Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर.

Hum Vatan News
Last updated: November 21, 2026 7:23 PM
By
Hum Vatan News
Share
CM Vishnu Deo Sai
CM Vishnu Deo Sai
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 21 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचलों में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि जशपुर जिले को साहसिक पर्यटन के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रशिक्षण के लिए चयनित युवाओं में तेजल भगत, रुसनाथ भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक और रवि सिंह शामिल हैं। इन युवाओं को दिसंबर माह में बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रॉक क्लाइंबिंग की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों और पेशेवर गाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण भारत के प्रमुख रॉक क्लाइंबिंग आयोजनों में शामिल ROMP के साथ आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चार युवाओं को PCGI लेवल-1 तथा एक युवा को उन्नत लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस पहल की सफलता के साथ जशपुर मध्य भारत का पहला ऐसा पर्यटन स्थल बनने की दिशा में अग्रसर है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित रॉक क्लाइंबिंग गाइडों की समर्पित टीम उपलब्ध होगी। इससे जिले में साहसिक पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*समुदाय की भागीदारी से वैश्विक साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा जशपुर : मुख्यमंत्री श्री साय*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाइड प्रमाणन की सुविधा उपलब्ध होने के साथ जशपुर यह उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है कि दूरदर्शी प्रशासन और समुदाय की भागीदारी से किस तरह भारत को वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों की प्राकृतिक संपदा, स्थानीय प्रतिभाओं और पर्यटन की संभावनाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। जशपुर के युवाओं का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन इसी दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

*अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार होंगे स्थानीय गाइड*

साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षित गाइडों की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों में तकनीकी दक्षता, सुरक्षा उपकरणों की जानकारी और जोखिम प्रबंधन की विशेष आवश्यकता होती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण और प्रमाणन की सीमित उपलब्धता भारत में साहसिक पर्यटन के विस्तार की चुनौतियों में शामिल रही है।

PCGI के प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जशपुर के युवाओं को रॉक क्लाइंबिंग गाइडिंग की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा प्रक्रियाओं और पेशेवर कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इससे जिले में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से संचालित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं की तकनीकी क्षमता और रोजगार की संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी।

*वर्ष 2024 में शुरू हुई पहल ने युवाओं को दिलाई राष्ट्रीय पहचान*

जशपुर में साहसिक पर्यटन के विकास और स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करने की पहल वर्ष 2024 की शुरुआत में तत्कालीन कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के नेतृत्व में प्रारंभ की गई थी। इसका उद्देश्य जिले की प्राकृतिक एवं भौगोलिक विशेषताओं का उपयोग करते हुए स्थानीय आदिवासी युवाओं की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें साहसिक खेलों में प्रशिक्षित करना और पर्यटन आधारित आजीविका के अवसर तैयार करना था।

इस पहल को धरातल पर उतारने में छत्तीसगढ़ की माउंटेन गाइडिंग एवं आउटडोर प्रशिक्षण संस्था ‘पहाड़ी बकरा एडवेंचर’ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था ने युवाओं को प्रारंभिक स्तर से रॉक क्लाइंबिंग और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन के दीर्घकालिक विकास की कार्ययोजना तैयार करने में भी योगदान दिया।

निरंतर प्रशिक्षण, अभ्यास और मार्गदर्शन के माध्यम से इन युवाओं ने अपनी तकनीकी दक्षता विकसित की और राष्ट्रीय स्तर के साहसिक अभियानों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

*हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’*

जशपुर के इन युवाओं ने वर्ष 2025 में आयोजित ट्राइबल हिमालयन एक्सपीडिशन में अपनी पर्वतारोहण क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इस अभियान के दौरान जशपुर की टीम ने हिमाचल प्रदेश की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में स्थित 5,340 मीटर ऊंचे जगत्सुख-1 शिखर पर एक नया चढ़ाई मार्ग तैयार करते हुए सफलतापूर्वक आरोहण किया।

