Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी.

Hum Vatan News
Last updated: November 17, 2026 8:14 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 17 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान में किसानों में उमंग, उत्साह और खुशी दिखाई दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की सुविधा, समृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए लागू की गई व्यवस्थाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप और ग्रामीण क्षेत्रों में नए धान खरीदी केंद्रों की स्थापना जैसी पहल किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं। अब किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने और टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

शासन की इसी किसान हितैषी व्यवस्था का लाभ गौरेला-पेंड्रा- मरवाही के ग्राम पंचायत गोरखपुर निवासी किसान मोहम्मद अलीम खान को भी मिल रहा है। उन्होंने ‘किसान तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही 50 क्विंटल 40 किलो धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल से टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद आसान रही और उन्हें इसके लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

डिजिटल सुविधा से घर बैठे मिला धान बिक्री का टोकन

- Advertisement -
HTML5 Icon

किसान मोहम्मद अलीम खान ने बताया कि पहले धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसानों को काफी समय और मेहनत लगानी पड़ती थी। कई बार टोकन संबंधी कार्यों के लिए खरीदी केंद्र तक जाना पड़ता था। लेकिन अब ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही मोबाइल पर टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। अब किसान बिना अनावश्यक भागदौड़ किए अपने मोबाइल से ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और किसान अपनी खेती-किसानी के अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाते हैं।

कोरजा में नया खरीदी केंद्र खुलने से दूर हुई वर्षों की परेशानी

मोहम्मद अलीम खान ने बताया कि पहले उन्हें अपना धान बेचने के लिए धनौली जाना पड़ता था। गांव से दूर खरीदी केंद्र होने के कारण धान का परिवहन करने में अतिरिक्त समय और मेहनत लगती थी। किसानों को अपनी उपज लेकर दूर तक जाना पड़ता था, जिससे कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।

अब उनके गांव के नजदीक नवीन धान खरीदी केंद्र कोरजा में शुरू हो जाने से धान विक्रय करना काफी आसान हो गया है। नजदीकी केंद्र की उपलब्धता से किसानों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इससे धान परिवहन में होने वाली परेशानी कम हुई है और किसानों को अपने आसपास ही उपज बेचने की सुविधा मिल रही है।

किसानों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत

किसान अलीम खान ने कहा कि घर बैठे ऑनलाइन टोकन और गांव के नजदीक धान खरीदी केंद्र की सुविधा किसानों के लिए दोहरी राहत है। एक ओर मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने के लिए केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ती, वहीं दूसरी ओर नजदीकी उपार्जन केंद्र में धान बेचने से लंबी दूरी तय करने की परेशानी भी कम हो गई है।

उन्होंने कहा कि शासन की यह व्यवस्था किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल है। इससे धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण किसानों को मिल रहा है।

किसानों की सुविधा और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए डिजिटल तकनीक और बेहतर अधोसंरचना पर जोर दिया जा रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की सुविधा तथा किसानों के गांवों के नजदीक खरीदी केंद्रों की उपलब्धता इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल श्री डेका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियों के हुनर की चमक, ‘छत्तीसकला’ से मिल रही नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से 8 दिनों में हुआ बिजली समस्या का समाधान, पालनार में रोशनी से जगमगाया.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
6 ग्रामों के 800 से अधिक किसानों के समय और परिवहन खर्च की हो रही बचत, कृषकों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
रायपुर में 20 एवं 21 नवम्बर को सजेगा बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय मंच, नवाचारों से दिखाएंगे सतत भविष्य की राह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने…भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का डम्प बरामद’ हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

MS Dhoni Retirement : IPL से संन्यास लेकर CSK के मेंटर बनेंगे धोनी’ रिलीज करने की मांग से क्रिकेट जगत में हलचल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच अहम बैठक, रेवंत रेड्डी ने CM साय से मुलाकात के लिए किया रायपुर दौरा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : अमित जोगी और राजेश मूणत के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, FIR के बाद गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे जोगी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?