Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा…कठिन समय में कानतु राम के परिवार का संबल बनी ‘बिहान’ की पहल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा…कठिन समय में कानतु राम के परिवार का संबल बनी ‘बिहान’ की पहल.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा…कठिन समय में कानतु राम के परिवार का संबल बनी ‘बिहान’ की पहल.

Hum Vatan News
Last updated: September 25, 2026 6:44 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर,25 सितम्बर 2026/

​विपरीत परिस्थितियों में एक छोटी-सी बचत किस तरह किसी परिवार के लिए बड़ा संबल बन सकती है, इसकी बानगी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में देखने को मिली है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (‘बिहान’) से जुड़कर महिलाओं में आई वित्तीय साक्षरता का ही सुखद परिणाम है कि आज ग्रामीण परिवार आकस्मिक संकट के समय आर्थिक रूप से खुद को सुरक्षित पा रहे हैं।
​धमतरी जिले के ग्राम अर्जुनी की रहने वाली स्वर्गीय सगनी बाई ध्रुव ‘ठाकुर देव स्व-सहायता समूह’ की एक सक्रिय सदस्य थीं। बिहान के माध्यम से चलाए जा रहे सामाजिक सुरक्षा अभियानों से प्रेरित होकर उन्होंने मात्र 436 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत अपना बीमा कराया था।दुर्भाग्यवश, उनके असमय निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन ऐसे कठिन समय में बिहान कैडर की मुस्तैदी और योजना की दूरदर्शिता परिवार के लिए एक आर्थिक ढाल बनकर सामने आई।
​इस पूरे प्रकरण में जमीनी स्तर पर काम कर रहीं बैंक सखी कामिनी विश्वकर्मा और बीमा सखी प्रतिमा साहू ने आगे बढ़कर परिजनों को ढांढस बंधाया और क्लेम से जुड़े आवश्यक दस्तावेज तैयार कराए। इसके बाद आश्रय महिला क्लस्टर संगठन (देमार) के जरिए बैंक के साथ त्वरित समन्वय स्थापित किया गया, जिससे बीमा दावा प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सकी।
​परिणामस्वरूप, सगनी बाई के पति श्री कानतु राम ध्रुव के बैंक खाते में 2 लाख रुपए की बीमा दावा राशि हस्तांतरित कर दी गई। कानतु राम के लिए यह राशि केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि कठिन घड़ी में मिला एक मजबूत सामाजिक सहारा है, जिससे वे अपने परिवार की दैनिक प्राथमिकताओं और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो सके हैं।
​सगनी बाई ध्रुव का यह उदाहरण यह सिद्ध करता है कि समय रहते सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ना कितना आवश्यक है। मात्र 436 रुपए का यह छोटा-सा वार्षिक निवेश संकट की घड़ी में किसी भी परिवार को 2 लाख रूपए की आर्थिक सुरक्षा दे सकता है। आज बिहान के स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को केवल आजीविका गतिविधियों तक सीमित न रखकर बैंकिंग, बचत, पेंशन और बीमा जैसी दूरगामी योजनाओं से जोड़ रहे हैं। प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही ये सामाजिक सुरक्षा योजनाएं अनिश्चितताओं के दौर में ग्रामीण परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की एक मजबूत गारंटी बनकर उभर रही हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न…धमतरी में फ्लैटेड फैक्टरी और राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 बनेगा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान, बाढ़ में फंसे दर्जनों लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महिलाओं के लिए पंजीयन शुल्क 4 से घटकर 2 प्रतिशत, स्टाम्प शुल्क में पहले से मिल रही 1 प्रतिशत छूट का भी मिला लाभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : मानव तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, महिला सहित 5 लोग दबोचे गए
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना…कन्या पूजन कर कन्या भोज में हुए शामिल, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Make in India के 12 साल: भारत में बढ़ा उत्पादन, निवेश और निर्यात, PM मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां
Featured देश - विदेश
CG News : जेल के अंदर बंदी से बातचीत का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Featured छत्तीसगढ़
CG News : 13 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियां रद्द, कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर विभाग का एक्शन
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में सड़कों पर कांग्रेस, दिल्ली से पटना तक प्रदर्शन’ कई जगह पुलिस से झड़प

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG High Court : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG की पढ़ाई को लेकर बड़ा फैसला, जारी हुआ आदेश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Jhiram Case : झीरम हत्याकांड’10 दोषियों की मौत की सजा पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई, NIA कोर्ट का डेथ रेफरेंस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?