Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर… अब गूंजती है बस की हॉर्न.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर… अब गूंजती है बस की हॉर्न.

Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर… अब गूंजती है बस की हॉर्न.

Hum Vatan News
Last updated: April 2, 2026 9:51 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार घाटी के नीचे बसे सुदूर गांव कुधूर, धरमाबेड़ा, चंदेला, ककनार और पालम जो कभी वामपंथी आतंक के गढ़ माने जाते थे, आज मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के माध्यम से मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। इन गांवों के निवासियों के लिए पक्की सड़क का निर्माण एक ऐसा सपना था, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था, क्योंकि घाटी की दुर्गम ढलान और माओवाद के साये ने विकास के हर रास्ते को अवरुद्ध कर रखा था। लेकिन आज उन्हीं संकरी पगडंडियों और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर बनी नई सड़क में बस का दौड़ना बस्तर की बदलती तस्वीर का सबसे सशक्त प्रमाण है। ज्ञात हो कि बस्तर जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना की शुरूआत बीते 04 अक्टूबर 2025 को केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा की गई थी। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के माध्यम से जिले के चार चयनित मार्गों पर बस सेवा संचालित की जा रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत शुरू हुई यह बस सेवा केवल एक वाहन नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की एक कड़ी है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रायपुर द्वारा स्वीकृत समय-सारणी के अनुसार यह बस प्रतिदिन कोण्डागांव जिले के मर्दापाल से अपनी यात्रा शुरू करती है और ककनार घाटी के नीचे बसे उन गांवों को जोड़ती है जहाँ कभी पैदल चलना भी जोखिम भरा था। घाटी के इन दुर्गम अंचलों से होते हुए बस धरमाबेड़ा और ककनार जैसे पड़ावों को पार कर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुँचती है। इससे उन लोगों का सफर अब सुगम हो गया है जिन्होंने दशकों तक केवल सड़क और बस का इंतजार किया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वामपंथी समस्या के कमजोर पड़ने और सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते अब इन संवेदनशील इलाकों में सड़कों का निर्माण संभव हो पाया है। पक्की सड़कों के इस जाल ने न केवल परिवहन को आसान बनाया है, बल्कि ककनार घाटी के नीचे बसे ग्रामीणों के मन से अलगाव का डर भी खत्म कर दिया है। अब शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के लिए ग्रामीणों को मीलों का सफर तय नहीं करना पड़ता। यह निरंतर बस सेवा इस बात का प्रतीक है कि बस्तर का वह हिस्सा जो कभी अंधेरे में खोया हुआ माना जाता था, अब पूरी रफ्तार के साथ प्रगति की राह पर अग्रसर है। घाटी की ऊंचाइयों से उतरकर यह बस आज हर ग्रामीण के घर तक शासन की योजनाओं और खुशहाली का संदेश पहुँचा रही है। इस बारे में चंदेला के सरपंच श्री तुलाराम नाग कहते हैं कि करीब दो साल पहले तक इस ईलाके में माओवादी समस्या के कारण विकास थम सी गई थी लेकिन आज सड़क बन जाने के साथ ही विकास को एक नई दिशा मिल चुकी है। इस ईलाके में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र की सेवाओं के साथ ही उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्री सुलभ हो रही है वहीं समीपस्थ ग्राम ककनार में साप्ताहिक बाजार की रौनक देखते ही बनती है। क्षेत्र के ककनार सरपंच श्री बलीराम बघेल बताते हैं कि पहले उन्हे अपने तहसील मुख्यालय लोहण्डीगुड़ा और जिला मुख्यालय तक जाने मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सड़क के बन जाने से बारहमासी आवागमन की सुविधा मिल रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CJP पर शिकंजा’ गोवा में प्रदर्शन के बाद 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, नारेबाजी को लेकर बढ़ा विवाद
Featured देश - विदेश
Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में 19 मौतें, 25 घायल; अमित शाह ने पीड़ितों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार
Featured national
Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गापूजा पंडाल में कैसे मची भगदड़? माइक पर ऐलान के बाद 19 लोगों की दर्दनाक मौत
Featured national
CG Liquor Scam : शराब घोटाले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव पर गिरी निलंबन की गाज
Featured छत्तीसगढ़
France Protest: फ्रांस में हिंसक हुआ आंदोलन, आगजनी और तोड़फोड़ के बीच 1,200 लोगों की गिरफ्तारी का दावा
Featured देश - विदेश
FSSAI Notice: FSSAI के रडार पर नेस्ले और HUL, मेडिकल न्यूट्रिशन व हॉर्लिक्स के दावों पर नोटिस जारी
Featured देश - विदेश
Temple Accident : मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक, 15 की मौत और 26 घायल’ घटनास्थल पर मची चीख-पुकार
Featured देश - विदेश
IND vs WI 5th T20I: भारत ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, महज 17 गेंदों में पूरी की टीम फिफ्टी
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Kolkata Pandal Accident : दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में मचा हड़कंप, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, घायलों के लिए सरकार ने जारी किए नंबर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredjobदेश - विदेश

Railway Station Master Age Limit : स्टेशन मास्टर बनने का मौका, उम्र सीमा के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम, अगले 4 दिनों तक इन जिलों में बारिश की चेतावनी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?