Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार.

Hum Vatan News
Last updated: February 21, 2026 5:34 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 21 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया, उसने इस दिन को बच्चों के जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति बना दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर पहुँचे, बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक दौड़ गई। वे दौड़कर उनके पास आए और कुछ ही क्षणों में पूरा वातावरण एक पारिवारिक मिलन जैसा हो गया। उस पल मुख्यमंत्री किसी पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्चों के अपने स्नेही अभिभावक की तरह उनके बीच दिखाई दे रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ बैठकर बातें कीं। उन्होंने बच्चों के नाम पूछे, पढ़ाई के बारे में जाना, उनके सपनों को सुना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। जब मुख्यमंत्री बच्चों से बात कर रहे थे, तब उनके चेहरे पर झलकता स्नेह और अपनत्व बच्चों के मन में गहरा विश्वास जगा रहा था। बच्चे भी पूरी सहजता से उनसे बातें करते हुए खुशी से चहकते रहे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आश्रम परिसर में उस समय जो दृश्य था, वह एक परिवार के बीच मनाए जा रहे उत्सव जैसा महसूस हो रहा था। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों को अपने हाथों से केक और चॉकलेट खिलाया। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ फेरते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, बड़े सपने देखें और जीवन में आगे बढ़कर अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आप सब बच्चों की मुस्कान मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। उनके इन स्नेहपूर्ण शब्दों ने बच्चों के मन को छू लिया। बच्चों की आँखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि यह पल उनके लिए कितना खास बन गया है।
मुख्यमंत्री के रूप में स्नेही अभिभावक को अपने बीच पाकर बच्चों ने जिस खुशी और अपनत्व का अनुभव किया, वह लंबे समय तक उनकी स्मृतियों में रहेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उल्लेखनीय है कि बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं। मुख्यमंत्री का उनके बीच पहुँचकर जन्मदिन मनाना बच्चों के लिए गर्व और प्रेरणा का विशेष क्षण बन गया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा आश्रम के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान—महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान”…‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Rape Case : नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
Featured छत्तीसगढ़
वंधामा हत्याकांड पर J&K SIA की बड़ी कार्रवाई, 28 साल बाद दोबारा शुरू हुई जांच
Featured देश - विदेश
CG BREAKING : शावक के साथ घूम रही शेरनी ने युवक को बनाया निशाना, मौत के बाद इलाके में दहशत
Featured छत्तीसगढ़
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल तेज, छत्तीसगढ़ में किशोरियों को मिलेगी HPV वैक्सीन
Featured छत्तीसगढ़
CG Paper Leak : पेपर लीक का अनोखा तरीका आया सामने, सुई से खोला लिफाफा और 11 हजार में किया सौदा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर High Court’ का बड़ा आदेश, मामूली सजा से नहीं छीना जा सकता हक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, 7 जेलों में शुरू होगी ओपन जेल व्यवस्था; कैदियों को मिलेगा रोजगार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत; 5 आरोपी गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?