Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने ली शपथ, सीएम साय बोले – स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने ली शपथ, सीएम साय बोले – स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल

Featuredछत्तीसगढ़

योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने ली शपथ, सीएम साय बोले – स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल

Hum Vatan News
Last updated: April 3, 2025 5:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही।

CG – फिल्मी स्टाइल में चलती ट्रेन को रोककर चोरी हुआ कोयला, अंधेरे में ड्राइवर ने रोकी ट्रेन… वॉकी-टॉकी से दिया ये मैसेज और मचा हड़कंप…

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामयी समारोह में अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने आज शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने संतों का अभिवादन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम साय ने योग आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिन्हा को छत्तीसगढ़ को जोड़ने और स्वस्थ रखने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जनसेवा को समर्पित उनका सामाजिक जीवन और सांगठनिक दायित्वों के लंबे अनुभव का लाभ योग आयोग के साथ ही प्रदेशवासियों को भी मिलेगा। 2017 में स्थापित योग आयोग की अब तक की यात्रा शानदार रही है और सिन्हा के नेतृत्व में यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सीएम साय ने कहा कि भारत में योग ऋषि-मुनियों की देन है और वे इस सुंदर परंपरा के संवाहक भी हैं। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही योग रूपी इस चेतना का विश्वभर में विस्तार हुआ और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने को मान्यता दी। योग विश्वभर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें स्वस्थ तन-मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और भावी पीढ़ी को योग से जोड़कर इसका महत्व समझाना चाहिए।

Raipur News : निगम जोन अध्यक्ष चुनाव ये नेता जीते

योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग सभी के लिए है और सभी को जोड़ने का काम करता है। संगठन में काम करते हुए सदैव मैंने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है और आज मुझे योग आयोग के माध्यम से सभी को जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सिन्हा ने कहा कि प्रकृति में अनेक महत्वपूर्ण संपदाएं उपलब्ध है, परंतु इनमें सर्वश्रेष्ठ मानव संपदा है। मुख्यमंत्री ने मुझे मानव संपदा को स्वस्थ रखने का जिम्मा सौंपा है और इसे पूरा करने के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। हमारे प्रधानमंत्री नियमित योग करते हैं। उनकी ऊर्जा और कार्यक्षमता से आज सारी दुनिया वाकिफ है। सिन्हा ने योग की विश्वव्यापी लोकप्रियता और प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक संपत अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, डॉ. रामप्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज, संत उदयनाथ महाराज, वासु देवानंद जी महाराज, समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव, संचालक समाज कल्याण रोक्तिमा यादव सहित पूजनीय संत समाज, योग आचार्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता….मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख….हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ की चिंता, BJP नेता की बेटी सहित रायपुर-बिलासपुर की दो युवतियों से नहीं हो रहा संपर्क
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : जेल की सलाखों के बीच सजा भाई-बहन के प्यार का रंग, छत्तीसगढ़ में कैदियों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
Featured छत्तीसगढ़
नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?