Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम: CM साय ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिए नेतृत्व के मंत्र, कहा- पंचायतों का विकास ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि की नींव, सेवा भाव से करें काम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम: CM साय ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिए नेतृत्व के मंत्र, कहा- पंचायतों का विकास ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि की नींव, सेवा भाव से करें काम

Featuredछत्तीसगढ़

जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम: CM साय ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिए नेतृत्व के मंत्र, कहा- पंचायतों का विकास ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि की नींव, सेवा भाव से करें काम

Hum Vatan News
Last updated: July 5, 2025 4:58 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : नवा रायपुर स्थित निमोरा में आज राज्य के नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सेवा भावना और ईमानदारी से काम करने पर जनता हमेशा साथ देती है। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने कई बार निर्विरोध चुनाव जीते हैं। विधायक और सांसद दोनों रूपों में जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है, क्योंकि जब भावनाएं सच्ची होती हैं, तब जनता भी मजबूती से साथ खड़ी रहती है।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध प्रदेश है, जहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि राज्य को अब डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है, जिससे योजनाएं और तेज़ी से धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते वर्षों में नक्सलवाद के खिलाफ अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, जबकि अब भाजपा सरकार नक्सलवाद के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री ने कहा पहले बस्तर में गोलियों की आवाजें आती थीं, अब वहां विकास की गूंज सुनाई देती है। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पूरी मेहनत से काम कर रहा है और यदि पंचायतों का सशक्तिकरण होता है तो छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। हम सब भी सीखने की प्रक्रिया में हैं। हमारे मंत्रीगण भी दो-दो बार प्रशिक्षण ले चुके हैं। आगामी समय में मैनपाट में भी इस प्रकार का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में प्रदेश की 11,000 पंचायतों में “अटल डिजिटल सेवा” की शुरुआत की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी और स्थानीय प्रशासन तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनेगा।

CM ने नक्सलियों के शांति वार्ता पत्र पर दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री साय ने नक्सलियों द्वारा भेजे गए शांति वार्ता पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान करती रही है। उन्होंने कहा, “हमने हिंसा छोड़ने वालों को पुनर्वास का अवसर दिया है। बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यदि कोई शस्त्र त्यागकर बात करना चाहता है, तो सरकार तैयार है, लेकिन यदि गोलीबारी की भाषा आएगी तो जवाब भी मिलेगा।”

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन के अंत में कहा कि पंचायतें यदि जागरूक और सक्रिय होंगी तो छत्तीसगढ़ के गांवों का सर्वांगीण विकास संभव होगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण के माध्यम से शासन की गहराई को समझने और अपने क्षेत्र में नवाचारों को लागू करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और “जय हिंद, जय छत्तीसगढ़” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देना चाहिए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

IPL 2026 Controversies
IPL 2026 Controversies : भज्जी के थप्पड़ से लेकर कोहली के गुस्से तक, वो 5 विवाद जिन्होंने क्रिकेट को किया शर्मसार!
Featured खेल
इच्छामृत्यु मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हरीश को ‘सम्मानजनक विदाई’ की अनुमति
Featured international
Chhattisgarh Gas Cylinder Shortage
Chhattisgarh Gas Cylinder Shortage : गैस कतारों पर डिप्टी सीएम अरुण साव का ‘मास्टरस्ट्रोक’ किल्लत की खबरों को किया खारिज, कहा- स्टॉक फुल है
Featured छत्तीसगढ़
Induction Stove Stock Update
Induction Stove Stock Update : गैस संकट का ‘पावरप्ले’ इंडक्शन का स्टॉक हुआ ‘क्लीन बोल्ड’, जनता बेहाल
Featured छत्तीसगढ़
IPL 2026 : क्या फिर गरजेगा 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? वंडर बॉय पर सबकी नजर
Featured खेल
Opium Cultivation News
Opium Cultivation News : ड्रग भंडाफोड़ से छत्तीसगढ़ शिफ्ट हुआ अफीम का काला कारोबार, भाजपा नेता पर गंभीर आरोप
Featured छत्तीसगढ़
Major Action In Opium Scandal : कृषि विस्तार अधिकारी सस्पेंड, पटवारी और सर्वेयर को नोटिस
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Kathavachak Viral Video
Chhattisgarh Kathavachak Viral Video : कथावाचक की ‘आत्मदाह’ की धमकी, मंत्री राजेश अग्रवाल पर 15 लाख हड़पने का आरोप
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh State Open School exam in jail  : जेल में पढ़ाई से बदल रही जिंदगी, बंदी देंगे ओपन स्कूल की परीक्षा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Massive Fire Breaks out In Wood Factory : दमकल कर्मियों ने बचाई 2 कर्मचारियों की जान, मशीनें जलकर खाक

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chaitra Navratri 2026
Featuredreligion

Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि 2026 पालकी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानिए अर्थव्यवस्था और राजनीति पर असर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?