Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Tirupparankundram Deepam Controversy: तमिलनाडु दीपम विवाद में बड़ा घटनाक्रम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून पर हुई पारंपरिक पूजा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Tirupparankundram Deepam Controversy: तमिलनाडु दीपम विवाद में बड़ा घटनाक्रम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून पर हुई पारंपरिक पूजा

Featuredदेश - विदेश

Tirupparankundram Deepam Controversy: तमिलनाडु दीपम विवाद में बड़ा घटनाक्रम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून पर हुई पारंपरिक पूजा

Hum Vatan News
Last updated: November 29, 2026 1:16 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

तमिलनाडु: Tirupparankundram Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद शनिवार को एक अहम मोड़ पर पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद ऐतिहासिक पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। दीप प्रज्वलित होते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने जयकारे लगाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की।

Contents
दो सेवानिवृत्त जजों की निगरानी में संपन्न हुआ अनुष्ठानCRPF और RAF के जवानों ने संभाली सुरक्षासुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई थी फटकारक्या है तिरुप्परनकुंद्रम कार्तिगई दीपम विवाद?

दो सेवानिवृत्त जजों की निगरानी में संपन्न हुआ अनुष्ठान

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त मद्रास हाई कोर्ट के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थिबन शनिवार को चेन्नई से मदुरै पहुंचे। दोनों न्यायाधीशों की निगरानी में दीप प्रज्वलन की पारंपरिक प्रक्रिया पूरी की गई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मिट्टी के दीये, बाती और घी पहाड़ी की तलहटी तक ले जाया गया। विशेष पूजा-अर्चना के बाद तांबे का पारंपरिक ‘कोप्पराई’ पात्र पुजारियों को सौंपा गया। दीप जलाने के लिए लगभग 30 ग्राम घी, 50 मीटर लंबी सूती बाती और 5 किलोग्राम कपूर का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए पत्थर के स्तंभ पर अस्थायी मंच और मचान भी तैयार किया गया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Delimitation Bill Controversy: परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत की चिंता, अमित शाह से DMK सांसदों ने की अहम मुलाकात

CRPF और RAF के जवानों ने संभाली सुरक्षा

कार्तिगई दीपम अनुष्ठान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पहाड़ी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद CRPF की एक कंपनी और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को तैनात किया गया।

दरगाह के आसपास करीब 50 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया था। हालांकि, श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए दरगाह में प्रवेश की व्यवस्था भी खुली रखी गई। प्रशासन की निगरानी में पूरे धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई थी फटकार

तिरुप्परनकुंद्रम दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने पहले दिए गए अपने आदेश का पालन नहीं होने पर तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने मामले में राजनीतिक दबाव में काम करने को लेकर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) समेत 15 लोगों को अवमानना नोटिस जारी किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी को निलंबित कर प्रशासनिक व्यवस्था दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति को सौंप दी गई थी। इसके बाद शनिवार को न्यायिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच दीपथून पर दीप प्रज्वलित किया गया।

क्या है तिरुप्परनकुंद्रम कार्तिगई दीपम विवाद?

दरअसल, तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने के स्थान को लेकर विवाद चल रहा था। परंपरागत रूप से यह दीप पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित दीप मंडपम में जलाया जाता रहा है।

वहीं, कुछ हिंदू संगठनों की मांग थी कि दीप को पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में मौजूद प्राचीन पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर भी जलाया जाए। यह स्तंभ हजरत सुल्तान सिकंदर बादशाह औलिया दरगाह के नजदीक स्थित है। इसी स्थान को लेकर विवाद बढ़ता गया और मामला अदालत तक पहुंच गया।

अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद दीपथून पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। इस घटनाक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर की और इसे धार्मिक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर बताया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Delimitation Bill Controversy: परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत की चिंता, अमित शाह से DMK सांसदों ने की अहम मुलाकात
Featured देश - विदेश
CG ED Raid : छत्तीसगढ़ में करोड़ों के निवेश का खुलासा’ मुंबई से हैदराबाद ट्रांसफर हुई रकम को लेकर ED की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
Nepal PM Balen Shah China Visit: PM बनने के बाद अब चीन की यात्रा कर सकते हैं बालेन शाह, नेपाल की विदेश नीति पर रहेगी सबकी नजर
Featured देश - विदेश
Rishabh Pant: दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी बन सकते हैं पंत, लेकिन ये गलतियां बन रहीं रास्ते का रोड़ा
Featured खेल
CG Teacher Recruitment : शिक्षक भर्ती में बड़ी गड़बड़ी, बिना कटऑफ जारी हुई चयन सूची’ 6.25 अंक वाले भी चयनित
Featured छत्तीसगढ़
IFFI 2026 Winners List: गोवा में IFFI 2026 का समापन, ऋषभ शेट्टी समेत इन कलाकारों और फिल्मों ने जीते बड़े पुरस्कार
entertainment Featured
Ramayan Katha : माता शबरी कौन थीं’ वन में कैसे हुआ प्रभु श्रीराम से मिलन, जानिए रामायण का भावुक प्रसंग
Featured religion
CG Police News : छत्तीसगढ़ पुलिस में 642 नए आरक्षकों की एंट्री, 76वें बैच की पासिंग आउट परेड में दिखा जवानों का जोश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की मार, उत्तरी जिलों में 9 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, रायपुर में छाया कोहरा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

29 November 2026 Horoscope : इन 3 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, धन लाभ और तरक्की के बन रहे योग, जानिए अपना हाल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahadev Betting Case : हिमांशु शेखर 10 दिसंबर तक जेल में रहेगा, जान का खतरा बताने पर मिली सुरक्षा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?