Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Unique temple in CG : रहस्यमयी मंदिर, जहां पूरी होती हैं प्रेम से जुड़ी मन्नतें
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Unique temple in CG : रहस्यमयी मंदिर, जहां पूरी होती हैं प्रेम से जुड़ी मन्नतें

Featuredreligionछत्तीसगढ़

Unique temple in CG : रहस्यमयी मंदिर, जहां पूरी होती हैं प्रेम से जुड़ी मन्नतें

Hum Vatan News
Last updated: February 14, 2026 1:05 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Unique temple in CG बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में आस्था और मान्यताओं की दुनिया जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही अनोखी भी। इसी अनोखेपन की एक खास मिसाल है मुकड़ी मावली माता मंदिर, जहां देवी को ‘प्रेम को मिलाने वाली माता’ के रूप में पूजा जाता है। यहां की परंपराएं सामान्य मंदिरों से बिल्कुल अलग हैं, जिस कारण यह मंदिर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

Contents
प्रेमी ही कर सकते हैं प्रवेश, महिलाओं की एंट्री वर्जितदूर-दराज से पहुंचते हैं युवारहस्य और आस्था का संगम

यह मंदिर दंतेवाड़ा जिला में छिंदनार से बारसूर जाने वाले मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर स्थित है। मान्यता है कि मुकड़ी मावली माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद कभी खाली नहीं जाती, खासकर प्रेम से जुड़ी मन्नतें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

February 14 Pulwama Attack : पुलवामा की 7वीं बरसी ‘वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा’, पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रेमी ही कर सकते हैं प्रवेश, महिलाओं की एंट्री वर्जित

इस मंदिर की सबसे अनोखी परंपरा यह है कि यहां केवल प्रेमी युवक ही प्रवेश कर सकते हैं। लड़कियों और महिलाओं का मंदिर में आना पूरी तरह वर्जित है। परंपरा के अनुसार, प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ नहीं आते, बल्कि उसकी तस्वीर और अपनी मन्नत का पत्र माता के चरणों में चढ़ाते हैं।

तस्वीर और पत्र को पत्थर के नीचे रखा जाता है, जिसकी सुरक्षा मंदिर के पुजारी करते हैं। कोई भी व्यक्ति उन तस्वीरों या पत्रों को छू नहीं सकता। माना जाता है कि माता स्वयं उन मन्नतों की रक्षा करती हैं।

दूर-दराज से पहुंचते हैं युवा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि देवी की स्थापना कब हुई, इसका स्पष्ट इतिहास किसी को नहीं पता। यह मंदिर पूर्वजों के समय से आस्था का केंद्र रहा है। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के इलाकों से भी युवा यहां पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में देवी के सामने रखी गई कई तस्वीरें इस विश्वास की गवाही देती हैं।

कई प्रेमियों का दावा है कि माता के दरबार में अर्जी लगाने के बाद उनकी अधूरी प्रेम कहानी को नया मोड़ मिला और वे अपने बिछड़े साथी से मिल पाए।

रहस्य और आस्था का संगम

मंदिर से जुड़ी मान्यताओं में रहस्य भी शामिल है। ग्रामीणों का मानना है कि मुकड़ी मावली माता प्रेम की पीड़ा को समझती हैं और केवल सच्चे दिल से मांगी गई मुराद ही स्वीकार करती हैं। यही कारण है कि यहां आने वाले अधिकांश लोग अपनी पहचान गुप्त रखते हैं और बिना किसी शोर-शराबे के पूजा-अर्चना कर लौट जाते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : माध्यमिक शिक्षा मंडल का बड़ा अपडेट, पुनर्मूल्यांकन से मेरिट सूची में हुआ बदलाव
Featured छत्तीसगढ़
आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को 26 जून को वितरित होंगे उपहार….. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे नवीन लोगो का विमोचन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी करेंगे प्रेस वार्ता को संबोधित I
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को 26 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : बर्थडे गिफ्ट के बहाने बुलाया, फिर रची खौफनाक साजिश’ युवती की हत्या कर रेत में दफनाया शव
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई…..अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रय केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, केंद्र सील.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांग चांदनी के लिए सहारा, एक शिकायत पर मिली पेंशन की सुविधा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
खेतों तक समय पर पहुंच रहे कृषि आदान, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

PM Modi’ से सीएम योगी तक बोले— इमरजेंसी ने संविधान और लोकतंत्र की आत्मा को पहुंचाई ठेस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : सावधान’ ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी, लिंक पर क्लिक करने से पहले करें जांच

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Anganwadi Workers : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा फैसला, अब साड़ी की जगह सीधे खाते में आएगी राशि

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?