Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Unnao rape case : उन्नाव रेप केस, सुप्रीम कोर्ट ने CBI की याचिका पर लगाई जमानत पर ब्रेक
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Unnao rape case : उन्नाव रेप केस, सुप्रीम कोर्ट ने CBI की याचिका पर लगाई जमानत पर ब्रेक

Featuredदेश - विदेश

Unnao rape case : उन्नाव रेप केस, सुप्रीम कोर्ट ने CBI की याचिका पर लगाई जमानत पर ब्रेक

Hum Vatan News
Last updated: December 29, 2025 1:32 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Unnao rape case नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए जा चुके पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने सेंगर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर 2025 को सेंगर को जमानत दी थी, जिसके खिलाफ सीबीआई ने तीन दिन पहले सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

सोमवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने मामले की सुनवाई की। करीब 40 मिनट तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार, कुनकुरी और मनोरा में पोषण पुनर्वास केन्द्र का किया शुभारंभ.

- Advertisement -
HTML5 Icon

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
चीफ जस्टिस ने कहा कि अदालत को लगता है कि इस मामले में कई अहम सवालों पर विस्तार से विचार जरूरी है। सामान्य तौर पर बिना आरोपी को सुने किसी जमानत आदेश पर रोक नहीं लगाई जाती, लेकिन इस मामले की परिस्थितियां अलग हैं। आरोपी पहले से ही एक अन्य गंभीर मामले में दोषी ठहराया जा चुका है, इसलिए दिल्ली हाईकोर्ट के 23 दिसंबर 2025 के जमानत आदेश पर रोक लगाई जाती है।

CBI ने बताया भयावह अपराध
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह एक अत्यंत भयावह मामला है। सेंगर पर धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप तय हुए थे, जिनमें न्यूनतम सजा 20 साल की कैद है, जो आजीवन कारावास तक बढ़ सकती है। ऐसे अपराध में जमानत देना न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

सुप्रीम कोर्ट के बाहर हंगामा
सुनवाई से पहले पीड़िता के समर्थन में प्रदर्शन कर रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जीप से हटाया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और RAF के जवान तैनात किए गए थे।

4 बिंदुओं में उन्नाव रेप केस की पूरी कहानी

  1. 4 जून 2017 को कुलदीप सेंगर ने पीड़िता के साथ रेप किया। न्याय की गुहार लगाने पर भी सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान पीड़िता के पिता को पेड़ से बांधकर पीटा गया, जिसमें सेंगर के भाई अतुल और उसके लोग शामिल थे।

  2. 8 अप्रैल 2018 को पीड़िता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। अगले दिन पुलिस कस्टडी में उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद 12 अप्रैल 2018 को मामला सीबीआई को सौंपा गया।

  3. केस के दौरान पीड़िता के चाचा को पुराने मामले में सजा हुई, जिससे वह अकेली पड़ गई। 28 जुलाई 2019 को पीड़िता की कार को ट्रक ने टक्कर मारी, जिसमें उसकी मौसी और चाची की मौत हो गई।

  4. सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के हस्तक्षेप के बाद केस दिल्ली स्थानांतरित हुआ। 45 दिन की लगातार सुनवाई के बाद 21 दिसंबर 2019 को कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Vivek Vihar Fire News
Vivek Vihar Fire News : AC ब्लास्ट बना काल , विवेक विहार की चार मंजिला इमारत में लगी आग ने ली 9 जानें
Featured देश - विदेश
भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, रायपुर में अंधड़-बारिश
Featured छत्तीसगढ़
03 May 2026 Horoscope : वृश्चिक राशि के जातकों का पूरा होगा अटका हुआ काम, जानिए अपना राशिफल …
Featured religion
LPG Scam : LPG घोटाले का बड़ा खुलासा’ 6 टैंकरों से 90 टन गैस पार, 1.5 करोड़ के गबन में मैनेजर गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
Jabalpur Bargi Dam Hadsa : बरगी डैम क्रूज हादसा’ 12 घंटे बाद भी साथ मिले मां-बेटे, मौत भी नहीं तोड़ पाई ममता का बंधन
Featured देश - विदेश
CG NEWS : डी-माइनिंग के दौरान हुआ धमाका ‘DRG के 4 वीर जवानों की शहादत से देश शोक में
Featured छत्तीसगढ़
*मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर…22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपए.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
CM Vishnu Deo Sai Digital Governance
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

14 साल में Sharmila Tagore’ को मिला सत्यजीत रे का साथ, फिर बिकिनी सीन से मचाया तहलका

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?