Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा, भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा, भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ

Blog

नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा, भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ

Hum Vatan News
Last updated: March 9, 2025 1:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार नगर में शनिवार का दिन भारी गहमा-गहमी वाला रहा. एक ओर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा कार्यालय में जमकर बवाल हुआ, तो दूसरी तरफ नगरपालिका शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्षदों ने आमंत्रण पत्र में उनके वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अलग से नगरपालिका कार्यालय में शपथ ग्रहण किया. इन सबके बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र की जनता ने पहले दो बार और एक बार मेरी पत्नी, स्वर्गीय अंजु जैन को नेतृत्व प्रदान किया था. अब पुनः चौथी बार मुझे नगर विकास का दायित्व सौंपा गया है. इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है, इसलिए काम ऐसा होगा कि भाजपा के साथ मेरा भी नाम हो.

राजधानी में “रन फॉर मान” का हुआ आयोजन, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए 1000 छात्रों ने लगाई दौड़

- Advertisement -
HTML5 Icon

बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम राजनैतिक विवादों में घिरा रहा. बता दें कि जहां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जीते भाजपा प्रत्याशी और पार्षदों को शपथ दिलाने की व्यवस्था जिला ऑडिटोरियम में की गई थी, जहां प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया. वहीं कांग्रेस पार्षदों को नगर पालिका के सभाकक्ष में पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित अन्य की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई. दरअसल यह विवाद की स्थिति आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं होने के बाद बनी.

- Advertisement -
HTML5 Icon

अलग-अलग शपथग्रहण

बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता ने दोनों स्थानों पर अध्यक्ष सहित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हालांकि इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा के प्रभाव में प्रशासन पर काम करने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि आमंत्रण पत्र में उनके नेताओं का सम्मान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्होंने ऑडिटोरियम में आयोजित शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया. कांग्रेस ने कलेक्टर से अलग से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराने की मांग की थी, जिसे मानते हुए नगर पालिका के सभाकक्ष में कांग्रेस पार्षदों के लिए शपथ समारोह आयोजित करने की व्यवस्था की गई. हालांकि इस घटनाक्रम के बाद अब शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

बीएसएफ के दो जवानों ने युवती को जबरन गाड़ी में बैठाया, दो युवकों ने बचाया… नकली पुलिस बनकर छेड़खानी रहे थे दोनों

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस समय हमारे छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार थी और अब नगर पालिका में जीतने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. उन्होंने कांग्रेस के बहिष्कार पर कहा कि यह आयोजन प्रशासन के तरफ से किया गया था, जिसमें सभी को आना चाहिए था.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगर पालिका की जो मूलभूत समस्याएं हैं सड़क, बिजली, पानी को उसे दूर करने का काम किया जाएगा. कांग्रेस के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच है सभी को आमंत्रण दिया गया था.

इस विवाद पर कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन ने आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं था. और भाजपा ने नगर की स्वस्थ परंपरा को दूषित करने का प्रयास किया है हम धन्यवाद देते हैं कलेक्टर दीपक सोनी को जिन्होंने हमारी मांग मानकर अलग से शपथग्रहण कराया. कांग्रेस विकास की सोच रखती है नगर का विकास होगा और यदि गलत हुआ तो पुरजोर विरोध करेंगे.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान…37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा फैसला, सभी निकायों के लिए एल्डरमैन नियुक्ति आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश: किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता से मिले खाद-बीज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Education News : स्कूल यूनिफॉर्म में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, गुणवत्ता परीक्षण के लिए सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Horoscope
Blog

29 June 2026 Horoscope : मेष राशि के बन रहे हैं यात्रा के योग, कर्क राशि वाले न करें निवेश, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Horoscope
Blog

17 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी में करनी पड़ सकती है अतिरिक्त मेहनत, जानिए अपना राशिफल …

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Horoscope
Blog

15 June 2026 Horoscope : मीन राशि वालों को करियर में मिल सकता है बड़ा अवसर, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?