Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG – मैरिज ब्यूरो की आड़ में 7 लाख में किया था पति का सौदा, अब दंपत्ति पहुंचे जेल…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG – मैरिज ब्यूरो की आड़ में 7 लाख में किया था पति का सौदा, अब दंपत्ति पहुंचे जेल…

Featuredछत्तीसगढ़

CG – मैरिज ब्यूरो की आड़ में 7 लाख में किया था पति का सौदा, अब दंपत्ति पहुंचे जेल…

Hum Vatan News
Last updated: June 2, 2025 11:45 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बिलासपुर – मैरिज ब्यूरो की आड़ में अपने ही पति का सौदा कर लाखों की ठगी करने वाली सतनाम मैरिज ब्यूरो संचालिका समेत आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शादी के बाद पड़िता से लगभग 7 लाख रुपए लेकर आरोपी पति अपनी पहली पत्नी के साथ फरार हो गया था. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 दिन के अंदर ठग दंपत्ति को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया है. ये हैरान करने वाला मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती ने जुलाई 2024 में एक मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. इस मैरिज ब्यूरो को चित्रा चलाती थी. शुरू में कुछ प्रोफाइल दिखाने के बाद, जब कोई लड़का पसंद नहीं आया, तो चित्रा ने दमयंती को अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया. संजय के पहले से शादीशुदा होने की बात से अनजान दमयंती को लड़के का प्रोफाइल पसंद आ गया और गिरौधपुरी धाम में संजय और दमयंती की शादी करा दी गई.

- Advertisement -
HTML5 Icon

शादी के बाद संजय, दमयंती को हरियाणा के सिरसा ले गया. फिर दोनों बिलासपुर लौट आए और विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे. दमयंती ने वहां ब्यूटी पार्लर खोला. लेकिन असली ड्रामा तो इसके बाद शुरू हुआ. संजय ने बीमारी और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर दमयंती से धीरे-धीरे 7 लाख रुपये ले लिए. उन पैसों से एक कार भी खरीदी. लेकिन कुछ समय बाद संजय अचानक गायब हो गया. तलाश शुरू करने पर दमयंती को पता चला कि चित्रा कोई और नहीं, बल्कि संजय की पत्नी है और दोनों ने मिलकर उसके साथ धोखा किया है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

पूरे मामले में चित्रा और उसके पति संजय ने मिलकर दमयंती के साथ न सिर्फ आर्थिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी ठगी की. इससे आहत होकर उसने पुलिस से मामले की शिकायत भी की. दमयंती की शिकायत पर सकरी पुलिस ने चित्रा और संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है.

शादी जैसे पवित्र रिश्ते को धोखे और लालच का जरिया बना देने वाला यह मामला कई सवाल खड़े करता है. सवाल भरोसे का, सवाल कानून का, और सबसे बड़ा सवाल इंसानियत का. पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात यह है कि चित्रा ने खुद अपने पति को दूसरी शादी के लिए तैयार किया और शादी के बाद हरियाणा जाकर उसे लेने भी पहुंची. ठगी करने के बाद दोनों पति-पत्नी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त की नीलामी पर होगा रोड शो.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश, दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बगिया विश्राम गृह सहित विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा – आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री…. चयनित विद्यार्थियों को बेंगलुरु भ्रमण और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलने का मिलेगा अवसर. प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन की तैयारियों को बनाया आसान, ‘विष्णु के सुशासन’ से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : रेलवे सुरंग में ट्रैक पर घूमता दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने कैमरे में कैद किया नजारा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : पटवारी पर ऑफिस में जानलेवा हमला’ लोहे की रॉड से सिर पर वार, घटना का वीडियो सामने आया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : महापौर के कार से उतरते ही मचा हड़कंप, देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा वाहन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Electricity Privatization : छत्तीसगढ़ में बिजली वितरण के निजीकरण का विरोध तेज, टाटा पावर को जिम्मेदारी देने की तैयारी पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?