Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Voter Registration Campaign: 24.99 लाख मतदाताओं को राहत, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Voter Registration Campaign: 24.99 लाख मतदाताओं को राहत, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका

Featuredछत्तीसगढ़

Voter Registration Campaign: 24.99 लाख मतदाताओं को राहत, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका

Hum Vatan News
Last updated: October 9, 2026 3:32 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर: Voter Registration Campaign: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को अपडेट करने और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुरू किए जा रहे इस अभियान के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी दी। इसके साथ ही पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

Contents
SIR के दौरान 24,99,823 मतदाताओं के नाम हटेघर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे BLOमतदान केंद्रों और कॉलेजों में लगेंगे विशेष शिविर17 साल से अधिक उम्र के युवा भी कर सकते हैं आवेदनमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऐसे करें आवेदन

SIR के दौरान 24,99,823 मतदाताओं के नाम हटे

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 24.99 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इनमें लगभग 6.42 लाख मृत मतदाता और 19,13,540 अनुपस्थित या दूसरे स्थान पर स्थानांतरित मतदाता शामिल हैं। वहीं, पुनरीक्षण के दौरान 2,35,994 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अब विशेष अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और पात्रता के अनुसार आवेदन प्रक्रिया में सहायता करेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे BLO

विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाताओं के विवरण की जांच करने और छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। BLO फॉर्म-6 के आवेदन प्राप्त करेंगे और क्षेत्र सत्यापन रिपोर्ट तैयार करेंगे।

इसके अलावा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदाता सूची को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के साथ साझा करेंगे, ताकि सूची की जांच और संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

मतदान केंद्रों और कॉलेजों में लगेंगे विशेष शिविर

मतदाता पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह बुधवार और गुरुवार को मतदान केंद्रों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को स्कूलों और कॉलेजों में मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा।

इसके अलावा आईटीआई, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और उच्च शिक्षण संस्थानों में भी शिविर लगाए जाएंगे। इन संस्थानों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाएगा।

CJP Protest Breaking: दिल्ली में कल प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, 57 मेट्रो स्टेशन बंद होने का दावा

17 साल से अधिक उम्र के युवा भी कर सकते हैं आवेदन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए निर्धारित पात्रता और आयु संबंधी नियम लागू होंगे।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऐसे करें आवेदन

अगर किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो वह ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है।

  • ऑनलाइन आवेदन: निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से आवेदन करें।
  • ECINET ऐप: मोबाइल ऐप के जरिए मतदाता पंजीकरण से संबंधित सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन आवेदन: संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास फॉर्म-6 जमा करें।
  • सहायता के लिए: ECINET ऐप पर उपलब्ध ‘Book a Call with BLO’ सुविधा का उपयोग करें या हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी पात्र नागरिकों से विशेष अभियान का लाभ उठाने और मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की है। जिन नागरिकों का नाम SIR के दौरान सूची से हट गया है, वे अपनी पात्रता की जांच कराकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दोबारा पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Linesh Sahu Suicide Case: धमतरी लिनेश साहू आत्महत्या केस में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
Featured छत्तीसगढ़
CG Teacher Recruitment Exam 2026 : शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 11 अक्टूबर की परीक्षा पर संकट
Featured देश - विदेश
India Women vs Zimbabwe Women T20: रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का रोमांच, 250 रुपये से मिलेंगे टिकट
Featured खेल छत्तीसगढ़
Nobel Peace Prize 2026: भारतीय मूल की नवी पिल्लै को मिला शांति का नोबेल, जानें उनके 5 बड़े योगदान
Featured देश - विदेश
CJP Protest Breaking: दिल्ली में कल प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, 57 मेट्रो स्टेशन बंद होने का दावा
Featured national
Police Transfer List 2026
CG IPS Transfer News : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 2021 से 2024 बैच के अफसर शामिल
Featured छत्तीसगढ़
करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* *कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, सौंपा आमंत्रण पत्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Weather Update
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी तेज, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

09 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा की कहानी: डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?