Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जीवंत होगी जनजातीय वीरों की गाथा.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जीवंत होगी जनजातीय वीरों की गाथा.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जीवंत होगी जनजातीय वीरों की गाथा.

Hum Vatan News
Last updated: January 23, 2026 6:21 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली, 22 जनवरी 2026- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली छत्तीसगढ़ की झांकी इस वर्ष देशवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को भव्य रूप में प्रस्तुत करेगी।

रक्षा मंत्रालय द्वारा आज राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में आयोजित प्रेस प्रीव्यू के दौरान राष्ट्रीय मीडिया के समक्ष छत्तीसगढ़ की झांकी का प्रदर्शन किया गया। झांकी के माध्यम से उन अमर जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के अन्यायपूर्ण कानूनों के विरुद्ध संघर्ष किया और स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
इन महान बलिदानियों की स्मृति में नवा रायपुर अटल नगर में देश का पहला जनजातीय डिजिटल संग्रहालय स्थापित किया गया है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश के 14 प्रमुख जनजातीय स्वतंत्रता आंदोलनों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों के माध्यम से संरक्षित किया गया है। इस ऐतिहासिक संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर किया था।
विशेषज्ञ समिति से अंतिम स्वीकृति प्राप्त होने के बाद जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कलाकारों ने बीते एक माह से दिन-रात परिश्रम कर झांकी को अंतिम रूप दिया है। इस वर्ष कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए 17 राज्यों की झांकियों का चयन किया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*झांकी में उकेरे गए प्रेरणादायी दृश्य*

- Advertisement -
HTML5 Icon

झांकी के अग्र भाग में वर्ष 1910 के ऐतिहासिक भूमकाल विद्रोह के नायक वीर गुंडाधुर को दर्शाया गया है। धुर्वा समाज के इस महानायक ने अन्याय के विरुद्ध जनजातीय समाज को एकजुट किया। भूमकाल विद्रोह के प्रतीक आम की टहनियां और सूखी मिर्च झांकी में विशेष रूप से प्रदर्शित हैं। विद्रोह की व्यापकता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि अंग्रेजों को नागपुर से सेना बुलानी पड़ी, फिर भी वे वीर गुंडाधुर को पकड़ने में असफल रहे।
झांकी के पृष्ठ भाग में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को घोड़े पर सवार, हाथ में तलवार लिए दर्शाया गया है। उन्होंने अकाल के समय गरीबों और वंचितों के हित में संघर्ष किया तथा 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। पूरी झांकी जनजातीय समाज के अदम्य साहस, देशभक्ति और स्वतंत्रता के प्रति अटूट संकल्प को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Sonia Gandhi Instagram Debut: Sonia Gandhi की आत्मकथा ‘Belonging’ की पहली झलक आई सामने, जानें किताब में क्या होगा खास
Featured देश - विदेश
CG News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, दो दिवसीय दौरे पर कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल, जानें कहां-कहां जाएंगी
Featured छत्तीसगढ़
Delhi Crime Branch Notice: दिल्ली क्राइम ब्रांच के रडार पर CJP नेता, जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में दर्ज होंगे बयान
Featured देश - विदेश
US Iran War: मध्य पूर्व में फिर छिड़ेगी जंग? अमेरिका ने भेजे सैन्य संसाधन, ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
Featured international
CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में डिजिटल क्रांति’ अब कागजों की जगह टैबलेट से होगा काम, जानें क्या-क्या बदलेगा
Featured छत्तीसगढ़
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹2.03 लाख के नीचे पहुंची
business Featured
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह.
अन्य
CG News : छत्तीसगढ़ में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं’ पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 3 शहरों में बनेंगी स्पेशल कोर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल ट्रेंड’ दोपहर में गर्मी से परेशानी, सुबह-रात महसूस होगी ठंडक’ जानें IMD का अपडेट

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी’ सिरपुर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, जानें ऐतिहासिक स्थल की खासियत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

JCCJ Youth Wing प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान, संगठन ने जारी की नई सूची

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?