Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Vladimir Putin Pakistan Statement : पाकिस्तान की न्यूक्लियर कमांड सिस्टम पर नहीं था पुतिन-बुश को भरोसा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Vladimir Putin Pakistan Statement : पाकिस्तान की न्यूक्लियर कमांड सिस्टम पर नहीं था पुतिन-बुश को भरोसा

Featuredinternational

Vladimir Putin Pakistan Statement : पाकिस्तान की न्यूक्लियर कमांड सिस्टम पर नहीं था पुतिन-बुश को भरोसा

Hum Vatan News
Last updated: December 26, 2025 2:26 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Vladimir Putin Pakistan Statement :  मॉस्को/वॉशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वर्ष 2001 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश से अपनी पहली मुलाकात के दौरान पाकिस्तान को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। पुतिन ने कहा था कि पाकिस्तान वास्तव में एक सैन्य शासन यानी जुंटा है, जिसके पास परमाणु हथियार हैं और यह कोई लोकतांत्रिक देश नहीं है। इसके बावजूद पश्चिमी देश पाकिस्तान की आलोचना नहीं करते, जो वैश्विक सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।

Bilaspur Railway Ticket Increase : बिलासपुर-दिल्ली सफर अब महंगा, यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त किराया

- Advertisement -
HTML5 Icon

पुतिन के अनुसार, इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए थी, क्योंकि हालात बिगड़ने की स्थिति में परमाणु तकनीक गलत हाथों में जा सकती है। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पाकिस्तान की अंदरूनी राजनीतिक अस्थिरता और उसके परमाणु कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम को लेकर आशंका जताई थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

यह जानकारी वर्ष 2001 से 2008 के बीच पुतिन और बुश के बीच हुई बातचीत से जुड़े डीक्लासिफाइड दस्तावेजों के सामने आने के बाद उजागर हुई है। ये दस्तावेज अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव ने सूचना के अधिकार कानून (FOIA) के तहत जारी किए हैं।

पाकिस्तान की परमाणु सुरक्षा पर उठे सवाल
इन चर्चाओं के दौरान पाकिस्तान के कुख्यात ‘ए.क्यू. खान नेटवर्क’, ईरान और उत्तर कोरिया तक परमाणु तकनीक पहुंचने की आशंका और पाकिस्तान की परमाणु सुरक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई गई थी। पुतिन का मानना था कि परमाणु हथियारों से लैस किसी गैर-लोकतांत्रिक देश का अस्तित्व वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।

उस समय पाकिस्तान में सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ का शासन था। 9/11 आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ जंग में अमेरिका और रूस दोनों ही पाकिस्तान का सहयोग ले रहे थे, लेकिन इसके बावजूद दोनों नेताओं को पाकिस्तान की न्यूक्लियर पॉलिसी और नियंत्रण प्रणाली पर पूरा भरोसा नहीं था।

पुतिन-बुश संबंधों में दिखा सम्मान
इन्हीं चर्चाओं के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने यह भी कहा था कि रूस पश्चिमी देशों का हिस्सा है, कोई दुश्मन नहीं। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान जताया था। बाद में बुश ने कहा था कि उन्होंने पुतिन को करीब से समझा और उन्हें एक भरोसेमंद नेता पाया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 7

Advertisement Carousel

Latest Post

Chandrakhuri Ram Statue : चंद्रखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर के लिए भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा बनकर पूरी तरह तैयार
Featured छत्तीसगढ़
Hunger For Dowry : दहेज उत्पीड़न का मामला, 25 लाख की मांग कर बहू को घर से किया बेघर
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Dearness Allowance : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा एलान, केंद्र के समान DA लागू
Featured छत्तीसगढ़
Grok AI : अश्लील कंटेंट वायरल होने के बाद X का बड़ा एक्शन, 3,500 से ज्यादा पोस्ट ब्लॉक
Featured देश - विदेश
Big Statement By PM Modi : सोमनाथ तोड़ने वाले इतिहास में दफन, मंदिर विरोधी ताकतें आज भी सक्रिय
Featured देश - विदेश
CG Copying Case : हाईटेक नकल का पर्दाफाश, जीटीबी कॉलेज में ब्लूटूथ से पकड़ा गया परीक्षार्थी
Featured छत्तीसगढ़
Rishabh Pant Injury : बीसीसीआई ने जारी किया आधिकारिक बयान, पंत की वनडे सीरीज से पुष्टि की गई बाहर
खेल
CG News : जशपुर में व्यापारी ने की आत्महत्या जहर सेवन के बाद जलते पुआल में लगाई छलांग, परिजन सदमे में
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : एसडीएम की अनुमति, मंच पर अश्लीलता! उरमाल ओपेरा कांड से प्रशासन पर सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Fraud In Mahatari Vandan Yojana : पति जीवित, फिर भी महिला बनी विधवा, महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Meeting At Chief Minister'S Residence
Featuredछत्तीसगढ़

Meeting At Chief Minister’S Residence : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक, कोरबा दौरे के लिए रवाना होंगे CM साय

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Dec    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?