Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: वरिष्ठ फोटो जनलिस्ट विनय शर्मा को दी श्रद्धांजलि, रायपुर प्रेस क्लब में शोक सभा का आयोजन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » वरिष्ठ फोटो जनलिस्ट विनय शर्मा को दी श्रद्धांजलि, रायपुर प्रेस क्लब में शोक सभा का आयोजन

Featuredछत्तीसगढ़

वरिष्ठ फोटो जनलिस्ट विनय शर्मा को दी श्रद्धांजलि, रायपुर प्रेस क्लब में शोक सभा का आयोजन

Hum Vatan News
Last updated: August 7, 2025 12:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब में बुधवार को वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट, पूर्व महासचिव और मानद सदस्य श्री विनय शर्मा की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: हर घर बनेगा बिजलीघर…

- Advertisement -
HTML5 Icon

शोकसभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने नई दुनिया अखबार में साथ रिपोर्टिंग के दौरान के संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा, “विनय शर्मा न केवल एक उत्कृष्ट फोटो जर्नलिस्ट थे, बल्कि बेहद संवेदनशील और शांत व्यक्तित्व के धनी थे। मैंने उन्हें कभी क्रोधित होते नहीं देखा। वे हमेशा सभी से प्रेम, आत्मीयता और सहजता से पेश आते थे।” उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से वे विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन हर बार बीमारी पर विजय प्राप्त की। हाल ही में वे स्वस्थ प्रतीत हो रहे थे और प्रेस क्लब भी नियमित रूप से आ रहे थे। भाभी जी हमेशा उनके साथ रहती थीं। अचानक उनके अस्वस्थ होने की खबर आई और फिर उनके निधन का समाचार मिला, यह खबर सभी के लिए बेहद चौंकाने वाली और दुखद रही।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रफुल्ल ठाकुर ने घोषणा की कि इस वर्ष प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होने वाली फोटो प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता विनय शर्मा जी को समर्पित की जाएगी, जिसमें उनकी यादगार तस्वीरों की एक विशेष गैलरी भी लगाई जाएगी। यह आयोजन उनके प्रति प्रेस क्लब की श्रद्धांजलि होगी।

सभा में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजेश चौबे ने कहा, “अपने नाम के अनुरूप विनयशील व्यक्तित्व के स्वामी थे। उनके साथ महासचिव के रूप में कार्य करते हुए कई यादगार अनुभव रहे।” वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्री गिरीश पंकज ने कहा कि वे अपनी जीवनसंगिनी को साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत थे और साथ लेकर चल रहे थे।पूर्व अध्यक्ष श्री रामअवतार तिवारी ने कहा, “विनय शर्मा ज्ञान, समझ और पत्रकारिता की गहराई वाले व्यक्ति थे। समाज और पत्रकारिता दोनों ही क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।” वरिष्ठ पत्रकार श्री बाबूलाल शर्मा ने उन्हें एक सहज, सौम्य और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया, “उनसे बात करना ऐसा लगता था मानो छोटे भाई से बातचीत हो रही हो। वे कभी किसी की आलोचना नहीं करते थे। उनकी खींची तस्वीरें आज भी बोलती हैं।”

प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव श्री प्रकाश शर्मा ने उन्हें “फोटो पत्रकारिता का महाग्रंथ” बताया और कहा, “उन्होंने फोटो से कहानी कहने की कला को जीवंत किया। उन्होंने ही हमें सिखाया कि फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट में क्या अंतर होता है।”

कैट सी.जी. चैप्टर ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कैट हर दुकान तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का अयोजन किया गया – कैट

विनय शर्मा जी के अभिन्न मित्र व वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट श्री गोकुल सोनी ने 80 के दशक की यादें साझा करते हुए कहा, “हम दोनों एक साथ पत्रकारिता में आए थे। वे एयर विंग में थे, पायलट बनना चाहते थे, लेकिन सुनील कुमार जी के मार्गदर्शन में फोटोग्राफी में आए। दूर-दूर तक मोटरसाइकिल से खबरों की तलाश में निकल जाना, उनकी जिजीविषा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार श्री समीर दीवान ने कहा, “विनय भैया जैसे लोगों से समाज समृद्ध होता है। उनसे मिलकर हमेशा कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती थी।”
वरिष्ठ पत्रकार श्री निकाश परमार ने बताया कि वे अपनी तस्वीरों और अनुभवों को एक पुस्तक के रूप में प्रस्तुत करना चाहते थे, जिस पर उन्होंने कार्य भी प्रारंभ कर दिया था। उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि प्रेस क्लब को इस अधूरे कार्य को आगे बढ़ाकर उनके सपने को पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विनय शर्मा जी के साथ की कई महत्वपूर्ण रिपोर्टिंग्स की यादें भी साझा कीं, जैसे मैनपुर की बाघिन, नंदनवन के तेंदुए और बच्चों की काली मिट्टी वाली प्रसिद्ध तस्वीरें। उन्होंने राज्य सरकार से उनके नाम पर कोई सम्मान स्थापित करने की भी मांग की।
सभा में वरिष्ठ पत्रकार श्री पीसी रथ, अनिरुद्ध दुबे, दीपक पांडेय सहित कई पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

विनय शर्मा जी के पुत्र श्री अमित शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “पिता जी के लिए प्रेस क्लब उनका दूसरा परिवार था। प्रेस क्लब का नाम सुनते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी और तबीयत भी ठीक लगने लगती थी। आज यहां सबके अनुभव सुनकर समझ में आया कि वे केवल मेरे पिता ही नहीं, बल्कि अनेक लोगों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक थे।” उन्होंने प्रेस क्लब और सभी पत्रकार साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस आयोजन से उन्हें महसूस हुआ कि उनके पिता का जीवन और कार्य कितना प्रभावशाली और प्रेरणादायक था। सभा की शुरुआत विनय शर्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई तथा समापन दो मिनट के मौन श्रद्धांजलि के साथ किया गया।
शोक सभा का संचालन प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. वैभव पांडेय ने किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

rasifal
05 March 2026 Horoscope: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, इन्हें स्वास्थ्य पर देना होगा ध्यान, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
Blog
मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Murder News
Murder News : मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, पैसों के विवाद में दिया था वारदात को अंजाम
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING : ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच मिनाब में मातम, 165 छात्राओं की एक साथ उठीं अर्थियां
Featured international
CG Electricity Worker
CG Electricity Worker : बिजली कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच बड़ा अनुबंध, एस.के. कटियार ने दी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Featured छत्तीसगढ़
T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026 : सेमीफाइनल अंपायर लिस्ट भारत-इंग्लैंड मैच में क्रिस गफ्फनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर संभालेंगे कमान
Featured खेल
BJP Rajya Sabha List 2026 : भारतीय जनता पार्टी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, 9 नेताओं को मौका
Featured देश - विदेश
Rajesh Khanna
Rajesh Khanna : किशोर दा की आवाज और काका का अंदाज, रायपुर के होली जश्न में आज भी टॉप पर यह गाना
Featured मनोरंजन

You Might Also Like Related

Murder News
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Holi Crime News : रिश्तों का कत्ल कलयुगी बेटे ने टांगी से पिता को उतारा मौत के घाट, होली की रात मचा कोहराम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

कलयुगी बेटे की दरिंदगी, पिता की हत्या कर शव पानी टंकी में छिपाया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Truck Road Accident
Featuredछत्तीसगढ़

Truck Road Accident : NH पर मौत का तांडव खड़े हाइवा से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक के उड़े परखच्चे

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?