Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: US-Iran Peace Deal : ईरान हाईली एनरिच्ड यूरेनियम हटाने पर हुआ सहमत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » US-Iran Peace Deal : ईरान हाईली एनरिच्ड यूरेनियम हटाने पर हुआ सहमत

Featuredदेश - विदेश

US-Iran Peace Deal : ईरान हाईली एनरिच्ड यूरेनियम हटाने पर हुआ सहमत

Hum Vatan News
Last updated: May 24, 2026 10:42 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

US-Iran Peace Deal : वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के दावे के अनुसार, ईरान अपने हाईली एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को हटाने पर सहमत हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने संकेत दिया है कि वह इस संवर्धित यूरेनियम को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने को तैयार है, हालांकि इसे कहां और कैसे भेजा जाएगा, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

Contents
ट्रंप का बड़ा दावा: समझौता बेहद करीब400 किलो से ज्यादा यूरेनियम पर चिंताईरान का पलटवार: होर्मुज पर नियंत्रण बरकरारबढ़ती उम्मीदें और अनिश्चितता

यदि यह दावा सही साबित होता है तो इसे अमेरिका के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है, जबकि ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर दबाव में माना जा रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ट्रंप का बड़ा दावा: समझौता बेहद करीब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता बेहद करीब है। ट्रंप के मुताबिक, वह अपने शीर्ष सलाहकारों के साथ इस प्रस्ताव की समीक्षा करेंगे और रविवार तक यह तय किया जा सकता है कि ईरान पर किसी प्रकार की सैन्य कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए या नहीं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ट्रंप ने यह भी कहा कि वह केवल उसी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिसमें अमेरिका की सभी प्रमुख शर्तें शामिल हों। इस अहम बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, सलाहकार जैरेड कुशनर और दूत स्टीव विटकॉफ के शामिल होने की बात कही गई है।

CG NEWS : आग की लपटों से दहशत, आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठान खाली कराए गए

400 किलो से ज्यादा यूरेनियम पर चिंता

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के पास इस समय 400 किलोग्राम से अधिक हाईली एनरिच्ड यूरेनियम मौजूद है, जिसे आगे संवर्धित कर परमाणु हथियारों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इजराइल लंबे समय से इसी मुद्दे को लेकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध करता रहा है और उसका दावा है कि यह मात्रा कई परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त हो सकती है।

ईरान का पलटवार: होर्मुज पर नियंत्रण बरकरार

वहीं दूसरी ओर, ईरान ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि वह किसी भी स्थिति में होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण नहीं छोड़ेगा। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, यदि कोई समझौता होता भी है तो भी होर्मुज पर नियंत्रण ईरान के पास ही रहेगा।

बढ़ती उम्मीदें और अनिश्चितता

हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत और संभावित समझौते के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन अब भी कई अहम बिंदुओं पर सहमति नहीं बन पाई है। आने वाले दिनों में इस पर अंतिम निर्णय अमेरिका की उच्चस्तरीय बैठक के बाद सामने आने की उम्मीद है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ : मादा हाथी ने खुद तालाब से बाहर निकाला मृत शावक का शव
Featured छत्तीसगढ़
UPSC Prelims 2026′ आयोजित, सुरक्षा और व्यवस्था पर खास फोकस
Featured job छत्तीसगढ़
LSG vs PBKS : चीयरलीडर्स के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Featured खेल
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ : मौनी रॉय बनीं वरुण धवन की “नकली मां”, कास्टिंग पर छिड़ी बहस
Featured मनोरंजन
Airport New Guidelines : सोशल मीडिया रील्स पर सख्ती, नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और बैन
Featured छत्तीसगढ़
Cockroach Janata Party’ नई पार्टी पर बवाल, रजिस्ट्रेशन को लेकर सियासी टकराव तेज
Featured देश - विदेश
हनुमान भक्तों के लिए विशेष दिन, बड़े मंगल का धार्मिक महत्व बढ़ा
Featured religion
Triumph Motorcycles launches 2026 Bonneville range in India
Triumph Motorcycles ने भारत में उतारी 2026 Bonneville रेंज, T120 समेत इन बाइक्स को मिले नए फीचर्स
automobile Featured

You Might Also Like Related

Realme Buds Air 8 Pro
Featuredtech

Realme Buds Air 8 Pro Price in India: रियलमी ने 50 घंटे की बैटरी और ANC के साथ नए ईयरबड्स भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

मौसम विभाग की चेतावनी: अगले 5 दिन और सताएगी हीटवेव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

24 May 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?