ग्रंथपाल के 7 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Featured छत्तीसगढ़
Big Mangal 2026 : सपने में हनुमान जी के दर्शन का क्या है मतलब? जानें शुभ संकेत
Featured religion
CG Employee Selection Board News
CG Employee Selection Board News : भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव , अब कर्मचारी चयन मंडल करेगा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्तियां
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Bengal New CM : बंगाल में ‘कमल’ की सुनामी’ जीत के बाद CM फेस पर सस्पेंस, 6 दिग्गजों में कड़ी टक्कर

By
Hum Vatan News
4 Min Read
SECR Cancelled Trains
Featuredछत्तीसगढ़

SECR Cancelled Trains : यात्रियों को मिली बड़ी राहत , स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, बहाल हुईं ट्रेनें

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Sri Ganganagar Police Action
Featuredदेश - विदेश

Sri Ganganagar Police Action : पुलिस की बड़ी कामयाबी , तस्करों की घेराबंदी कर भारी मात्रा में ड्रग्स और अवैध हथियार बरामद

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?