Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: विराट कोहली बाउंड्री जड़ते ही रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » विराट कोहली बाउंड्री जड़ते ही रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

Featuredखेलदेश - विदेश

विराट कोहली बाउंड्री जड़ते ही रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

Hum Vatan News
Last updated: May 17, 2025 3:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज यानी 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका होगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले IPL 2025 के 58वें मुकाबले में विराट कोहली पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली आज अपना पहला मैच खेलने उतरेंगे। ऐसे में स्टेडियम खचाखच भरे होने की उम्मीद है। इस दौरान कोहली की नजर एक खास रिकॉर्ड पर होगी, जिसके लिए उन्हें सिर्फ एक बाउंड्री की दरकार है।

दरअसल, विराट कोहली ने अभी तक IPL में 749 चौके जड़े हैं और अब उन्हें लीग के इतिहास में 750 चौकों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ एक चौके की जरूरत है। अगर कोहली KKR के खिलाफ एक चौका जड़ देते हैं, तो वे IPL में 750 चौके जड़ने वाले महज दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। IPL के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज 750 से ज्यादा चौके जड़ पाया है। ये खिलाड़ी है शिखर धवन। धवन ने IPL के 222 मैचों की 221 पारियों में 768 चौके जड़े हैं। IPL के इतिहास में 6 बल्लेबाजों ने 500 या उससे ज्यादा चौके जड़ने का कारनामा किया है। इनमें 5 भारतीय बल्लेबाज और एकमात्र विदेशी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज

  • शिखर धवन – 768
  • विराट कोहली – 749
  • डेविड वॉर्नर – 663
  • रोहित शर्मा – 627
  • अजिंक्य रहाणे- 511
  • सुरेश रैना – 506

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकलने का मौका

- Advertisement -
HTML5 Icon

गौरतलब है कि IPL 2025 में विराट का बल्ला शानदार लय में है। अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में उन्होंने 7 अर्धशतक की मदद से 505 रन बनाए हैं। वह इस सीजन चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोलकाता के खिलाफ 6 रन बनाते ही वह टूर्नामेंट में सूर्यकुमार को पछाड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सूर्या 510 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहली का रिकॉर्ड दमदार है। केकेआर के खिलाफ उनके पिछले 5 मुकाबलों में 4 अर्धशतक इसी मैदान पर आए हैं। ऐसे में कोलकाता के खिलाफ उनके बल्ले से बड़ी पारी आने की उम्मीद है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, EOW-ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती’ कई थानों में नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
प्रयागराज में नीले ड्रम से निकला 5 करोड़ का कैश, पड़ोसी विवाद की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Featured देश - विदेश
CG News : रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
CG News : बच्चों को आसाराम की किताब पढ़ने के लिए किया मजबूर’ शिकायत के बाद प्रिंसिपल पर गिरी गाज
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनजातीय अंचलों में पर्यटन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, होम-स्टे से आत्मनिर्भर बनेंगे आदिवासी परिवार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न…राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में नेताओं की VIP सुरक्षा में होगा बड़ा बदलाव’ 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी पर मंथन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण.

By
Hum Vatan News
21 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल श्री डेका.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?