Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: वो लोग नशे में थे, मुझे जबरदस्ती छुआ… बेंगलुरु में युवती से दिनदहाड़े छेड़खानी; घटना CCTV में कैद
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » वो लोग नशे में थे, मुझे जबरदस्ती छुआ… बेंगलुरु में युवती से दिनदहाड़े छेड़खानी; घटना CCTV में कैद

Featuredदेश - विदेश

वो लोग नशे में थे, मुझे जबरदस्ती छुआ… बेंगलुरु में युवती से दिनदहाड़े छेड़खानी; घटना CCTV में कैद

Hum Vatan News
Last updated: June 24, 2025 9:00 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बेंगलुरु: बेंगलुरु का बाहरी इलाका मायलसंद्रा के पास रेणुका येलम्मा लेआउट में एक युवती के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ और हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना बीते दिन रविवार शाम करीब 4 बजे हुई, जब युवती किराने का सामान लेने घर से निकली थी. रास्ते में 5 से 6 युवकों के एक समूह ने उसे घेर लिया, उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की.

आरोप है कि युवक नशे की हालत में थे, जिनमें गांजा और पेंट थिनर का सेवन शामिल हो सकता है. जब युवती ने विरोध किया, तो उसे सड़क के बीचों-बीच पीटा गया. हालांकि, स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, फिर युवती किसी तरह वहां से भागने में सफल रही.

- Advertisement -
HTML5 Icon

घटना के थोड़ी देर बाद, आरोपियों ने युवती के मोहल्ले में घुसकर उत्पात मचाया और उन लोगों पर हमला कर दिया, जिन्होंने उसकी मदद की थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों का व्यवहार बेहद आक्रामक था और उन्होंने पूरे इलाके में दहशत फैला दी.

- Advertisement -
HTML5 Icon

पीड़ित लड़की ने बताया, “कल मैं दुकान की तरफ पैदल जा रही थी, तभी मैंने देखा कि 4 से 5 लड़कों का एक ग्रुप आपस में झगड़ रहा था. वे मेरी ओर आए और मुझे छूने की कोशिश करने लगे, साथ ही गालियां भी दे रहे थे. वे नशे में थे और मुझे नुकसान पहुंचाने आए थे. लोगों ने मेरी मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया, लेकिन उन लड़कों ने उन्हें भी मारा. उन्होंने मुझे भी मारा.”

इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज सामने आया है, जो छेड़छाड़ और हमले के आरोपों की पुष्टि करता है. मामला बन्नरघट्टा पुलिस थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो तथा गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

इस बीच, खबर ये भी है कि घटना के बाद युवती ने अपने परिचित एक युवक को बुलाया, जिसने कथित तौर पर उस युवक पर हमला किया, जिस पर छेड़छाड़ का आरोप है. अब दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है.

युवती का परिचित, जो जिम ट्रेनर बताया जा रहा है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन जिन युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप है, वे अब भी फरार हैं. पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 74 सहित अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल को लेकर High Court’ का कड़ा रुख, सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : राखी के पर्व पर शराब पार्टी को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताया विरोध
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : खाना खाने के बाद बिगड़ी 3 बहनों की तबीयत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम’ तीसरी की रास्ते में मौत
Featured छत्तीसगढ़
राखी टूट जाए तो क्या करें’ Raksha Bandhan’ के बाद राखी के विसर्जन का जानें सही तरीका
Featured religion
BREAKING NEWS : नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 162 पहुंचा’ 133 भारतीय भी लापता
Featured देश - विदेश
Weather Update
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़
27 August 2026 Horoscope : इन राशि के जातकों की पुरानी समस्या हो सकती है दूर, जानिए अपना राशिफल…
Featured religion
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?