Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Virat Kohli Record: विराट कोहली के पास सुनहरा मौका, एक फिफ्टी लगाते ही बन जाएंगे नंबर-1
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Virat Kohli Record: विराट कोहली के पास सुनहरा मौका, एक फिफ्टी लगाते ही बन जाएंगे नंबर-1

Featuredखेल

Virat Kohli Record: विराट कोहली के पास सुनहरा मौका, एक फिफ्टी लगाते ही बन जाएंगे नंबर-1

Hum Vatan News
Last updated: November 5, 2026 2:53 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का शानदार आगाज किया है। पहले मुकाबले में उन्होंने 51 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के साथ ही कोहली ने कई खास उपलब्धियां अपने नाम कीं। अब उनके पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अगली पारी में 50 से ज्यादा रन बनाते ही वह पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़ सकते हैं।

Contents
एक अर्धशतक बनाते ही बाबर आजम को छोड़ देंगे पीछेन्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस पारियां खेलने वाले बल्लेबाजसचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं कोहली

एक अर्धशतक बनाते ही बाबर आजम को छोड़ देंगे पीछे

विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। वह अब तक कीवी टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में कुल 61 मुकाबले खेल चुके हैं। इन मैचों में उनके बल्ले से 47.66 की औसत से 3241 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली अब तक 27 बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेल चुके हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं। इस तरह उनके नाम भी कुल 27 फिफ्टी प्लस पारियां दर्ज हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अब विराट कोहली को बाबर आजम से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक और 50 प्लस रनों की पारी खेलनी है। ऐसा करते ही वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस खास रिकॉर्ड की रेस में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी 27 पारियों के साथ संयुक्त रूप से शामिल हैं।

Amit Jogi’ का बड़ा बयान, बोले- मैं भगोड़ा नहीं हूं, गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हूं

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस पारियां खेलने वाले बल्लेबाज

  • बाबर आजम (पाकिस्तान) – 27 पारियां
  • विराट कोहली (भारत) – 27 पारियां
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 27 पारियां
  • जो रूट (इंग्लैंड) – 26 पारियां
  • सचिन तेंदुलकर (भारत) – 25 पारियां
  • जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 24 पारियां

सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं कोहली

विराट कोहली के निशाने पर सिर्फ बाबर आजम का रिकॉर्ड ही नहीं है, बल्कि वह भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के भी करीब हैं।

दरअसल, वनडे क्रिकेट में विराट कोहली अब तक 89 शतकीय साझेदारियों का हिस्सा रह चुके हैं। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर हैं। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में कुल 99 शतकीय साझेदारियां दर्ज हैं।

ऐसे में कोहली को सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 10 और शतकीय साझेदारियों की जरूरत है। जिस तरह से कोहली लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखते हुए फैंस की नजरें अब उनके अगले मुकाबले पर टिकी रहेंगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Fast Track Special Courts Scheme: रेप-पॉक्सो के लंबित मामलों पर सरकार का बड़ा एक्शन, 2031 तक जारी रहेंगी स्पेशल कोर्ट
Featured national
Ramayana Movie 2026: रामायण में यश की आवाज के पीछे हैं ये अभिनेता, बाहुबली में भी मचा चुके हैं धमाल
entertainment Featured
Amit Jogi’ का बड़ा बयान, बोले- मैं भगोड़ा नहीं हूं, गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हूं
Featured छत्तीसगढ़
CG News : दीपावली पर जंगल सफारी जाने वालों को झटका, 10 और 11 नवंबर को पर्यटकों की एंट्री पर रोक
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : गुरुजी की शर्मनाक करतूत’ शराब के नशे में स्कूल पहुंचने पर प्रधानपाठक निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ का गांजा बरामद, तस्करों ने TI को कार से कुचलने की कोशिश कर कचरे में फेंकी बोरियां
Featured छत्तीसगढ़
Diwali Shubh Sapne : दीपावली के आसपास दिखें ये 4 सपने तो समझें चमकने वाली है किस्मत, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Featured religion
Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल पर शिकंजा, दुबई में गिरफ्तारी के बाद भारत लाने की कवायद शुरू
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : धनतेरस-दीपावली पर बारिश का अलर्ट या मिलेगी राहत’ रायपुर समेत इन जिलों में तापमान को लेकर जानें ताजा जानकारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Sunny Deol Film Controversy : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, NMC को भेजा गया कानूनी नोटिस

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस’ 24 घंटे में थाने में होना होगा पेश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?