Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना: सर्विस राइफल से खुदकुशी, CAF कैंप में जवान की मौत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना: सर्विस राइफल से खुदकुशी, CAF कैंप में जवान की मौत

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना: सर्विस राइफल से खुदकुशी, CAF कैंप में जवान की मौत

Hum Vatan News
Last updated: June 9, 2026 10:50 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS :  कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सीएएफ (CAF) कैंप में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है, जो फरसगांव क्षेत्र के उरंदाबेड़ा थाना अंतर्गत स्थित CAF कैंप में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब वह ड्यूटी पर तैनात था। अचानक उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही कैंप में हड़कंप मच गया और साथी जवान मौके की ओर दौड़े।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Renault Kwid Automatic EMI: महज 1 लाख की डाउन पेमेंट पर घर लाएं क्विड ऑटोमैटिक, जानें हर महीने कितनी आएगी किस्त

- Advertisement -
HTML5 Icon

घटना की सूचना तत्काल उरंदाबेड़ा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल जवान को खून से लथपथ हालत में तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा स्वयं मर्च्युरी पहुंचे और मृत जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि जवान ने निजी कारणों के चलते मानसिक तनाव में आकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा बलों में कार्यरत जवानों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार ड्यूटी का दबाव, पारिवारिक समस्याएं और तनाव जैसी स्थितियां जवानों को अंदर ही अंदर प्रभावित कर सकती हैं।

एसपी ने दिए बारीकी से जांच के निर्देश

एसपी पंकज चंद्रा ने उरंदाबेड़ा थाना प्रभारी को इस पूरे मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जवान के साथियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य
Featured छत्तीसगढ़
CG School Holiday : स्कूली विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में त्योहारों और सर्दियों की छुट्टियां मिलाकर 16 दिन अवकाश
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Teacher Recruitment : 12,489 शिक्षकों की भर्ती के आरक्षण रोस्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2023 का विज्ञापन रद्द
Featured छत्तीसगढ़
CG Road Accident : मुंगेली में तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की गई जान
Featured छत्तीसगढ़
Supreme Court सख्त: चुनाव आयोग नहीं ढूंढ पाया वोटों की गिनती का वीडियो, कोर्ट ने दी कार्रवाई की चेतावनी
Featured देश - विदेश
Supreme Court Decision : धर्म परिवर्तन और जातिगत आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला, पुराने धर्म की जाति का दर्जा बना मुद्दा
Featured देश - विदेश
Pakistan School Roof Collapse: निजी स्कूल की छत ढही, मलबे में दबकर 28 मासूमों की मौत
Featured international
Raipur Central Jail : छत्तीसगढ़ की जेल में अनोखा नवरात्र उत्सव, 760 बंदी कर रहे नौ दिनों तक उपवास’ भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Delhi Metro News: मेट्रो के गेट बंद करने पर दिल्ली पुलिस ने मांगी माफी, केंद्र ने हलफनामे में क्या कहा?

By
Hum Vatan News
6 Min Read
BlogFeaturedछत्तीसगढ़

CG News : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन मौसेरे भाइयों की मौत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर’ रबी सीजन 2026-27 से मोबाइल पर बुक होगी खाद, नई व्यवस्था की तैयारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?