टीम ने इस नए चढ़ाई मार्ग का नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सम्मान में ‘विष्णु देव रूट’ रखा। अभियान के दौरान युवाओं ने अल्पाइन शैली में पर्वतारोहण करते हुए साहस, अनुशासन, टीम भावना और तकनीकी कौशल का परिचय दिया। इस अभियान को 15 से अधिक प्रायोजकों का सहयोग प्राप्त हुआ था।

इसी क्रम में वर्ष 2026 में जशपुर के युवा पर्वतारोही तेजल भगत को CLAW की ओर से प्रायोजन प्राप्त हुआ। CLAW भारत के प्रमुख क्लाइंबिंग आयोजनों में शामिल है और अमेरिका की ग्लोबल क्लाइंबिंग इनिशिएटिव से जुड़ा है। इन उपलब्धियों से जशपुर के युवाओं की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो रही है।

*साहसिक पर्यटन से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्वरोजगार*

जशपुर जिले की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ियां, चट्टानी क्षेत्र और समृद्ध जनजातीय संस्कृति साहसिक पर्यटन के विकास की व्यापक संभावनाएं प्रदान करती हैं। जिला प्रशासन इन संभावनाओं को स्थानीय युवाओं की आजीविका से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों में स्थानीय युवाओं को पेशेवर प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने ही क्षेत्र में गाइड, प्रशिक्षक और पर्यटन उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर जाने के बजाय अपने क्षेत्र में ही आजीविका के विकल्प मिल सकेंगे।

अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण और प्रमाणन प्राप्त करने के बाद ये युवा पेशेवर गाइड के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इससे जशपुर आने वाले साहसिक पर्यटकों को प्रशिक्षित स्थानीय गाइडों की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही जिले के अन्य युवक-युवतियों को भी साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने और करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

*इको-कल्चरल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहा जशपुर*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को साहसिक एवं इको-कल्चरल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल की विशेषता स्थानीय जनजातीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी है।

जिला प्रशासन के सहयोग से विकसित आउटडोर एडवेंचर सेक्टर का संचालन स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित आदिवासी युवाओं के स्वामित्व वाले निजी उद्यम के माध्यम से किया जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं को केवल प्रशिक्षण और रोजगार तक सीमित रखने के बजाय पर्यटन गतिविधियों के संचालन, प्रबंधन और उद्यमिता से भी जोड़ा जा रहा है।

पर्यटन के विकास के साथ क्षेत्र के प्राकृतिक पर्यावरण, जैव विविधता और समृद्ध जनजातीय संस्कृति के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। होमस्टे सुविधाओं के विकास, अंतरराष्ट्रीय साहसिक पर्यटन आयोजनों और प्रतिवर्ष अक्टूबर में आयोजित युवा महोत्सव जैसी गतिविधियों के माध्यम से जिले की पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा दी जा रही है।

रॉक क्लाइंबिंग के अतिरिक्त मोटरबाइक अभियान, कृषि पर्यटन तथा स्थानीय जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली से जुड़े अनुभवों को भी पर्यटन गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है।

जशपुर के पांच आदिवासी युवाओं का अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड प्रशिक्षण के लिए चयन इस बात का उदाहरण है कि स्थानीय प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण, अवसर और संस्थागत सहयोग मिलने पर वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। यह पहल जनजातीय युवाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को…मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बिहार को मिला सिक्स लेन पुल का तोहफा, PM Modi’ ने गमछा लहराकर किया अभिवादन’ नीतीश सेतु का शुभारंभ
Featured देश - विदेश
CG Naxal News : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, जंगल से 3 किलो का IED बरामद
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime : छत्तीसगढ़ में बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ की फिरौती, दवा कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही घर में मिले दोनों के शव
Featured छत्तीसगढ़
Meta Office Protest : मुंबई-हैदराबाद समेत 3 शहरों में मेटा ऑफिस के बाहर बवाल, 4 यूथ कांग्रेस नेताओं पर FIR
Featured देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात*
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : जंगल में फांसी पर लटका मिला 29 वर्षीय आरक्षक का शव, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात, अब कोदो-कुटकी और रागी भी खरीदेगी मार्कफेड

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

मां को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए CM Yogi Adityanath , पार्थिव शरीर को दिया कंधा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?