Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सांवले रंग के चलते मिली ठोकर, सुने ताने, कुत्ते ने भी किया रिप्लेस, अब ये हसीना बनी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे रॉयल बहू
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सांवले रंग के चलते मिली ठोकर, सुने ताने, कुत्ते ने भी किया रिप्लेस, अब ये हसीना बनी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे रॉयल बहू

Featuredमनोरंजन

सांवले रंग के चलते मिली ठोकर, सुने ताने, कुत्ते ने भी किया रिप्लेस, अब ये हसीना बनी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे रॉयल बहू

Hum Vatan News
Last updated: June 12, 2025 3:08 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

फिल्म इंडस्ट्री का ग्लैमर जितना चमकदार नजर आता है, उसके पीछे का संघर्ष उतना ही कड़वा होता है। खासतौर पर अभिनेत्रियों के लिए, जिन्हें कभी रंग, कभी कद तो कभी शरीर की बनावट के आधार पर रिजेक्ट कर दिया जाता है। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों में हीरोइनों के लिए यही मापदंड हैं। ऐसे में हीरोइनों को कई असफलताओं के बाद सफलता हासिल हो पाती है। आज ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में आपको बताएंगे जो आज न सिर्फ नामी फिल्मी परिवार की बड़ी बहू हैं, बल्कि एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल भी जीत रही हैं। जो सांवला रंग कभी उनके लिए अभिशाप से कम नहीं था आज वो उनकी ताकत बन गया है और उनकी रंगत की तारीफें करते लोग नहीं थकते हैं। कौन हैं ये हसीना चलिए आपको बताते हैं।

Contents
  • कैसे हुई बॉलीवुड में शुरुआत
  • जब रंग बना बाधा
  • शादी से बनीं टॉलीवुड की रॉयल बहू

कैसे हुई बॉलीवुड में शुरुआत

यही कहानी है अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला की, जो कभी अपने सांवले रंग की वजह से रिजेक्ट कर दी गई थीं, बल्कि एक बार तो एक विज्ञापन में उन्हें एक कुत्ते से तक रिप्लेस कर दिया गया था, लेकिन किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि न सिर्फ उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि आज वे साउथ इंडिया के सबसे प्रभावशाली फिल्मी घरानों में से एक अक्किनेनी खानदान की बड़ी बहू हैं और देशभर में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। शोभिता ने बॉलीवुड में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ (2016) से कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘शेफ’ (2017) में सैफ अली खान के साथ काम किया और ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ जैसे प्रोजेक्ट्स से ओटीटी पर भी पहचान बनाई, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा चर्चा मिली प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ से, जो साल 2019 में रिलीज हुई। इसमें उन्होंने तारा खन्ना का किरदार निभाया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जब रंग बना बाधा

फिल्मी बैकग्राउंड से न होने के चलते शोभिता को शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ऑडिशन के दौरान कई बार उन्हें सिर्फ इसलिए रिजेक्ट किया गया क्योंकि वो ‘कम गोरी’ थीं। यहां तक कि एक बार उन्हें एक कुत्ते से भी रिप्लेस कर दिया गया था, लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने तय किया कि यदि फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनानी है तो पारंपरिक तरीकों से हटकर सोचना होगा। उन्होंने रचनात्मकता को अपनी ताकत बनाया और हर ऑडिशन में अपना 100 प्रतिशत देना जारी रखा। उन्होंने कभी किसी डायरेक्टर से खोजे जाने का इंतजार नहीं किया, बल्कि खुद को इस लायक बनाया कि उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

शादी से बनीं टॉलीवुड की रॉयल बहू

शोभिता का सितारा तब और भी ऊंचा चमका जब उन्होंने 4 दिसंबर 2024 को तेलुगु सुपरस्टार नागा चैतन्य से पारंपरिक अंदाज में शादी की। नागा चैतन्य, दिग्गज अभिनेता नागार्जुन के बेटे हैं और अकिनेनी परिवार को टॉलीवुड का सबसे प्रभावशाली परिवार माना जाता है। शोभिता न सिर्फ हिंदी फिल्मों बल्कि साउथ की ‘गुडाचारी’, ‘मूथन’, ‘कुरुप’, ‘मेजर’ जैसी कई हिट फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें मणिरत्नम की ऐतिहासिक फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ और ‘द नाइट मैनेजर’ के दूसरे सीजन में भी देखा गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

आदि परब’ का रंगारंग आगाज… छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी ने किया शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
22 हजार 466 करोड़ से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव…. शिक्षा में बड़ा निवेश, नए स्कूल, डिजिटल पढ़ाई.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
न्यायालयों के आधुनिकीकरण और निःशुल्क विधिक सहायता पर सरकार का विशेष फोकस: 1221 करोड़ रूपए से अधिक का बजट प्रावधान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
ग्रामोद्योग विभाग का बजट 2026-27 : कुटीर उद्योग, बुनकरों और शिल्पियों के सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य खेल छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ…. प्रदेश के जिलों में 29 गौधाम का होगा उद्घाटन.
Blog छत्तीसगढ़ देश - विदेश
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

businessFeaturedदेश - विदेश

8th Pay Commission : रक्षा कर्मचारियों ने DA फॉर्मूला बदलने की रखी मांग, वेतन में हो सकता है बड़ा बदलाव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh LPG Cylinder Crisis 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh LPG Cylinder Crisis 2026 : LPG संकट 12 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, पैनिक बाइंग से इंडक्शन के दाम 20% बढ़े

By
Hum Vatan News
4 Min Read
businessFeatured

8th Pay Commission Latest : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर क्या 8वें वेतन आयोग में बदल जाएगा महंगाई भत्ते का आधार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?